बीजापुर। जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे 163 पर रविवार तड़के यात्री बस पलट गई। यात्री बस के पलटने से इसमें सवार दो यात्रियों की मौत हो गई है, वहीं चार से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं। हादसे की जानकारी वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के शव मरच्यूरी में रखवाया गया।

तेज रफ्तार बस में कुशवाहा ट्रेव्हल्स की बताई जा रही है। बांगापाल थाना से 2 किमी दूरी पर यह हादसा हुआ। यह हादसा तड़के 5 बजे के आसपास हुआ है। बताया जा रहा है कि बस चालक की को झपकी आ गई थी और इस वजह से बस अनियंत्रित हो गई और पलट कर सड़क किनारें जा गिरी। हादसे में दो यात्रियों की मौत होने के अलावा लगभग 5 लोग घायल हो गए। वहीं कुछ यात्रियों को मामूली चोटें भी आई हैं। बस में लगभग 25 यात्रियों के सवार होने की जानकारी मिली है। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय विधायक विक्रम मंडावी भी पहुंचे और अस्पताल में घायलों की जानकारी ली और बेहतर इलाज का निर्देश दिया है। सभी घायलों कां दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।




