रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने वर्ष 2026-27 के लिए वुमेंस अंडर 15 तथा अंडर 19 वर्ग के ट्रायल 28 जनवरी से शुरू कर दिया है। ट्रायल हेतु प्रदेश के जिलों को विभिन्न 5 जोन में विभाजित किया गया है। इसी कड़ी में 29 जनवरी को सेन्ट्रल जोन के लिए आरडीसीए मैदान, तेलीबांधा रायपुर में वुमेंस अंडर 15 तथा अंडर 19 वर्ग के खिलाडियों का ट्रायल संपन्न हुआ।

इस ट्रायल में रायपुर, महासमुंद तथा भिलाई जिले के महिला खिलाडियों में भाग लिया। ट्रायल में कुल 76 खिलाडियों नें भाग लिया, जिसमें अंडर 15 वर्ग की 25 तथा अंडर 19 वर्ग के 51 खिलाडी सम्मिलित हुये। खिलाडियों को क्रमशः प्रांरभिक बल्लेबाज, मध्यक्रम बल्लेबाज, तेज गेंदबाज तथा स्पिन गेंदबाज वर्ग में विभाजित कर ट्रायल लिया गया।




