ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Accident : शिवमंदिर से लौट रहे परिवार की बोलेरो को कंटेनर ने मारी ठोकर, चार की मौत और 7 घायल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedsarguja

CG Accident : शिवमंदिर से लौट रहे परिवार की बोलेरो को कंटेनर ने मारी ठोकर, चार की मौत और 7 घायल

By Mohan Rao
Published: February 26, 2025
Share
सरगुजा में हादसा
SHARE

सरगुजा।  छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में महाशिवरात्रि के दिन बड़ा हादसा हो गया। यहां एक परिवार शिवमंदिर से पूजा कर लौट रहा था। रास्ते में इनकी बोलेरो को कंटेनर ने जोरदार ठोकर मार दी। हादसें में चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं 7 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने कंटेनर में आग लगा दी। घटना की सूचना  के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस की टीम ने पहुंचकर कंटेनर की आग को बुझाया।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा बुधवार दोपहर लगभग 12:30 बजे के आसपास की है। नेशनल हाईवे-43 पर विशुनपुर गांव के प्लांट के पास बोलेरो व कंटेनर में जोरदार टक्कर हो गई। बोलेरो में रेवापुर-सखौली निवासी एक परिवार बोलेरो क्रमांक CG 15 ED 7078 में सवार होकर 11 लोग महाशिवरात्रि पर सीतापुर के किलकिला शिव मंदिर गए थे। सुबह दर्शन कर अपने घर रेवापुर-सखौली लौट रहे थे। इस दौरान यह हादसा हो गया।

हादसा इतना जोरदार था कि परिवार के लोग बोलेरो में फंस गए। इन्हें कड़ी मशक्कत कर निकाला गया। हादसा जहां हुआ वह दुर्घटनाजन्य क्षेत्र कहा जाता है। सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए सीतापुर सीएचसी अस्पताल भेजा गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे में ट्रक ड्राइवर भी घायल है। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने कंटेनर में आग लगा दी जिसे पुलिस कर्मियों ने बुझाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हादसे पर सीएम साय ने जताया दुख
हादसे पर सीएम विष्णुदेव साय ने दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में बोलेरो-कंटेनर के बीच हुई सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मृत्यु की खबर अत्यंत दुःखद है। हादसे में 6 लोगों के आंशिक रूप से घायल होने की भी खबर है। सरगुजा जिला प्रशासन द्वारा घायलों को त्वरित इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रशासन को बेहतर चिकित्सकीय व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने व घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।

महाकुंभ स्पेशल : 10 फरवरी को दुर्ग से और 9 फरवरी को रायपुर से रवाना होगी विशेष ट्रेन… देखिए पूरा शेड्यूल
महाशिवरात्रि : मंदिरों में हर-हर महादेव की गूंज, सुबह से लगी भक्तों की कतार
CG Breaking : बीजापुर में नक्सलियों ने की भाजपा नेता की हत्या, बीच रास्ते अगवा कर रेत दिया गला… सड़क पर फेंक गए शव
सुनहरी… दूधिया… रोशनी में विधायक के प्रयासों जगमग हुआ दुर्ग शहर, CM के नेतृत्व में विकास की गंगा बहाने का काम जारी
Loksabha Election-24: मतदान की हर पल की गतिविधियों पर तीसरी आंख रख रही नजर, कंट्रोल रूम स्थापित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 134 # 26 February 2025
Next Article एचडीएफसी लाइफ ने हर किसी के सपनों और लक्ष्यों को साकार करने के लिए लॉन्च किया क्लिक 2 अचीव पार एडवांटेज एचडीएफसी लाइफ ने हर किसी के सपनों और लक्ष्यों को साकार करने के लिए लॉन्च किया क्लिक 2 अचीव पार एडवांटेज

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?