Raipur

Latest Raipur News

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने PHC जेवरा का किया निरीक्षण, दवाइयों की जांच कर सुविधाओं के संबंध में ली जानकारी

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज बेमेतरा जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जेवरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान सीजीएमएससी के अध्यक्ष दीपक म्हस्के भी साथ में उपस्थित थे। मंत्री श्री जायसवाल ने अस्पताल के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर अस्पताल के कार्य प्रणाली के संबंध में जानकारी…

भिलाई में शुरू हुआ रेलवे का ‘‘उत्कृष्टता केंद्र’’, लोको पायलट को मिलेगी ट्रेनिंग… 1500 से ज्यादा ले सकेंगे प्रशिक्षण

रायपुर। रायपुर रेल मंडल के भिलाई सेंटर में उत्कृष्टता केन्द्र शुरू हो गया है। गुरुवार को प्रधान मुख्य विद्युत् अभियंता रामेन्द्र कुमार तिवारी इसका शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह में  डीआरएम दयानंद, मुख्य विद्युत् अभियंता (परिचालन) जीसी सोलंकी, वरि.मंडल विद्युत अभियंता (परिचालन) अनुराग तिवारी व अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।…

166 महतारी सदन की मिली स्वीकृति, 25 सौ वर्गफुट में होगा निर्माण, सरकार ने दी 49 करोड़ की स्वीकृति

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बोले- महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होगा महतारी सदन रायपुर। प्रदेश के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने तथा आपसी समरसता स्थापित करने सामायिक कार्यक्रमों में सामूहिक भागीदारी तथा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देशानुसार महतारी सदन…

मुख्यमंत्री साय पहुंचे जापान…टोक्यो के ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश वासियों की खुशहाली की कामना

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जापान पहुंचने के बाद सबसे पहले जापान की राजधानी टोक्यो में स्थित ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर के दर्शन किए। टोक्यो का यह सबसे प्राचीन और प्रतिष्ठित मंदिर शांति और सामर्थ्य का प्रतीक माना जाता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़…

विद्युत सखियां करेंगी स्पॉट बिलिंग, महिलाओं को मिलेंगे रोजगार का अवसर

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठा रहा है। इसी क्रम में आज राज्य विद्युत विभाग के गांधीनगर स्थित प्रशिक्षण केंद्र में विद्युत सखियों को विद्युत मीटर की रीडिंग, स्पॉट बिलिंग और बिल वितरण कार्य का प्रशिक्षण दी गई।…

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल जापान एवं दक्षिण कोरिया के दौरे पर, ग्लोबल आउटरीच मिशन की शुरुआत

रायपुर। भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO), भारत सरकार के आमंत्रण पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जापान और दक्षिण कोरिया के आधिकारिक दौरे पर रवाना हुआ। इस यात्रा का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को वैश्विक निवेश मानचित्र पर स्थापित करना है।  टोक्यो (22–24 अगस्त) में…

पूर्ण ग्राम सुराज और स्वावलम्बन की दिशा में नया संकल्प, डिप्टी सीएम विजय शर्मा की अध्यक्षता में कार्यशाला सम्पन्न

रायपुर। गांवों के समग्र विकास और आत्मनिर्भरता की अवधारणा को साकार करने की दिशा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा गुरुवार को नया रायपुर स्थित ग्रामीण संपर्क एवं प्रशिक्षण संस्थान, झांझ में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की। इस…

मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर कैंसर अस्पताल का होगा उन्नयन, जनता को मिलेगी अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधा की सौगात

कैंसर अस्पताल की बिल्डिंग बनेगी जी प्लस टू (G+2) से जी प्लस सिक्स (G+6), विस्तार के लिए लगभग रु. 39.36 करोड़ की पुनरीक्षित राशि स्वीकृत रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के कुशल नेतृत्व में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं नई ऊंचाइयों की…

Breaking News : जापान व दक्षिण कोरिया के 10 दिवसीय दौरे पर रवाना हुए सीएम साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को 10 दिवसीय दौरे पर जापान व दक्षिण कोरिया के लिए रवाना हुए। माना स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर विदेश दौरे पर रवाना होने से पहले सीएम साय को सीऑफ करने प्रदेश के मंत्रीमंडल के साथी मौजूद रहे। एक्स पर सीएम साय ने…

आदि कर्मयोगी अभियान : प्रमुख सचिव बोरा ने ली 28 जिलों के कलेक्टरों की वर्चुअल बैठक, रजत जंयती समारोह को लेकर दिए निर्देश

रायपुर। प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा द्वारा बुधवार को मंत्रालय स्थित सभाकक्ष में 28 जिलों के कलेक्टर्स के साथ वीडियो कोफ्रेंसिंग के माध्यम से आदि कर्मयोगी अभियान की तैयारियों के संबंध में बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 28 जिलों के 128 विकासखण्डों एवं 6650 आदिवासी बाहुल्य…

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को बढावा

रायपुर। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से छत्तीसगढ़ में हितग्राही परिवार को न केवल बिजली बिल में राहत मिल पा रहा हैं, बल्कि वे पर्यावरण संरक्षण में भी सक्रिय योगदान दे रहे हैं। सक्ती जिले के डभरा की निवासी श्रीमती सरस्वती अहिरवार इसका सशक्त उदाहरण बनी हैं। श्रीमती सरस्वती…

मंत्री टंकराम वर्मा ने ली अधिकारियों की बैठक नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, एग्रीस्टेक व जिओ-रिफ्रेंसिंग की मिलेगी त्वरित सुविधा,

रायपुर। नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में बुध्रवार को राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने विभागीय अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक लेकर राजस्व कार्यों की गहन समीक्षा की। बैठक में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, एग्रीस्टेक और जिओ-रिफ्रेंसिंग जैसे सीधे जनता से जुड़े विषयों पर विशेष चर्चा कर कार्याे की प्रगति की जानकारी ली…

सीएम साय ने सूरजपुर में 211 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

किसान मेला सह जैविक मेला का किया गया शुभारम्भ, विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सूरजपुर जिले के तिलसिवां में आयोजित छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव कार्यक्रम का वर्चुअल रूप से शुभारंभ किया और 211 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का…

विशेष पिछड़ी जनजाति बसाहटों में नन्हें बच्चों के लिए बना पीएम जनमन आंगनबाड़ी केंद्र

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निर्देश दिए हैं कि जशपुर जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को केन्द्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिले। इसी पहल के अंतर्गत बगीचा विकासखंड के ग्राम दर्रीपारा कुटमा में सर्वसुविधायुक्त पीएम जनमन आंगनबाड़ी केंद्र बनकर तैयार हो गया…

वन्यजीव अपराध जांच एवं अभियोजन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला, विशेषज्ञों ने दी ट्रेनिंग

रायपुर। वन्यजीव अपराधों की रोकथाम और कार्रवाई में तेजी लाने के लिए बलौदाबाजार वनमण्डल कार्यालय में दो दिवसीय ‘वन्यजीव अपराध जांच एवं अभियोजन पर प्रशिक्षण कार्यशाला’ शुरू हुई। यह कार्यशाला 19 से 20 अगस्त तक वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो, भोपाल के सहयोग से आयोजित की जा रही है। यह प्रशिक्षण…