ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ओटीटी पर सेंसर का आना सही होगा: वेरोनिका वानिज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

ओटीटी पर सेंसर का आना सही होगा: वेरोनिका वानिज

By @dmin
Published: December 9, 2020
Share
SHARE

वेब सीरीज ‘स्मार्टफोन से अभिनय कैरियर में कदम रखने वाली मॉडल और अभिनेत्री वेरोनिका वानिज मुंबई की हैं. बचपन से ही अभिनय की इच्छा रखने वाली वेरोनिका को हमेशा अपने माता-पिता का सहयोग मिला है. उनका असली नाम निज्रा मिश्रा है, जिसे बाद में वेरोनिका ने ही खुद बदला है. अभिनय के अलावा वह फिटनेस फ्रीक भी है. उसे बिना वर्कआउट के एक दिन भी बिताना पसंद नहीं. अभी उनकी वेब सीरीज ‘जो हुक्म मेरे आका रिलीज पर है.

Contents
  • अभी आप क्या कर रही है?
  • आप इस किरदार से कितना जोड़ पाती है?
  • एक्टिंग में आना एक इत्तफाक था या बचपन से सोचा था?
  • परिवार का सहयोग कितना रहा?
  • पहला ब्रेक कैसे मिला?

अभी आप क्या कर रही है?

मैंने अभी इस वेब सीरीज का काम खत्म किया है और आगे भी कई वेब सीरीज का काम चल रहा है. इसमें मैंने अभिनेता श्रेयस तलपडे और कृष्णा अभिषेक के साथ काम किया है. इसमें मेरी भूमिका एक मॉडर्न और स्टाइलिश लड़की की है, जो बिगड़ी हुई है और उसे ठीक करने की कोशिश उसका भाई कर रहा है. असल में ये एक कॉमेडी सीरीज है.

आप इस किरदार से कितना जोड़ पाती है?

मुझे थोड़ी सी भी मुश्किल नहीं हुई, क्योंकि ये मेरा ही चरित्र है. मैं जैसी रियल लाइफ में हूं, वैसी ही मुझे अभिनय करना पड़ा.

एक्टिंग में आना एक इत्तफाक था या बचपन से सोचा था?

इत्तफाक तो नहीं था, क्योंकि मैं डिफेन्स बैकग्राउंड से हूं, जहाँ मेरे पिता एयरफोर्स पायलट थे. वहां कई बार कुछ अवसर पर फंक्शन हुआ करता था. मैं उसमें भाग लेती थी और मेरे अभिनय को सभी सराहते थे. इससे मैंने सोच लिया था कि मुझे एक्टिंग ही करनी है.

परिवार का सहयोग कितना रहा?

परिवार का बहुत सहयोग रहा. मेरे पिता अजय कुमार मिश्रा चाहते थे कि मैं पायलट बनूं, पर माँ सीमा मिश्रा ने सपोर्ट किया. बाद में पिता ने भी मना नहीं किया. मेरा हमेशा से ‘फेमÓ को पाना एक उद्देश रहा है. अपने व्यक्तित्व को सबके सामने लाना चाहती थी, इसलिए मैं एक्ट्रेस बनी. एक अच्छा प्रोजेक्ट मिलने के लिए संघर्ष बहुत अधिक रहा. डेढ़ साल तो मुझे इंडस्ट्री को समझने में चले गए. कैसे काम मिलता है, कैसे ऑडिशन दिया जाता है आदि देखना पड़ा. पहले मैंने एक चैनल के लिए एंकरिंग की, इससे मेरे अंदर कैमरा फेस करने की कॉन्फिडेंस आई. इसके बाद मुझे काम मिलने लगा. हर इंसान की जर्नी अलग होती है. किसी को जल्दी और किसी को देर से काम मिलता है. मुझे कोई समस्या नहीं हुई. यहां लोगों का सहयोग भी मिला है. अच्छा और बुरा हर इंडस्ट्री में होता है. मैं इसके पॉजिटिव साइड को देखना पसंद करती हूं. इसके अलावा मेरा परिवार मेरे साथ है और सहयोग भी मिल रहा है.

पहला ब्रेक कैसे मिला?

डेढ़ साल के बाद मुझे वेब सीरीज स्मार्टफोन में निर्देशक अंकुश भट्ट ने काम करने का मौका दिया. इसमें कई बड़े-बड़े कलाकार मेरे साथ थे और बहुत कुछ सीखने को मिला. इसके बाद म्यूजिक वीडियो किया और अब ये वेब सीरीज मिला है. आगे भी कई फिल्में और वेब सीरीज है.

कोरोना के मद्देनजर विश्वविद्यालयों की शेष परीक्षा ऑनलाईन कराने के आदेश जारी
तिरुपति में गुम हुआ छत्तीसगढ़ का 6 वर्षीय बच्चा… गृहमंत्री ने लिया संज्ञान…. पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश
सैलानियों को जल्द मिलेगी ’तांदुला इको फ्रेंडली टूरिज्म पार्क’ की सौगात, प्राकृतिक वादियों का ले सकेंगे आनंद…
बिग ब्रेकिंग: निगम मंडल आयोग की चौथी सूची जारी…. पर्यटन मंडल, माटी कला बोर्ड सहित इन मंडलों में हुई नियुक्तियां
गुस्साए बॉयफ्रेंड ने गला घोंटा, फिर पत्थर से बांधकर फेंकी लाश, गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुप्रीम कोर्ट का राज्यों को आदेश- कोरोना मरीजों के घर के बाहर नहीं चिपकाएं पोस्टर सुप्रीम कोर्ट का राज्यों को आदेश- कोरोना मरीजों के घर के बाहर नहीं चिपकाएं पोस्टर
Next Article School bag weight will be 10 percent of the weight of children स्कूली शिक्षा को लेकर शिक्षा मंत्रालय की नई गाइडलाइन…. बच्चों की वजन का 10 फीसदी होगा स्कूल बैग का भार… क्लासवार होमवर्क की समय सीमा तय
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?