ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Breaking : मुठभेड़ में मारे गए चार नक्सली, बीजापुर व कांकेर में एनकाउंटर… भारी मात्रा में हथियार बरामद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BijapurBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeaturedKanker

CG Breaking : मुठभेड़ में मारे गए चार नक्सली, बीजापुर व कांकेर में एनकाउंटर… भारी मात्रा में हथियार बरामद

By Mohan Rao
Published: September 18, 2025
Share
SHARE

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में बीजापुर व कांकेर जिलों में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर हो गए हैं। बीजापुर में दो और कांकेर महाराष्ट्र बार्डर पर गढचिरौली में 2 महिला नक्सलियों का सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। सभी चारों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं मौके से जवानों ने भारी मात्रा में हथियार व विस्फोटक बरामद किया है। डीआईजी कमलोचन कश्यप ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

दरअसल बीजापुर पुलिस को सूचना मिली कि गंगालूर इलाके के जंगलों में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसके बाद डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा बटालियन के जवानों ने सर्चिंग शुरू की। बुधवार दोपहर 3 बजे के बाद नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग की और जवाबी फायरिंग में दो नक्सली ढेर हो गए। दोनों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मौके से एक 303 राइफल, एक बीजीएल लॉन्चर और विस्फोटक सामग्री भी जब्त की गई है। मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है।

कांकेर-महाराष्ट्र सीमा पर 2 महिला नक्सली ढेर
मुठभेड़ की कड़ी में बुधवार को ही कांकेर-महाराष्ट्र सीमा पर गढ़चिरौली जिले के गट्टा जाबिया में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें जवानों ने दो महिला नक्सलियों को मार गिराया। यहां सी-60 और सीआरपीएफ के जवान नक्सल ऑपरेशन पर निकले थे। इस दौरान मोडास्के के जंगलों नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में दो महिला नक्सली ढेर हो गए। मौके से एके-47, राइफल और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की है। महिला नक्सलियों की पहचान नहीं हो पाई है।

अबूझमाड में 12 नक्सलियों ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सल ऑपरेशन चलाये जाने से नक्सली भयभीत हैं। ऐसे में घबराये हुए नक्सली सरेंडर करने को मजबूर हैं। सुरक्षा बलों के बस्तर संभाग में सर्चिंग से नक्सली संगठन लगातार कमजोर होते जा रहा है। बुधवार को नारायणपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पांच महिला सहित कुल 12 माओवादियों ने आज पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। इस दौरान बीएसएफ और आईटीबीपी के अधिकारी मौजूद रहे। सरेंडर किए सभी माओवादियों पर 18 लाख रुपये का इनाम घोषित था। अबूझमाड़ में नये कैंप की स्थापना और लगातार नक्सल विरोधी अभियान के चलने से माआवोदी बैकफुट पर हैं।

टैफे (TAFE) ने किया भारत में मैसी फ़र्ग्यूसन ब्रांड के वैध स्वामित्व का दावा; एजीसीओ (AGCO) के खिलाफ अदालत की अवमानना ​​की याचिका दायर की
सुरक्षा पखवाड़ा की खुली पोल: नहीं रुक रहे हादसे, कोयला लोड ट्रक में लगी भीषण आग, ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान
बारिश में ढह गया मकान, आठ घंटे मलबे में दबा रहा बच्चा निकला सुरक्षित… माता-पिता की मौत
फिर जा सकती है हजारों कर्मियों की नौकरी, ट्विटर के बाद अब मेटा में बड़े पैमाने पर छंटनी
लॉक डाउन नियमों का उल्लंघन 24 घंटे में 11 अपराध दर्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने विश्वकर्मा जयंती पर श्रमवीरों को दी बड़ी सौगात, 1.84 लाख श्रमिकों को दी 65 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि
Next Article मुख्यमंत्री साय ने आदि सेवा पर्व पखवाड़ा का किया शुभारंभ, बोले- आदि कर्मयोगी लाएंगे जनजातीय गांवों में जमीनी बदलाव
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?