ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Breaking : इलेक्ट्रिक स्कूटी ने मचाई तबाही, चार्जिंग के दौरान हुआ ब्लास्ट… दो मंजिला मकान जलकर खाक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
AmbikapurBreaking NewsChhattisgarhFeaturedsarguja

CG Breaking : इलेक्ट्रिक स्कूटी ने मचाई तबाही, चार्जिंग के दौरान हुआ ब्लास्ट… दो मंजिला मकान जलकर खाक

By Mohan Rao
Published: April 30, 2024
Share
अंबिकापुर में इलेक्ट्रिक स्कूटी में ब्लास्ट के बाद लगी आग
SHARE

अंबिकापुर। इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की घटनाएं इन दिनों काफी बढ़ गई हैं। गर्मी को इसका कारण बताए या तकनीकी खामियां। ताजा मामले में सरगुजा जिले के अंबिकापुर में बीती रात चार्जिंग में लगे स्कूटर में ब्लास्ट हो गया। इससे दो मंजिला मकान में आग लग गई। आग लगने के बाद घर में 9 लोग फंस गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।

घटना सरगुजा जिला के अंबिकापुर नगर के रिहायशी क्षेत्र कुंडला सिटी की है। यहां रहने  श्याम मोबाइल के संचालक आशीष अग्रवाल ने अपने मकान की पार्किंग में इलेक्ट्रिक स्कूटी को चार्जिंग में लगाया और उसके बाद परिवार के लोग खाना खाकर सोने चले गए। रात लगभग पार्किंग में चार्ज में लगे इलेक्ट्रिक स्कूटी में विस्फोट हो गया और पार्किंग में रखे बड़े-बड़े कार्टून में आग लग गई। देखते ही देखते आग फैल गई और दो मंजिला मकान को चपेट में ले लिया।

आग को देखकर आसपास के लोग बाहर निकल गए और पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसके बाद अम्बिकापुर फायर ब्रिगेड की दो टीमें मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। फायर ब्रिगेड टीम ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आगजनी में दोनों मंजिलों में रखा सामान पूरी तरह से जल गया है और कुछ भी सुरक्षित नहीं बचा। मंगलवार तड़के 3:30 बजे तक आग बुझाने व रेस्क्यू काम चलता रहा। आगजनी से करीब 50 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान जताया है।

9 लोग फंसे थे मकान में, पुलिस ने किया रेस्क्यू
मकान में आग लगने की सूचना के बाद थाना कोतवाली पुलिस की टीम मौक़े पर पहुंची और देखा कि मकान के अंदर कुल 9 लोग फंसे हैं। लगातार आग फैल रही थी। इसे देख पुलिस की टीम ने रेस्क्यू शुरू किया। पुलिस ने मकान के पीछे से चढ़कर प्रथम तल का खिड़की ग्रिल तोड़कर अग्निशमन वाहन की सहायता से 3 बच्चों सहित सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस आग ने एक बार फिर इलेक्ट्रिक वाहन के खतरे से अवगत कराया है। चार्जिंग के दौरान ब्लास्टिंग से राजधानी रायपुर में एक घर जलकर खाक हो गया था।

सीएम बघेल ने भेंट मुलाकात में अनिता से किया वादा निभाया, खेत में लगा सोलर पंप, सिंचाई के लिए मिलेगा भरपूर पानी
नही थम रहा नक्सलियों का उत्पात, व्यापारी की पीट-पीटकर हत्या, लगाया पुलिस को सामान देने का आरोप
छत्तीसगढ़ में पॉजिटिविटी इधर 0.2 फीसदी, सामने आए 98 नए कोरोना केस… 4 जिलों में एक भी कोरोना का मरीज नहीं
shreekanchanpath 173 # 07 April 2024
राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में 20 फीसद की दर से होगा विकास
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रेलवे न्यूज : गर्मी की छुट्टियों में चल रही हैं 58 स्पेशल ट्रेन, मई में 48 स्पेशल ट्रेन चलाने की है प्लानिंग
Next Article नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, कई नक्सलियों के मारे जाने की सूचना नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, कई नक्सलियों के मारे जाने की सूचना

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?