ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG कांग्रेस अध्यक्ष मरकाम के बंगले पर जमकर हंगामा, भाजपाइयों ने कहा चुनौती देकर लापता हो गए मोहन, कांग्रेस बोली गंदी राजनीति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhPoliticsRaipur

CG कांग्रेस अध्यक्ष मरकाम के बंगले पर जमकर हंगामा, भाजपाइयों ने कहा चुनौती देकर लापता हो गए मोहन, कांग्रेस बोली गंदी राजनीति

By @dmin
Published: September 27, 2022
Share
CG कांग्रेस अध्यक्ष मरकाम के बंगले पर जमकर हंगामा, भाजपाइयों ने कहा चुनौती देकर लापता हो गए मोहन, कांग्रेस बोली गंदी राजनीति
CG कांग्रेस अध्यक्ष मरकाम के बंगले पर जमकर हंगामा, भाजपाइयों ने कहा चुनौती देकर लापता हो गए मोहन, कांग्रेस बोली गंदी राजनीति
SHARE

रायपुर. कांग्रेस की चुनौती को स्वीकार कर भाजपा के दो कार्यकर्ताओं ने राजनांदगांव से पैदल यात्रा कर रायपुर तक का सफर तय किया। भाजपा के दोनों कार्यकर्ता सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के सिविल लाइन स्थित बंगले पहुंचे। इस दौरान शहर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी सहित भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। इसके पहले राजधानी के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजनांदगांव से पैदल पहुंचे दोनों कार्यकर्ताओं का स्वागत कर टाटीबंध से पैदल यात्रा शुरू की और मोहन मरकाम के बंगले तक पहुंचे। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका छाछ पिलाकर स्वागत किया। थोड़ी ही देर में ज्ञापन सौंपने को लेकर स्वागत सत्कार हंगामें में बदल गया। दरअसल भाजपा कार्यकर्ता मरकाम को ज्ञापन सौंपना चाहते थे। वहां मौजूद कांग्रेसियों ने बताया कि मरकाम यहां नहीं है वे उन्हें ज्ञापन सौंप दे। इस बात से भाजपाई नाराज हो गए और थोड़े ही देर में मोहन मरकाम के बंगले पर जमकर हंगामा शुरू हो गया। बड़ी मुश्किल से पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।

सुंदरानी ने कहा लापता हो गए मरकाम
भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कहा, चुनौती दिलाने वाले मरकाम हमारी युवा शक्ति का स्वाभिमान देखने की हिम्मत नहीं रखते इसलिए लापता हो गए। कार्यकर्ताओं ने राजनांदगांव से मरकाम के घर तक पदयात्रा करके कांग्रेस की चुनौती पूरी कर दी है। कांग्रेस के नेता अब भाजपा को चुनौती देने से पहले 100 बार सोच लें।

52 किमी. पदयात्रा की दी थी चुनौती
इस दौरान रायपुर शहर जिला के जिला महामंत्री रमेश सिंह ठाकुर, संजय तिवारी, अकबर अली, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता, अर्पित सूर्यवंशी, रविन्द्र सिंह ठाकुर, हंसराज विश्वकर्मा, रंजीत सिंह, पार्षद रजियंत ध्रुव, मृत्युंजय दुबे, असगर अली, संभव शाह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। बता दें कि पिछले दिनों प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला द्वारा भाजपा को चुनौती दी थी कि भाजपा के किसी भी नेता में हिम्मत नहीं है कि पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम की एक दिन में 52 किमी. पद यात्रा कर सकें।

कांग्रेस ने की निंदा
कांग्रेस ने भाजपा के इस रुख की निंदा की है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निवास पर भाजपाइयो का जाना राजनीतिक अभद्रता है। मोहन मरकाम इन दिनों कोंडागांव से दंतेश्वरी मंदिर तक पदयात्रा कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष अरुण साव को भी इसमें शामिल होने का न्यौता दिया है। अरुण साव तो पदयात्रा में शामिल होने का साहस नहीं दिखा पाए लेकिन अपनी खीझ मिटाने उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को उनके घर भेज दिया। यह राजनीतिक प्रोपगंडा मात्र है।

भारतीय कोयला उद्योग का डिजिटल खनन में पहला कदम: डोजर पुश माइनिंग का सफल परीक्षण पीईकेबी खदान में सम्पन्न
कांग्रेस में वापसी के बाद मनोज पाण्डेय को मिली बूथ प्रबंधन की जिम्मेदारी, विधायक देवेन्द्र की अनुशंसा पर बने प्रभारी
मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना : 5 एकड़ में वृक्षारोपण करने पर मिलेगा शत् प्रतिशत अनुदान
मैं हर विभाग का मंत्री हूं और सरकार सुचारू रूप से काम कर रही है: शिवराज चौहान
महतारी वंदन योजना से सशक्त हो रहा रानी करुणा का परिवार, अब तक मिली 24 हजार रुपये की सहायता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रेप के बाद युवती की हत्या : 30 फीट गहरे गड्‌ढे में मिली लाश… जांच में जुटी पुलिस
Next Article CG प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का पोस्टर विमोचित, पेशेवर क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका, 30 सितंबर तक होगा पंजीयन CG प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का पोस्टर विमोचित, पेशेवर क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका, 30 सितंबर तक होगा पंजीयन

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?