रायगढ़ Raigarh. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जरा सी बात पर युवक की हत्या कर सिर धड़ से अलग कर दिया। घटना 22 मई की रात की बताई जा रही है। आरोपी पिकअप वाहन चालक है जिसने यह खौफनाक कांड को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी भागने की फिराक में था जिसे पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया गया है। घटना रायगढ़ जिले के गगोरी गांव की है।
मिली जानकारी के अनुसार 22 मई को ग्राम गगोरी निवासी उमा शंकर साहू अपनी पिकअप वाहन लेकर घर जा रहा था। रायगढ़ बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति ने सारंगढ़ तक जाने उसकी गाड़ी में लिफ्ट मांगी। उमाशंकर ने लिफ्ट दे दी और कुछ दूरी पर जाने के बाद वह पैसे की डिमांड करने लगा। इस पर अज्ञात युवक ने लिफ्ट के पैसे देने से इंकार कर दिया। इसके बाद उमाशंकर ने पिकअप रोक दी और बाहर निकलकर विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ा किया उमशंकर ने लिफ्ट लेने वाले शख्स पर जैक रॉड से हमला कर दिया जिससे वह बेहोश हो गया।
उमाशंकर यहीं पर नहीं रुका। यहां से बेहोश शख्स को अपने गांव गगोरी ले गया और अगले दिन तड़के उसकी हत्या कर दी। उमाशंकर ने बेहद बेरहमी से शख्स का सिर धड़ से अलग कर दिया और पिकअप में शव को छिपाकर भागने की फिराक में था। इस दौरान गांव के सरपंच गोवर्धन प्रसाद साहू को इसकी जानकारी लग गई तो उसने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी उमाशंकर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल वाहन, जैक रॉड, टंगिया, हंसिया और परसूल को जब्त कर लिया है। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।




