नारायणपुर। जिले में धर्मांतरण पर सोमवार को भारी बवाल हुआ। यहां दो पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हुई। इस दौरान लाठीडंडे तो चले ही पत्थरबाजी भी हुई। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा इसके बाद भी पत्थरबाजी नहीं थमी। पत्थरबाजी में नारायणपुर एसपी सदानंद कुमार घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इनके सिर पर पत्थर लगी है। इस दौरान सर्व आदिवासी समाज ने नगर बंद करा दिया है। सूचना के बाद आईजी बस्तर मौके पर पहुंच चुके हैं।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नारायणपुर में धर्मांतरण को लेकर दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ हैं। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी डंडे बरसाए और दोनों ओर से पथराव हुआ। मौके पर पहुचे नारायणपुर एसपी को पत्थर लगा है जिससे उनके सिर पर चोट आई है। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी हालात सामान्य बताई जा रही है। घटना की सूचना के बाद बस्तर आईजी सुंदरराज पी घटना स्थल के रवाना हुए। बताया जा रहा है कि बवाल के दौरान नारायणपुर-कोंडागांव स्टेट हाईवे जाम कर दिया गया। फिलहाल पुलिस ने हालात संभाल लिए हैं।
बताया जा रहा है यहां सर्व आदिवासी समाज ने दूसरे पक्ष पर धर्मांतरण का आरोप लगाया है। रविवार को इसे लेकर बवाल हुआ। इसबीच सोमवार को आदिवासी समाज के लोगों की बैठक बुलाई गई। इससे पहले इनके लीडर्स को कलेक्टर चेंबर में बुलाया गया और एसपी की मौजूदगी में सभी से बात भी हुई। इस बीच कुछ लोगों ने चर्च में तोड़फोड़ शुरू कर दी। बवाल बड़ा तो एसपी सदानंद कुमार मौके पर पहुंचे तो उनपर भी हमला हुआ। इससे उनके सिर पर चोट आई है। अस्पताल में इलाज के बाद एसपी सदानंद का भी बयान आया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।




