ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Big Crime : नाबालिग प्रेमिका की हत्या कर थाने पहुंचा बॉयफ्रेंड, वजह जानकर पुलिस भी हुई हैरान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

CG Big Crime : नाबालिग प्रेमिका की हत्या कर थाने पहुंचा बॉयफ्रेंड, वजह जानकर पुलिस भी हुई हैरान

By Mohan Rao
Published: December 11, 2022
Share
बिलासपुर में नाबालिग की हत्या
SHARE

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नाबालिग किशोरी की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि बॉयफ्रेंड निकला। हत्या के बाद युवक थाने पहुंचा और खुद को सरेंडर कर दिया। युवक ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी प्रेमिका मार दिया है और शव हरदी रोड स्थित राधे इंडस्ट्रीज के पास सुनसान जगह पर पड़ा है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। इधर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार तोरवा थाने में रविवार सुबह एक युवक पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी है। हत्या के बाद शव को मौके पर छोड़कर आया है। युवक के बताए अनुसार जब मौके पर पुलिस पहुंची तो वहां नाबालिग किशोरी का शव पड़ा था। उसकी सिर कुचलकर हत्या कर दी गई थी। चुंकि हत्या की घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का था इसलिए तोरवा पुलिस ने आरोपी युवक को सिरगिट्टी पुलिस के हवाले कर दिया। सिरगिट्टी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

9वीं कक्षा में पढ़ती थी छात्रा
सिरगिट्टी पुलिस ने बताया कि मृतक नाबालिग 9वीं की छात्रा थी। उसका बापू नगर निवासी यश खुसरैल(19) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच युवक को शक होने लगा कि उसकी गर्लफ्रेंड किसी और से बात करती है और इसे लेकर उसके चरित्र पर शंका किया करता था। इसे लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद भी हो चुका है।

जन्मदिन मनाने के बहाने ले गया था युवक
आरोपी युवक ने पुलिस को बताया कि शनिवार को उसने किशोरी को जन्मदिन मनाने के बहाने बुलाया था। इस दौरान युवक नाबालिग को लेकर सिलपहरी स्थित हरदी रोड के राधे इंडस्ट्रीज के पास ले गया। आमतौर पर यहां पर लोगों की आवाजाही कम रहती है। यहां पर दोनों में फिर से विवाद होने लगा ओर इस बीच युवक ने लड़की का बला दबा दिया। इससे लड़की बेहोश होकर नीचे गिर गई तो पास से पत्थर उठाया और उसके सिर पर पटक दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

रातभर वहीं पड़ा रहा शव
आरोपी ने बताया कि हत्या के बाद वह कुछ देर तक घटना स्थल पर ही रहा और उसके बाद वहां से भाग गया। रातभर लड़की का शव वहीं पर पड़ा रहा। इस बीच लड़की के परिजन उसे तलाशते भी रहे। सुबह आरोपी युवक खेद थाने पहुंचा और खुद को सरेंडर कर दिया। शव बरामद करने के बाद पुलिस ने लड़की के परिजनों को सूचना दी। पीएम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया।

तालाब किनारे मिला युवक का शव, सिर पर चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस
चंद्रयान-3 : लैंडर से उतरते हुए रोवर की पहली तस्वीर आई सामने, इसरो के INSPACe के चेयरमैन ने किया ट्वीट… देखें तस्वीर
सरकार ने उठाया नेत्रहीन बहनें चंदा और रिया के इलाज का बीड़ा
जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल हुए कृषि मंत्री नेताम, उत्कृष्ट शिक्षकों को किया सम्मानित
महासमुंद क्षेत्र में भंडारगृह गोदामों के निरीक्षण में पहुंचे वोरा…. क्षेत्र के कांग्रेसियों ने किया जोरदार स्वागत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article काली सूची में शामिल देशों को मानवीय मदद के प्रस्ताव का भारत ने किया विरोध, थरूर ने की जयशंकर की तारीफ काली सूची में शामिल देशों को मानवीय मदद के प्रस्ताव का भारत ने किया विरोध, थरूर ने की जयशंकर की तारीफ
Next Article Bhilai News : निगम क्षेत्र के अवैध निर्माण का होगा सर्वे, कब्जा करने वालों को जारी होगा नोटिस

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?