दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में बीती रात बड़ा हादसा हो गया। यहां पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे कार चलक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बारसूर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। कार में चालक के साथ एक अन्य भी सवार था जो कि गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा बारसूर सोना देई मंदिर के पास हुई है। मंगलवार देर रात सड़क पर कार पलट गई। कार चला रहे शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त परमेश्वर सेठिया के रूप की। वह बारसूर से गीदम की ओर अपने एक साथी के साथ लौट रहा थे। मृतक जगदलपुर के रायकोट का बताया जा रहा है। कार में दो लोग ही सवार थे। साथ में बैठा शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।




