ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वैक्सीन का घरेलू उत्पादन बढ़ाने के लिए केंद्र ने उठाये कदम…. भारत बायोटेक के साथ हैफकाइन बायोफार्मा करेगी कोवैक्सिन की 22.8 करोड़ खुराक का उत्पादन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNational

वैक्सीन का घरेलू उत्पादन बढ़ाने के लिए केंद्र ने उठाये कदम…. भारत बायोटेक के साथ हैफकाइन बायोफार्मा करेगी कोवैक्सिन की 22.8 करोड़ खुराक का उत्पादन

By @dmin
Published: June 2, 2021
Share
Center took steps to increase domestic production of vaccine
Center took steps to increase domestic production of vaccine
SHARE

रायपुर (पीआईबी)। पूरी पात्र आबादी का जल्द से जल्द टीकाकरण करने के उद्देश्य से केंद्र की मदद से देश में घरेलू टीकों का उत्पादन लगातार तेज किया जा रहा है। इस पहल के तहत जैव प्रौद्योगिकी विभाग आत्मनिर्भर भारत 3.0 मिशन कोविड सुरक्षा के तहत तीन सार्वजनिक उद्यमों को मदद कर रहा है। इनमेंं हैफकाइन बायोफर्मास्यूटिकल कॉर्पोरेशन लिमिटेड मुंबई, इंडियन इम्यूनोलॉजिकल लिमिटेड हैदराबाद औरभारत इम्यूनोलॉजिकल एंड बायोलॉजिकल लिमिटेड बुलंदशहर उ.प्र शामिल हैं।
हैफकाइन बायोफार्मा, 122 साल पुराने हैफकाइन इंस्टीट्यूट की एक शाखा के रूप में निकला महाराष्ट्र राज्य का सार्वजनिक संस्थान है जो भारत बायोटेक लिमिटेड, हैदराबाद के साथ प्रौद्योगिकी हस्तांतरण व्यवस्था के तहत कोवैक्सिन टीका बनाने के लिए तैयारी कर रहा है। टीके का उत्पादन कंपनी के परेल स्थित कॉम्प्लेक्स में होगा।
हैफकाइन बायोफार्मा के प्रबंध निदेशक डॉ. संदीप राठौड़ ने कहा कि कंपनी का एक साल में कोवैक्सिन की 22.8 करोड़ खुराक का उत्पादन करने का प्रस्ताव है। उन्होंने बताया कि कोवैक्सिन के उत्पादन के लिए हैफकाइन बायोफार्मा को केंद्र द्वारा 65 करोड़ रुपये और महाराष्ट्र सरकार द्वारा 94 करोड़ रुपये का अनुदान मिला है।
उन्होंने कहा कि हमें आठ महीने का समय दिया गया है इसलिए काम को युद्ध स्तर पर अंजाम दिया जा रहा है। चिकित्सक से आइएएस बने राठौड़ ने बताया कि वैक्सीन उत्पादन प्रक्रिया में दो चरण शामिल हैं – दवा का पदार्थ बनाना और अंतिम दवा उत्पाद। दवा का पदार्थ बनाने के लिए हमें बायो सेफ्टी लेवल 3 (बीएसएल 3) सुविधा बनाने की जरूरत है, जबकि हैफकाइन में पहले से ही फिल फिनिश की सुविधा उपलब्ध है। बीएसएल 3 एक सुरक्षा मानक है जो ऐसी सुविधाओं पर लागू होता है जहां काम में रोगाणु शामिल होते हैं जो श्वसन मार्ग से शरीर में प्रवेश करके गंभीर बीमारी का कारण बन सकते हैं।
बायोटेक्नोलॉजी विभाग की सचिव तथा बायोटेक्नोलॉजी इंडस्ट्री रिसर्च असिस्टेंस कौंसिल की अध्यक्ष डॉ. रेणू स्वरूप कहती हैं कि सार्वजनिक क्षेत्र की संपत्ति का उपयोग करके वैक्सीन उत्पादन की क्षमता बढ़ाने से हमारे देश में बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान के लिए टीकों की उत्पादन क्षमता वृद्धि का एक लंबा रास्ता तय होगा।

Big accident in Balod : सीएम बघेल के कार्यक्रम में जा रहे लोगों की पिकअप कार से टकराई,15 घायल
चारधाम यात्रा को लेकर सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका
छत्तीसगढ़ में हाथियों के मूवमेंट की हाईटेक मॉनिटरिंग, एआई आधारित ‘छत्तीसगढ़ एलीफेंट ट्रैकिंग एंड अलर्ट एप’ किया गया है विकसित
जिले में 10वीं-12वीं परीक्षा संचालन हेतु केंद्राध्यक्षों का प्रशिक्षण संपन्न
CG News : वेल्डिंग के दौरान फटा गैस सिलेंडर, युवक की मौत… बाल बाल बचा दुकान संचालक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article This person is taking the responsibility of getting the township out of the water problem टाउनशिप को पानी की परेशानी से निजाद दिलाने का जिम्मा उठा रहा यह शख्स… एक कॉल पर लोगों को पंहुचा रहे पीने का पानी
Next Article Facility to take quick action in case of Kovid through WhatsApp कृत्रिम बौद्धिकता प्लेटफार्म से व्हॉट्स-एप के जरिये कोविड के मामले में शीघ्र कार्रवाई करने की सुविधा… कोविड जांच में आएगी तेजी

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?