ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीजी के भाजपा नेता ने की खुदकुशी : फांसी पर लटका मिला शव, सुसाइड नोट भी मिला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

सीजी के भाजपा नेता ने की खुदकुशी : फांसी पर लटका मिला शव, सुसाइड नोट भी मिला

By Mohan Rao
Published: March 31, 2023
Share
बालोद में भाजपा नेता ने की खुदकुशी
SHARE

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में भाजपा के एक उभरते नेता ने आत्महत्या कर ली है। घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है। दल्ली राजहरा थाना क्षेत्र भाजपा नेता यहां के लोकप्रिय नेताओं में से एक थे और इनकी आत्महत्या से जिले में शोक की लहर है। घटना की सूचना के बाद दल्लीराजहरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

मिली जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष और चिखलाकसा नगर पंचायत के सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना शुक्रवार दोपहर लगभग 1 से 2 बजे के बीच की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि विक्रम धुर्वे डौंडीलोहारा सीट से विधानसभा के सशक्त प्रत्याशी थे। उनकी लोकप्रियता काफी थी लेकिन इस प्रकार आत्महत्या ने सभी को चौंका दिया है।

दल्ली राजहरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जब टीम भाजपा नेता के घर पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। अंदर जाने के लिए पुलिस को दरवाजा तोड़ना पड़ा था। घर में भाजपा नेता की लाश फंदे से लटकी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। घटना के समय भाजपा नेता घर पर अकेले थे। मौके पर पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है जिसमें उन्होंने लिखा कि किसी से कोई तकलीफ नहीं है लेकिन वे काफी परेशान है इसलिए जीना नहीं चाहते। उन्हें क्या परेशानी थी इसका नोट में जिक्र नहीं है। उन्होंने यह भी लिखा कि उनकी मौत के बाद उनका अंतिम संस्कार उनके भाई और गांव वाले मिलकर करें।

धान खरीदी में लापरवाही पर सख्ती, खैरागढ़ में 4 समिति प्रबंधक निलंबित,  50 पर एफआईआर की तैयारी
चिकन से कोरोना: सोशल मीडिया में वायरल हो रही खबरों से परेशान पोल्ट्री व्यवसायियों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग
दुर्ग पुलिस की कॉबिंग गश्त : 18 घंटे में पकड़े गए 268 वारंटी, शहर के बारों में भी पुलिस की दबिश
फॉर्म 26AS में बदलाव, बेहद आसानी से दाखिल कर सकेंगे इनकम टैक्स रिटर्न्स
कर्तव्य पथ पर छत्तीसगढ़ की झांकी मुरिया दरबार, रक्षा मंत्रालय ने शुरू की पोल… आप ऐसे कर सकते हैं अपना वोट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पीएमजीएसवाई: पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के सड़कों की प्रशंसा की, 221 सड़कों का हुआ संधारण एवं नवीनीकरण, मिली 271 करोड़ की प्रोत्साहन राशि पीएमजीएसवाई: पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के सड़कों की प्रशंसा की, 221 सड़कों का हुआ संधारण एवं नवीनीकरण, मिली 271 करोड़ की प्रोत्साहन राशि
Next Article तेज रफ्तार पिकअप से टकराए बाइक सवार, बारिश से बचने के चक्कर में भिड़े… दो की मौत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?