ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Breaking : शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर नशेड़ी बेटे ने कर दी बुजुर्ग पिता की हत्या… आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

CG Breaking : शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर नशेड़ी बेटे ने कर दी बुजुर्ग पिता की हत्या… आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: October 7, 2024
Share
नशेड़ी ने की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर नशेड़ी बेटे ने अपने बुजुर्ग पिता की हत्या कर दी। घटना बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम पुरंगा क्षेत्र की है। हत्या की सूचना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में ग्राम पुरंगा निवासी दसई साय (50) ने थाना बगीचा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनके घर के बगल में इसके चाचा जधिया साय (80) का घर है। 5 अक्टूबर की रात 8 बजे जधिया साय अपने घर में बैठा था। इस दौरान उसका चचेरा भाई अलंग साय बस्ती की ओर से शराब के नशे में चूर होकर आया और अपनी पत्नी से फिर से शराब पीने के लिये पैसा की मांगने लगा। पत्नी ने नहीं दिया तो उसने उसे दौड़ाया। तब उसकी पत्नी बच्चों को लेकर बस्ती की ओर भाग गई।

इस बीच जधियाराम अकेला सो रहा था। उसकी पत्नी सुबह से घर पर नहीं थी। इसके बाद अलंग साय अपने पिता के पास गया और उसे जगाकर शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। जधिया साय ने पैसे नहीं दिए और अपने नशेड़ी बेटे को डांट दिया। इससे नाराज होकर अलंग साय ने घर में रखे सरई लकड़ी का फारा उठाया और अपने पिता के सिर, सीना, पीठ, बांये हाथ पर मारने लगा। यह सब उसका चचेरा भाई दसई रात देख रहा था लेकिन डर के मारे कुछ कर नहीं पाया और अपने घर जाकर सो गया।

इसके बाद दूसरे दिन रविवार 6 अक्टूबर की सुबह दसई साय अपने चाचा को देखने के लिये गांव के एक व्यक्ति को साथ लेकर उनके घर के पास गया था। इस दौरान जधिया साय की पत्नी भी घर आ गई थी। जधिया साय को देखने तीनों उसके कमरे में पहुंचे तो देखा कि वह जमीन पर पड़े हैं। हिला-डुलाकर देखने पर को हलचल नहीं हुई और सिर पर गहरा घाव लगा हुआ था। बेरहमी से पिटाई के कारण उसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीएम कराया और रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद आरोपी अलंग साय को चंद घंटों में उसके गांव से गिरफ्तार किया गया। इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक रामसाय पैंकरा, प्रधान आरक्षक लक्ष्मण सिंह, आरक्षक अखिलेश उपाध्याय, रामवृक्ष राम, उमेश कुमार भारद्वाज, आरक्षक विनोद यादव, सैनिक बली रवि का सराहनीय योगदान रहा है।    

FIFA विश्व कप का फिनाले देखने कतर पहुंचे शाहरुख खान समेत ये सेलेब्स
अम्मा-करुणा के बिना होगी जंग, राज्य में सियासी ताकत बनने के लिए भाजपा ने लगाया जोर
कलेक्टर एवं एसपी ने किया विसर्जन स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Big news : कतर में मौत की सजा पाए भारत के आठ पूर्व नेवी अफसरों की याचिका मंजूर, जल्द होगी सुनवाई
Breaking News : बिलासपुर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, एक सीएमओ, तीन इंजीनियर व एक लेखापाल निलंबित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Crime : 10 साल के बच्चे की हत्या, सिर और धड़ अलग-अलग मिले… बलि की आशंका
Next Article छत्तीसगढ़ के गरीबों की जिंदगी बदल पाएगा हसदेव का कोयला.., वनमंत्री केदार कश्यप के बयान के बाद हसदेव के कोयला भंडार के आंकड़े आए सामने छत्तीसगढ़ के गरीबों की जिंदगी बदल पाएगा हसदेव का कोयला.., वनमंत्री केदार कश्यप के बयान के बाद हसदेव के कोयला भंडार के आंकड़े आए सामने

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?