ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Breaking : युवक की हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंका शव, पत्नी ने पिता केे साथ मिलकर रची साजिश… जानिए हत्या की वजह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

CG Breaking : युवक की हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंका शव, पत्नी ने पिता केे साथ मिलकर रची साजिश… जानिए हत्या की वजह

By Mohan Rao
Published: June 2, 2023
Share
पुलिस की गिरफ्त में हत्या के आरोपी
SHARE

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में हत्याकांड का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने पति की हत्या की साजिश रची। इस हत्याकांड में उसने अपने पिता व अन्य की मदद ली थी। पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि हत्या के बाद इसे हादसे के रूप में दिखाने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया था। हालांकि आरोपियों की चालाकी काम नहीं आई। पुलिस ने इस मामले में पत्नी व उसके पिता सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बता दें 27 मई को कोटा के कलमीटार रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला था। प्रारंभिक जांच में युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही थी। युवक के सिर व शरीर में गंभीर चोट के निशान थे। पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। इसी दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर युवक की पहचान योगेश्वर सिंगरौल के तौर पर हुई। जांच में पता चला कि घटना के दिन युवक शहर के एक रेस्टोरेंट में शेफ का काम मांगने गया था। इसी बीच मंगला चौक के पास एक होटल के सामने भी वह कई बार दिखा था।

पुलिस ने जब होटल कर्मचारियों से पूछताछ की तो पता चला कि योगेश्वर होटल की महिला कर्मचारी दुर्गा सिंगरौल से मिलने आया था। दुर्गा योगेश्वर की पत्नी है। इसके बाद पुलिस को दुर्गा सिंगरौल पर शक हुआ और पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। शुरुआत में तो वह इसे हादसा ही कह रही थी लेकिन कड़ाई से पूछताछ में उसने सारी सच्चाई उगल दी। दरअसल यह पूरा हत्याकांड पत्नी के चरित्र पर शक व आए दिन हो रहे विवाद के कारण हुआ।

तीन साल से अलग रह रहे थे पति-पत्नी
पुलिस पूछताछ में दुर्गा ने बताया कि तीन वर्षों से दोनों पति-पत्नी अलग-अलग रह रहे हैं। दुर्गा यहां के एक होटल में काम करती है। योगेश्वर उसके चरित्र पर शक करता था और बार-बार होटल आकर उसे प्रताड़ित व तंग करता था। घटना के दिन भी योगेश्वर होटल पहुंचा था। इसी से परेशान होकर उसने अपने पिता राम अवतार सिंगरौल के साथ मिलकर योगेश्वर की हत्या का प्लान बनाया। प्लान के अनुसार दुर्गा ने योगेश्वर को अपने पास बुलाया।

घर पहुंचने पर दुर्गा के पिता राम अवतार और अन्य साथियों ने योगेश्वर के साथ पहले मारपीट की उसके बाद उसे ग्राम मोछ ले गए। यहां दोबारा योगेश्वर के साथ मारपीट की गई। उसके बाद दो मोटरसाइकिल में योगेश्वर को बैठाकर कोटा के कलमीटार ले गए। यहां रेलवे ट्रैक के पास पड़े पत्थर से सिर पर मारा जिससे योगेश्वर की मौत हो गई। हत्या को दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। पुलिस ने दुर्गा सहित उसके पिता व अन्य तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

ई-नीलामी: नीरज चोपड़ा का भाला एक करोड़ के पार, सुहास एलवाई के रैकेट की 10 करोड़ लगी बोली
Raipur : ट्रांसफार्मर गोदाम अग्निकांड की होगी जांच, बिजली कंपनी ने बनाई छह सदस्यीय टीम
तीरथगढ़ में बांस की नाव पर रोमांच, वन मंत्री केदार कश्यप बोले- इको टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा
रामगढ़ में मितानिनों द्वारा आयोजित स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन में शामिल हुए संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल
छत्तीसगढ़ का साइको चोर : चुराता था लड़कियों के अंडर गारमेंट, सीसी टीवी में कैद, पकडाया तो कहने लगा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राष्ट्रीय रामायण महोत्सव : राम, लक्ष्मण और सीता के मनमोहक रूप को देख ठहर गई लोगों की नजरें, भावों में दिखी रामकथा की महीमा
Next Article Accident : निर्माणाधीन मकान में घुसी ट्रक, दो साल के मासूम की मौत, चालक सहित तीन लोग घायल

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?