ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Breaking : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के काफिले की गाड़ी पलटी, प्रधान आरक्षक की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

CG Breaking : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के काफिले की गाड़ी पलटी, प्रधान आरक्षक की मौत

By Mohan Rao
Published: January 20, 2023
Share
अरुण साव के काफिले की गाड़ी पलटी, प्रधान आरक्षक की मौत
SHARE

सरगुजा। अंबिकापुर में भाजपा कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने जा रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के काफिले की एक गाड़ी पलट गई। हादस में एक प्रधान आरक्षक की मौत हो गई है। वहीं तीन घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। हादसा  गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात उदयपुर के खरफरी नाले का पास हुआ। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र में हुआ है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव अंबिकापुर में होने वाली भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने बिलासपुर से रवाना हुए थे। देर रात करीब 1 बजे उनके काफिले का एक वाहन वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस गाड़ी में 4 पुलिसकर्मी सवार थे। हादसे में प्रधान आरक्षक रविशंकर प्रसाद (55) की मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में आरक्षक रामदेव प्रसाद (44), आरक्षक प्रदीप (29), चालक अनिल पैकरा (32) घायल हो गए।  

हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू किया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं घटना के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव स्थानीय SDOP अखिलेश कौशिक व उदयपुर थाना प्रभारी धीरेंद्र नाथ दुबे के साथ अस्पताल पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने प्रधान आरक्षक रविशंकर प्रसाद की मौत पर गहरा दुख जताया। वहीं घायलों के बेहतर इलाज किए जाने के निर्देश डॉक्टरों को दिया। इसके बाद वे कार्यसमिति की बैठक के लिए रवाना हो गए।

हर घर पौधा लगाने एकजुट हुआ रायपुर: हर घर हरियाली वृक्षारोपण महा-अभियान कल से
शराब के नशे में धुत ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने हॉस्टल में घुस किया था ये कांड, हुआ सस्पेंड, सीसीटीवी फुटेज ने खोला राज
ऑक्सफोर्ड वैक्सीन के मानव परीक्षण का आखिरी ट्रायल, भारत में पांच जगहों का चुनाव
सोना-चांदी: लगातार पांचवें दिन सस्ता हुआ सोना वायदा, चांदी के भी घटे दाम
स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर आईजी ने ली बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने एवं पेट्रोलिंग बढ़ाने दिए निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अब रेलवे स्टेशन में तैनात होगा थ्रेट डिटेक्टिव, रूंगटा आर-1 के सीएस के विभाग ने तैयार किया खास डिवाइस… भारत सरकार से मिला पेटेंट
Next Article पेशाब कांड पर डीजीसीए का बड़ा एक्शन, एयर इंडिया पर लगाया 30 लाख का फाइन, फायलट का लाइसेंस सस्पेंड
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?