ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Breaking : कबीरधाम में 3 करोड़ का सोना जब्त, चेकिंग के दौरान मिला… पुलिस हिरासत में दो सेल्समेन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentCrimeFeaturedkawardha

CG Breaking : कबीरधाम में 3 करोड़ का सोना जब्त, चेकिंग के दौरान मिला… पुलिस हिरासत में दो सेल्समेन

By Mohan Rao
Published: April 3, 2025
Share
कबीरधाम में 4 करोड़ का सोना जब्त
SHARE

कबीरधाम। कबीरधाम पुलिस ने अवैध रूप से बिना बिल और वैध दस्तावेजों के लाए जा रहे लगभग 3 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के आभूषण सहित 8.40 लाख रुपये नगद जब्त किए हैं। यह कार्रवाई थाना कवर्धा पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर की गई, जिसमें दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया और सोने के परिवहन के संबंध में पूछताछ की गई।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति बिना दस्तावेजों के भारी मात्रा में सोना लेकर जा रहे हैं। इस पर थाना कवर्धा पुलिस ने नाकाबंदी कर एक वाहन को रोका, जिसमें उमाशंकर साहू (निवासी भगत चौक, टिकरापारा, रायपुर) और जावेद जिवानी (निवासी फव्वारा चौक, बैरन बाजार, रायपुर) सवार थे। जब पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो गाड़ी में 4 किलो सोना होना बताया जिस पर पुलिस ने दोनों को वाहन और माल मशरूका सहित थाना लाकर थाना सीसीटीवी और वीडियो कैमरा में समक्ष उनकी तलाशी ली, तलाशी लेने पर उनके कब्जे से सोने के अलग अलग आभूषण जिसका कुल वजन 4000.700 ग्राम था, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये है जप्त किया गया। साथ ही, 8.40 लाख रुपये नगद एवं एक कार भी जप्त किया गया है।

जब पुलिस ने इनसे इस सोने से संबंधित दस्तावेज मांगे, तो दोनों व्यक्तियों द्वारा कोई भी वैध दस्तावेज या बिल प्रस्तुत नहीं किया गया, जिससे यह संदेह उत्पन्न हुआ कि यह अवैध रूप से ले जाया जा रहा सोना हो सकता है। मामले में अग्रिम कार्यवाही करते हुए धारा 106 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा, पुलिस इस मामले की सूचना आयकर विभाग और राज्य कर को भी दे रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि कहीं यह मामला अघोषित संपत्ति, कर चोरी या हवाला लेन-देन से तो जुड़ा नहीं है।

कबीरधाम पुलिस स्पष्ट कर देना चाहती है कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि किसी भी व्यक्ति के पास भारी मात्रा में सोना, चांदी या नकदी पाई जाती है और उसके पास वैध दस्तावेज नहीं होते, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेंद्र सिंह (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में तथा एसडीओपी कवर्धा कृष्ण कुमार चंद्राकर (DSP) के पर्यवेक्षण में संपन्न की गई। कबीरधाम पुलिस सभी से अपील करती है कि यदि किसी को भी भारी मात्रा में नकदी, सोना या अन्य बहुमूल्य धातुओं के अवैध लेन-देन की जानकारी मिलती है, तो कृपया तत्काल पुलिस को सूचित करें। कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

यौन उत्पीडन के आरोप के बाद पद से हटाए गए आईजी डांगी, एसआई की पत्नी की शिकायत पर कार्रवाई
बालोद में सरपंच की हत्या से सनसनी, दोस्त के घर पर मिली लाश… जांच में जुटी पुलिस
महतारी वंदन योजना : माताओं-बहनों के सम्मान से ही छत्तीसगढ़ की समृद्धि संभव-सीएम साय
मैच से ठीक पहले कोरोना पॉजिटिव निकला खिलाड़ी, टला दक्षिण आफ्रीका व इंग्लैंड के बीच पहला वन-डे
कोरोना का खौफ: मंत्रालय व सभी विभागाध्यक्ष कार्यालयों में 50 फीसदी कर्मचारी करेंगे काम…. सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Railway News : लोकोमोटिव उत्पादन में बना नया कीर्तिमान, भारत ने अमेरिका और यूरोप को भी पीछे छोड़ा
Next Article shreekanchanpath 169 # 03 April 2025

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?