ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Breaking : नौकरी लगाने का झांसा देकर पहले किया रेप, फिर कर दी हत्या… तीन दिन पहले मिला था अर्धनग्न शव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

CG Breaking : नौकरी लगाने का झांसा देकर पहले किया रेप, फिर कर दी हत्या… तीन दिन पहले मिला था अर्धनग्न शव

By Mohan Rao
Published: February 13, 2024
Share
SHARE

मुंगेली। जिले में तीन दिन पहले मिले अर्धनग्न शव के मामले में पुलिस को सफलता मिल गई है। पुलिस ने अंधेकत्ल का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक ने युवती को नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म किया और जब युवती नौकरी के लिए दबाव डालने लगी तो प्लानिंग के साथ हत्या कर शव को फेंककर फरार हो गया। पुलिस को युवती का अर्धनग्त शव मिला था। शिनाख्ती के बाद प्रकरण दर्ज किया गया और इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना लोरमी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302, 201, 376 भादवि के तहत अपराध दर्ज कार्रवाई की है।

बता दें 9 फरवरी 2024 को चौकी खुड़िया क्षेत्रांतर्गत ग्राम दुल्लापुर फॉरेस्टगार्ड सचिन सिंह राजपूत के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि दुल्लापुर परिसर के भार पथना (स्थायी नाम) के पास एक अज्ञात महिला अर्धनग्न अवस्था में पड़ी है। सूचना पर खुड़िया पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंची तो देखा कि भार पथना पहाड़ी के दो चट्टान के बीच में एक अज्ञात महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में है। चट्टानों में खून के धब्बे तथा आसपास के पेड़ में लाल छिट्टेदार चुनरी बंधा हुआ मिला तथा मृतिका के हाथ में एल लिखा हुआ पाया गया। मृतिका का शव दो-तीन दिन पुराना होना प्रतीत हुआ।

इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण डॉग स्कॉवड टीम एवं फारेंसिक टीम के द्वारा कराया गया। मृतिका की पहचान के लिए आसपास के ग्रामीणों से शव की शिनाख्तगी कराई गई। साथ ही मुंगेली सहित जिले से लगे बार्डर जिला बिलासपुर, कवर्धा, बेमेतरा, को सूचना दी गई। इस दौरान बिलासपुर के थाना कोटा में गुम इंसान का मामला मिला। संदेह होने पर थाना कोटा थाना क्षेत्र के संबंधित लोगों से मृतिका के शव की पहचान कराई गई। जिस पर मृतिका के भाई द्वारा शव के दाहिने हाथ में एल लिखा हुआ गोदना, कान की बाली, गले में लाल धागा, फुल शर्ट को देखकर अपनी बहन के रूप में पहचान की।

शव की शिनाख्ती के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी। प्रकरण में तकनीकी एनालिसिस एवं सीसीटीवी फुटेज निरीक्षण, कॉल डिटेल एनालिसिस तथा पूछताछ की कार्रवाई में प्रथम दृष्टया कलीराम पिता मिलाप मरकाम साकिन टिकरी थाना तखतपुर पर संदेह हुआ। संदेह के आधार पर कलीराम को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर कालीराम ने सारी सच्चाई उगल दी। काली राम ने बताया कि मृतिका करगीरोड कोटा में अपने सहेली के साथ रह रही थी, जहां संदेही कलीराम का आना-जाना भी था एवं उससे मोबाईल से भी बातचीत करते रहता था।

कालीराम ने 0मृतिका को नौकरी लगाने का झांसा देकर पूर्व में शारीरिक संबंध बनाया गया था। नौकरी नहीं मिलने पर मृतका द्वारा कालीराम के खिलाफ थाने में शिकायत करने की धमकी देती थी। इसी वजह से उसने प्लान बनाया। कालीराम ने 5 फरवरी  2024 को युवती को लोरमी घूमने के लिए बुलाया एवं मोटरसाईकल में बैठाकर अपने साथ खुड़िया क्षेत्र में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। युवती द्वारा विरोध करने पर आवेश में आकर उसके सिर को पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी एवं लाश को चट्टानों के बीच में छिपा दिया। इस दौरान वह मृतिका के पहने हुए कपड़े, उसके बैग एवं मोबाईल को भी अलग-अलग स्थानों पर छिपा कर भाग गया। पुलिस ने आरोपी की निशान देही पर मृतिका का बैग, मृतिका का स्कूल सर्टिफिकेट, मृतिका के कपड़े, मृतिका का मोबाईल फोन व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद किया है। इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक अखिलेष वैष्णव, सहायक उपनिरीक्षक केपी जायसवाल, आजूराम गोड़, प्रधान आरक्षक दिलीप साहू, बालीराम ध्रुव, आरक्षक अरूण साहू, दीपक कुमार, भेषज पाण्डेकर, पवन गंधर्व, सैनिक कुलदीप राजपूत एवं थाना लोरमी तथा खुड़िया पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

शराब पीकर तंग करता था पति, पत्नी ने बेलन से घोंट दिया गला… अस्पताल पहुंचे तब तक हो गई मौत
राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान कल, राज्य में 36 लाख 25 हजार 940 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दो बूंद
अग्रसेन महिला समिति ने किया गणगौर पर्व का आयोजन, सैकड़ों महिलाएं हुई शामिल
विधायक अरुण वोरा ने समस्याग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया, निगम के जलकार्य विभाग के अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त करने दिये निर्देश
मुख्यमंत्री ने हलषष्ठी (कमरछट) की दी शुभकामनाएं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : 24 ट्रेनें रद्द, दुर्ग-अजमेर, रायपुर-लखनऊ गरीब रथ सहित यह ट्रेनें शामिल… रेलवे ने बताई यह वजह
Next Article महतारी वंदन योजना: ये मिस किया तो नहीं मिलेगा एक हजार रुपए, योजना को लेकर विभाग ने की अपील महतारी वंदन योजना: आवेदन भरने का सिलसिला जारी, अब तक 60 लाख महिलाओं ने भरा आवेदन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?