ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Big News: सामूहिक आत्महत्या: दो बच्चों को फांसी से लटकाकर पति-पत्नी भी फंदे से लटके
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipursarguja

CG Big News: सामूहिक आत्महत्या: दो बच्चों को फांसी से लटकाकर पति-पत्नी भी फंदे से लटके

By Om Prakash Verma
Published: April 2, 2023
Share
बड़ा हादसा: पानी की टंकी साफ करते समय दम घुटने से चार की मौत, एक का इलाज जारी
सांकेतिक फोटो
SHARE

जशपुर (एजेंसी)। जशपुर में पहाड़ी कोरवा परिवार ने सामूहिक आत्महत्या कर ली। परिवार के चार लोगों के शव रविवार सुबह पेड़ से लटके हुए मिले हैं। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल है। आशंका है कि बच्चों को फांसी से लटकाने के बाद पति-पत्नी ने भी फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पहाड़ी कोरवा, राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाली संरक्षित जनजाति है। इस समुदाय में सामूहिक आत्महत्या की यह पहली घटना है।

घर के बाहर अमरूद के पेड़ से लटके मिले शव
जानकारी के मुताबिक, घटना बगीचा थाना क्षेत्र के सामरबहार पंचायत की है। यहां की झूमराडूमर बस्ती में राजुराम कोरवा अपनी पत्नी भिनसारी बाई और दो बच्चों चार साल की बेटी देवंती व एक साल के बेटे देवन राम के साथ रहता था। चारों सदस्यों के शव घर के बाहर अमरूद के पेड़ से फांसी पर लटके हुए मिले हैं। बगीचा थाना के सब इंस्पेक्टर एमआर साहनी ने बताया कि, अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। महुआ बीनने को लेकर पड़ोसी से विवाद की बात सामने आई है, पर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है।

protected tribe Pahadi Korwa family commits suicide in chhattisgarh jashpur

महुआ बीनने को लेकर पड़ोसी से हुआ था विवाद
उपसरपंच बालेश्वर यादव ने बताया कि, शनिवार को राजुराम व उसकी पत्नी भिनसारी बाई का जगनराम कोरवा व अन्य लोगों से बिमड़ा बैगाकोना गांव से लगे जंगल में महुआ बीनने को लेकर विवाद हुआ था। जंगल में महुआ वनोपज बीनने की परंपरा पुश्तैनी है। इस विवाद में मारपीट नहीं हुई है। आत्महत्या का कारण यही हो, यह मैं नहीं कह सकता। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास के लोगों और विवाद करने वाले परिवार से भी पूछताछ की जा रही है।

protected tribe Pahadi Korwa family commits suicide in chhattisgarh jashpur

प्रदेश की संरक्षित और अति पिछड़ी है पहाड़ी कोरवा जनजाति
राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाली पहाड़ी कोरवा जनजाति छत्तीसगढ़ की संरक्षित जनजातियों में से एक है। यह जनजाति प्रदेश के उत्तर-पूर्व और उत्तर में स्थित जिलों के घने जंगलों में निवास कर रही है। दरअसल, छत्तीसगढ़ में 42 जनजातियां हैं, इनमें से सात संरक्षित हैं और उन्हें विशेष पिछड़ी जनजाति घोषित किया गया है। पहाड़ी कोरवा जनजाति सरगुजा, बलरामपुर और जशपुर जिलों में निवास करती है। इनकी आबादी बेहद कम है। इनकी खास संस्कृति है। इनका जीवनयापन पूरी तरह से जंगल पर निर्भर है।

भीषण गर्मी में जलसंकट: एसईसीएल की लापरवाही से उपजा दर्द; पानी की एक बूंद को तरसते ग्रामीण, दे रहे आंदोलन की चेतावनी
बिग ब्रेकिंग: राज्य पुलिस अकादमी का नाम अब नेताजी सुभाष चंद्र बोस पुलिस अकादमी होगा… सीएम बघेल ने की घोषणा
अध्ययन में दावा: डीआरडीओ की दवा 2-डीजी कोरोना वायरस के सभी वैरिएंट्स के खिलाफ प्रभावी
कलेक्टर–डीएफओ कॉन्फ्रेंस : लघु वनोपजों से आत्मनिर्भरता की राह — मुख्यमंत्री साय ने तय किया हरित विकास का रोडमैप
रिसाली निगम क्षेत्र में अभियान, मास्क नहीं लगाने वालों पर किया जा रहा जुर्माना…. वसूली पहुंचा लाख में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नामीबिया से आया ओबान कूनो से निकलकर गांव में घुसा, ग्रामीणों में दहशत, वाइल्ड लाइफ की टीम मौके पर नामीबिया से आया ओबान कूनो से निकलकर गांव में घुसा, ग्रामीणों में दहशत, वाइल्ड लाइफ की टीम मौके पर
Next Article प्रदेश को CM भूपेश पर भरोसा, जो कहा है वो सब करेंगे : अरुण वोरा

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?