ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीसीपीएल 2026 : आयुष की हैट्रिक से रायपुर पस्त… रायगढ़ फाइनल में… बिलासपुर से होगा मुकाबला
Share
Notification Show More
Latest News
प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
September 11, 2026
मासूम से दुस्कर्म व हत्या के आरोपी को फांसी, दुर्ग एसएसपी ने जांच टीम को किया सम्मानित
September 11, 2026
गोल्ड ईटीवी में निवेश पर लाभ का झांसा देकर लाखों की ठगी, HDFC बैंक का रिलेशनशिप मैनेजर गिरफ्तार
September 11, 2026
छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के बड़े भाई गुरु ढाल दास कांग्रेस में शामिल
September 11, 2026
संतुलित आहार, एनीमिया से बचाव और मातृ-शिशु स्वास्थ्य को लेकर प्रदेशभर में जागरूकता गतिविधियां
छत्तीसगढ़ में पोषण जागरूकता अभियान को मिल रही गति, आंगनबाड़ी केंद्र बने जनभागीदारी के केंद्र
September 11, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipurSports

सीसीपीएल 2026 : आयुष की हैट्रिक से रायपुर पस्त… रायगढ़ फाइनल में… बिलासपुर से होगा मुकाबला

By Mohan Rao Published June 13, 2026
Share
SHARE

रायपुर।  छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीसीपीएल 2026) अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है। शुक्रवार को प्रतियोगिता के दो सेमीफाइनल मैच खेले गए। दोनों मैच लो स्कोरिंग रहे। पहले मैच में बिलासपुर ने बस्तर को हराया वहीं दूसरे सेमीफाइनल में रायपुर को रायगढ़ के हाथों हार मिली। रायगढ़ के गेंदबाज आयुष ने हैट्रिक लेकर रायपुर के बल्लेबाजों को पस्त कर दिया। अब रविवार 14 जून को बिलासपुर व रायगढ़ के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

शुक्रवार 12 जून को पहला सेमी फायनल मैच बस्तर बायसंस तथा बिलासपुर बुल्स के मध्य खेला गया। बिलासपुर बुल्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय किया। बस्तर बायसंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 18.2 ओवरों में 10 विकेट खोकर केवल 112 रन बनाये। बस्तर बायसंस की शुरुवात काफी खराब रही, उनके प्रांरभिक बल्लेबाज 17 रन पर पवेलीयन लौट गये। उसके बाद निरंतर अंतराल में विकेट गीरते रहे। बस्तर बायसंस की ओर से अब्दुल अनस खान ने 29 रन तथा अमय मोरे ने 19 रन बनाये। बिलासपुर बुल्स की ओर से रुद्र प्रताप देहारी तथा मोहित राउत ने 3-3 विकेट प्राप्त किये, जिसमें मोहित राउत की शानदार हैट्रिक भी सम्मिलित है।

केवल 113 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिलासपुर बुल्स रने 15.4 ओवरों में 3 विकेट खोकर 113 रन बनाकर मैच आसानी से जीत लीया एवं फायनल में प्रवेश किया। बिलासपुर बुल्स की ओर से विकल्प तिवारी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुये 53 रन नाबाद बनाये। उनके अतिरिक्त अभिजीत ताह ने 22 रन तथा आयुष पांडेय ने 21 रनों का योगदान दिया। बस्तर बायसंस की ओर से देव आदित्य सिंह ने 2 विकेट प्राप्त किया। बिलासपुर बुल्स ने 7 विकेट से मैच जीत लिया एवं फायनल में प्रवेश किया। बिलासपुर बुल्स ने सीसीपीएल इतिहास में दूसरी बार फायनल में प्रवेश किया। मोहित राउत प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

116 रनों पर सिमटी रायपुर की पूरी टीम

शुक्रवार को  दूसरा सेमी फायनल मैच रायगढ लायंस तथा रायपुर रायनोस के मध्य खेला गया। रायगढ लायंस ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय किया। रायपुर रायनोस ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर केवल 116 रन बनाये। रायपुर रायनोस की ओर से रायपुर रायनोस के केवल 3 बल्लेबाज दहाई का आंकडा पार कर सके। रायपुर रायनोस की ओर से मयंक यादव ने सर्वाधिक 46 रन, शाहबान खान ने 31 रन तथा वैभव साहु ने 24 रनो का योगदान दिया।

रायगढ लायंस ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुये रायपुर को बडा स्कोरब नाने से रोके रखा। रायगढ लायंस की ओर से आयुष सिंह ठाकुर ने हैट्रीक विकेट के साथ कुल 5 विकेट प्राप्त किये। 117 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रायगढ लायंस ने 14 ओवरों में 1 विकेट खोकर 117 रन बनाकर मैच आसानी से जीत लिया। रायगढ लायंस की ओर से संगीत सोनी ने नाबाद 50 रन तथा ऋषभ तिवारी ने 40 रन बनाये। रायगढ लायंस ने 9 विकेट से मैच जीत लिया। हैट्रिक के साथ कुल पांच विकेट लेने वाले आयुष सिंह ठाकुर प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

You Might Also Like

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

मासूम से दुस्कर्म व हत्या के आरोपी को फांसी, दुर्ग एसएसपी ने जांच टीम को किया सम्मानित

गोल्ड ईटीवी में निवेश पर लाभ का झांसा देकर लाखों की ठगी, HDFC बैंक का रिलेशनशिप मैनेजर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के बड़े भाई गुरु ढाल दास कांग्रेस में शामिल

छत्तीसगढ़ में पोषण जागरूकता अभियान को मिल रही गति, आंगनबाड़ी केंद्र बने जनभागीदारी के केंद्र

Mohan Rao June 13, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article फिल्में समाज में सकारात्मक बदलाव की सशक्त माध्यम हैं : मुख्यमंत्री साय
Next Article केंद्र-राज्य समन्वय से विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री साय

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?