ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में पशु तस्करी : पुलिस ने छुड़ाए कत्लखाने ले जा रहे 65 गौ वंश, 1 आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Latest News
नवा रायपुर में बैडमिंटन अकादमी शुरू करेंगे पुलेला गोपीचंद, प्रदेश की प्रतिभाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण
October 10, 2026
ऑटोम्यूटेशन से मिली बड़ी राहत, तहसील कार्यालय की दौड़भाग और लंबे इंतजार से मिली मुक्ति
अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम
October 10, 2026
शिक्षा मंत्री ने इंस्पायर मानक में चयनित 40 प्रतिभागियों का किया सम्मान
इंस्पायर अवार्ड योजना से बच्चों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को मिल रहा प्रोत्साहन – शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव
October 10, 2026
कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में डिजिटल क्रॉप सर्वे के संबंध में कलेक्टरों को दिए निर्देश
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न
October 10, 2026
छत्तीसगढ़ में पशु तस्करी : पुलिस ने छुड़ाए कत्लखाने ले जा रहे 65 गौ वंश, 1 आरोपी गिरफ्तार
October 10, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

छत्तीसगढ़ में पशु तस्करी : पुलिस ने छुड़ाए कत्लखाने ले जा रहे 65 गौ वंश, 1 आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao Published October 10, 2026
Share
SHARE

कंटेनर में अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंसकर भरे गए थे गौवंश, दो गोवंश की हुई मौत

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में गौ तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में एक दो नहीं बल्कि पूरे 65 गोवंश को कंटेनर में ठूंस-ठूंसकर भरा गया और झारखंड ले जाया जा रहा था। पुलिस ने कंटेनर खोलकर गोवंशों को बचाया। इस दौरान दो गोवंश ने अपनी जान गंवा दी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयुक्त कंटेनर ट्रक क्रमांक NL 01-AB-7655 व रास्ते की रेकी कर रही एक कार क्रमांक JH-01-BR-9492 को जब्त किया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(क)(घ) एवं बी.एन.एस. की धारा 325 के तहत कार्रवाई की।

बता दें पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, सरगुजा दीपक झा द्वारा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में होने वाली आपराधिक गतिविधियों एवं विभिन्न तस्करी पर लगातार निगाह रखते हुए सामंजस्य बनाकर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा पुलिसिंग को सशक्त बनाते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है, जिसके तहत तस्करों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में ऑपरेशन शंखनाद के तहत शनिवार तड़के करीब 4:30 बजे थाना बगीचा क्षेत्र के ग्राम खंटाडांड़ में पुलिस की संयुक्त टीम ने एक कंटेनर ट्रक से 65 नग गौवंश बरामद कर तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कंटेनर में गौवंशों को ठूंस-ठूंसकर अमानवीय तरीके से भरा गया था, जिनमें से 2 गौवंशों की मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कंटेनर ट्रक को भी जब्त कर लिया है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

दरअसल जशपुर पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना प्राप्त हुई कि कंटेनर ट्रक क्रमांक NL 01-AB-7655 में अंबिकापुर की ओर से भारी मात्रा में गौवंशों को भरकर बगीचा के रास्ते झारखंड ले जाया जा रहा है। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर एसडीओपी जशपुर निमितेश सिंह, निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू, उप निरीक्षक विवेक कुमार भगत एवं थाना बगीचा की पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत ग्राम पेटा में नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान शनिवार की सुबह लगभग 4:30 बजे संदिग्ध कंटेनर चालक पुलिस टीम को देखकर चालक ट्रक को रोकने के बजाय दूसरे रास्ते से तेजी से भगाने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक का पीछा किया और उसे ग्राम खंटाडांड़ में रोकने में सफलता प्राप्त की।

कंटेनर की तलाशी में 65 गौवंश बरामद, 2 मृत मिले

पुलिस द्वारा कंटेनर ट्रक की तलाशी लेने पर उसके भीतर कुल 65 नग गौवंश पाए गए। गौवंशों को अत्यंत अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंसकर भरा गया था, जिससे उनके परिवहन की स्थिति बेहद चिंताजनक थी। इनमें से 02 गौवंशों की मृत्यु हो चुकी थी, चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम रेहान अंसारी, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम सिसई, जिला गुमला, झारखंड बताया। पुलिस द्वारा गौवंशों के परिवहन एवं उनसे संबंधित वैध दस्तावेज मांगे जाने पर वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने सभी 65 गौवंशों को गवाहों के समक्ष बरामद किया। पशु चिकित्सक से गौवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया तथा मृत गौवंशों का विधिवत अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त कंटेनर ट्रक क्रमांक NL-01-AB-7655 जप्त कर लिया।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पूछताछ में आरोपी रेहान अंसारी ने बताया कि वह कंटेनर ट्रक को अंबिकापुर की ओर से लेकर झारखंड की ओर जा रहा था। मामले में पूछताछ जारी है, कुछ अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता के संबंध में भी जानकारी प्राप्त हुई है। पुलिस द्वारा संबंधित व्यक्तियों की पहचान एवं पतासाजी की जा रही है। गौ-तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा आरोपी रेहान अंसारी के विरुद्ध थाना बगीचा में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6 एवं 10, छत्तीसगढ़ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(क)(घ) एवं बी.एन.एस. की धारा 325 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। गौ-तस्करी हेतु रास्ते की रेकी कर रही एक मारुति सुजुकी एस-प्रेसो (Maruti Suzuki S-Presso) कार क्रमांक JH-01-BR-9492 को पुलिस द्वारा जब्त किया गया है। मामले में अज्ञात आरोपी फरार है, जिसकी पतासाजी की जा रही है।

गौ-तस्करी के विरुद्ध जशपुर पुलिस की लगातार कार्रवाई

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में जशपुर पुलिस द्वारा गौवंश तस्करी के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। जनवरी 2026 से अब तक जिले में गौ-तस्करी के कुल 98 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 1108 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया है। इन प्रकरणों में कुल 131 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। साथ ही, गौ-तस्करी में प्रयुक्त पिकअप, ट्रक सहित कुल 36 वाहनों को जब्त किया गया है। उक्त कार्रवाई में एसडीओपी जशपुर निमितेश सिंह, निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू, उप निरीक्षक विवेक भगत, सहायक उप निरीक्षक नरेश मिंज, आरक्षक आशीष तिर्की, रमेश गृही एवं सुधीर मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

You Might Also Like

नवा रायपुर में बैडमिंटन अकादमी शुरू करेंगे पुलेला गोपीचंद, प्रदेश की प्रतिभाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम

इंस्पायर अवार्ड योजना से बच्चों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को मिल रहा प्रोत्साहन – शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में ‘नमो सेवा– अनकही कहानियां’ का जिला स्तरीय भव्य नाट्य मंचन

Mohan Rao October 10, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 500 से अधिक विद्यार्थियों की उपस्थिति में संगीत और नाट्य प्रस्तुति के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में ‘नमो सेवा– अनकही कहानियां’ का जिला स्तरीय भव्य नाट्य मंचन
Next Article कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में डिजिटल क्रॉप सर्वे के संबंध में कलेक्टरों को दिए निर्देश मुख्य सचिव की अध्यक्षता में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?