कांकेर। भानुप्रतापपुर-अंतागढ़ मार्ग पर शनिवार दोपहर को सड़क हादसे में स्थानीय कांग्रेस नेता की मौत हो गई। कांग्रेस नेता आपनी मोटर साइकिल से भानूप्रतापपुर की ओर जा रहे थे। इस दौरान खंडी नदी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गए। उनके सिर पर गंभीर चोट लगी थी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनकी बाइक भी बुरी तरह से क्षततग्रस्त हो गई थी।
मिली जानकारी के अनुसार कांकेर जिला वनोपज संघ के अध्यक्ष व कांग्रेस नेता अशोक हिड़ामी की हादसे में मौत हो गई। अशोक हिड़ामी की पत्नी सुलोचना हिड़ामी सोने कन्हार गांव की सरपंच हैं और वे मीटिंग के लिए भानुप्रतापपुर गए थे। मीटिंग होने के बाद सरंपच पत्नी को गांव छोड़ा और फिर भनुप्रतापपुर की ओर चल दिए। इस दौरान खंडी नदी के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने जोरदार ठोकर मार दी।
हादसा इतना भयानक था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं हादसे में अशोक हिडामी के सिर पर गंभीर चोट लगी जिसके कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आसपास गुजर रहे लोगों ने हिडामी को लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है।




