Raipur

Latest Raipur News

Breaking News : गैंगस्टर अमन साव का एनकाउंटर : रायपुर से रांची लेकर निकली थी झारखंड पुलिस… पुलिस ने किया यह दावा

रायपुर। राजधानी में कारोबारी पर फायरिंग के मामले में पिछले 148 दिनों से सेंट्रल जेल में बंद गैंगस्टर अमन साव को झारखंड पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। सोमवार देर शाम झारखंड पुलिस ने रायपुर सेंट्रल जेल से अमन साव को लेकर झारखंड रवाना हुई थी। इस बीच…

CG News : बिना जोड़ के पत्थरों से बनी रहस्य व रोमांच से भरा घाघरा मंदिर, जिसे देख हैरान रह जाते हैं पर्यटक

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में स्थित घाघरा मंदिर अपने रहस्यमयी निर्माण और अनोखी स्थापत्य कला के लिए प्रसिद्ध है। बिना किसी जोड़ने वाले पदार्थ के सिर्फ पत्थरों को संतुलित करके बनाई गई इस प्राचीन संरचना का झुका हुआ स्वरूप इसे और भी रोचक बनाता है। छत्तीसगढ़ के इतिहास और…

छत्तीसगढ़ में शुरू हुए चार नए महिला थाने, सीएम साय ने किया उद्घाटन… 840 नए उपनिरक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

पुलिस केवल कानून-व्यवस्था का नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और सुरक्षा का भी प्रतीक – मुख्यमंत्री साय रायपुर। छत्तीसगढ़ के चार जिलों में नए महिला थानों की स्थापना की गई है। सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी में आयोजित कार्यक्रम में इन चारों…

छत्तीसगढ़ में 3 नक्सलियों ने हथियारों के साथ किया सरेंडर, सीएम साय बोले- सरकार की नीति से प्रभावित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले तीन कुख्यात नक्सलियों ने हथियारों के साथ पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। गरियाबंद में एडीजी विवेकानंद सिन्हा, आईजी अमरेश मिश्रा और सीआरपीएफ के अफसरों की मौजूदगी में एसडीके एरिया कमेटी के डिप्टी कमांडर दिलीप उर्फ संतु ने अपने दो साथियों व ऑटोमैटिक हथियार के…

छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्रांति : 3 लाख करोड़ का निवेश, चार तरह के पावर प्लांट से बनेगी अपार ऊर्जा

‘छत्तीसगढ़ एनर्जी इंवेस्टर्स समिट’ में अदानी, जिंदल और एनटीपीसी समेत कई कंपनियों ने किया निवेश का ऐलान रायपुर। छत्तीसगढ़ अब ऊर्जा क्रांति की ओर तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को रायपुर में हुए ‘छत्तीसगढ़ एनर्जी इंवेस्टर्स समिट’ में कई बड़ी कंपनियों ने 3 लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश…

शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में पुष्य नक्षत्र पर स्वर्णप्राशन किट व बाल रक्षा किट का किया जाएगा वितरण

रायपुर। राजधानी रायपुर के शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में पुष्य नक्षत्र पर 10 मार्च को स्वर्णप्राशन किट तथा बाल रक्षा किट का वितरण किया जाएगा। साथ ही शून्य से 16 वर्ष तक के बच्चों का स्वर्णप्राशन भी कराया जाएगा। पुष्य नक्षत्र पर 10 मार्च को स्वर्णप्राशन के लिए आयुर्वेद महाविद्यालय…

छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला मामले में सुको का फैसला, पूर्व आबकारी अधिकारी को मिली जमानत…लेकिन रिहाई टली

नई दिल्ली (एजेंसी)। सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के एक पूर्व आबकारी अधिकारी को राज्य में हुए हाई-प्रोफाइल शराब घोटाले से जुड़े धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के मामले में जमानत दे दी है। हालांकि, शीर्ष अदालत ने निर्देश दिया कि अधिकारी को 10 अप्रैल को रिहा किया जाए ताकि यह सुनिश्चित किया…

छत्तीसगढ़ में राज्य पुलिस सेवा के 18 अफसरों का प्रमोशन, गृहविभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्य पुलिस सेवा के 18 अफसरों को प्रमोशन मिला है। कनिष्ठ श्रेणी उप पुलिस अधीक्षक संवर्ग के अधिकारियों को वरिष्ठ श्रेणी में नियुक्ति देते हुए इनके वेतनमान में भी वृद्धि की गई है। विभागीय छानबीन समिति की बैठक में समिति द्वारा की गई अनुशंसा के आधार पर…

महिला सशक्तिकरण की मिसाल: जागृति महिला स्व-सहायता समूह बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक

रायपुर। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले का जागृति महिला स्व-सहायता समूह आज आत्मनिर्भरता की मिसाल बन गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की महिला सशक्तिकरण नीतियों और महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से इस समूह ने आर्थिक मजबूती की ओर कदम बढ़ाया है। समूह की अध्यक्ष निरंजना चंद्राकर…

सीएम साय की बड़ी घोषणा : छत्तीसगढ़ में होगा उद्यमिता आयोग का गठन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में उद्यमिता आयोग के गठन की घोषणा की है। यह आयोग राज्य में उद्यमशीलता की संस्कृति को मजबूत करेगा और रोजगार सृजन की संभावनाओं का अध्ययन करेगा। इसके तहत युवाओं के कौशल विकास और रोजगार प्रशिक्षण के लिए कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री साय…

सखी वन स्टॉप सेंटर की एसओपी निर्धारित करने वाला छत्तीसगढ़ पहला राज्य, सीएम साय बोले- समाज की प्रगति के लिए महिलाओं का सशक्तिकरण आवश्यक

महिला कल्याण के लिए चार नए पोर्टल लॉन्च, महतारी वंदन योजना की 13वीं किश्त भी जारी रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित "वृहद महतारी वंदन सम्मेलन" में शामिल हुए और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश की सभी महिलाओं को शुभकामनाएं…

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टी-20 चैंपियनशिप के अंतिम चरण का आगाज… मुख्यमंत्री साय ने किया शुभारंभ

नवा रायपुर में क्रिकेट का रोमांच चरम पर, चौके-छक्कों का आनंद लेने उमड़े क्रिकेट प्रेमी रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल प्रेमियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज शाम नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टी-20…

पूर्व सांसद दिलीप सिंह जूदेव की स्मृति में हर साल 8 मार्च को होगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन, सीएम साय की घोषणा

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को जशपुर जिले के कुनकुरी अंतर्गत सलियाटोली स्थित बालासाहेब देशपांडे महाविद्यालय मैदान में स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की स्मृति में उनकी जयंती पर आयोजित वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का मां सरस्वती, भारत माता, छत्तीसगढ़ी महतारी और दिलीप सिंह जूदेव के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित…

Railway News : रायपुर रेल मंडल के स्टेशनों में लग रहे वाटर वेंडिंग मशीन, यात्रियों को किफयती दरों पर मिलेगा साफ पानी

रायपुर। गर्मी में यात्रियों को साफ व शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने रेलवे स्टेशनों पर वाटर वेंडिंग मशीन लगाए जा रहे हैं। रायपुर रेल मंडल के स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए सभी प्लेटफॉर्मों पर पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। रायपुर रेल मंडल पर रेल प्रशासन के द्वारा…

मुख्यमंत्री साय ने दी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई, कहा – महिलाओं के सशक्तिकरण से ही समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण संभव

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर प्रदेश की सभी माताओं, बहनों और बेटियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि यह दिन महिलाओं के अधिकारों, उनके सशक्तिकरण और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मान देने का अवसर है। महिलाओं को…