अच्छी खबर: जल्द भारत में आएगी सीरम इंस्टीट्यूट की कोरोना वैक्सीन, जानें कीमत और ट्रायल के नतीजे
नई दिल्ली | सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने कहा है कि कंपनी इस साल दिसंबर तक ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित प्रायोगिक कोविड -19 वैक्सीन की 3 से 4 मिलियन खुराक का उत्पादन करने जा रही है। बता दें कि SII दुनिया में वैक्सीन तैयार करने वाली सबसे बड़ी…
काकरापार परमाणु संयंत्र में तैयार हुआ 700 मेगावाट का रिएक्टर, पीएम मोदी ने दी वैज्ञानिकों को बधाई
नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काकरापार परमाणु संयंत्र-3 के रिएक्टर को तैयार करने के लिए परमाणु वैज्ञानिकों को बधाई दी है। बता दें कि, काकरापार परमाणु संयंत्र गुजरात के सूरत जिले में स्थित हैं। यह भारत के महत्वपूर्ण परमाणु संयंत्रों में से एक है। पीएम मोदी ने ट्वीट…
विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए सात दिन का क्वारंटीन अनिवार्य किया, पढ़ें सभी नए नियम
नई दिल्ली (एजेेंसी)। दिल्ली हवाई अड्डा प्राधिकरण ने यहां पहुंचने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए नवीनतम दिशानिर्देश जारी किए हैं। इस दिशानिर्देश को मंगलवार को जारी किया गया। इसमें कहा गया है कि सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को अपनी लागत पर सात दिनों के संस्थागत क्वारंटीन से गुजरना होगा, इसके बाद उन्हें…
राजोरी में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, पीका गन सहित भारी मात्रा में हथियार-गोलाबारूद बरामद
जम्मू (एजेेंसी)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और सेना की 38-आरआर ने राजोरी के थानामंडी क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के दौरान एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। इस ठिकाने से एक पीका राइफल, एक चीनी पिस्टल, एक पिस्टल, एके-47 की एक मैग्जीन, दो अन्य मैग्जीन, 168…
खुशखबर: किसानों के लिए खुला निजी कंपनियों से करार का रास्ता, मंडियों से बाहर बेच सकेंगे उत्पाद
नई दिल्ली (एजेंसी)। किसानों की आमदनी और बाजार पहुंच बढ़ाने के लिए सरकार ने निजी कंपनियों से करार का रास्ता खोल दिया है। कृषि मंत्रालय ने बैरियर फ्री फार्म ट्रेडिंग से जुड़े दो नए कानून सूचीबद्ध किए हैं। अब किसान अपने उत्पाद सरकारी मंडियों से बाहर भी किसी निजी कंपनी…
बिहार और असम में बाढ़ से हालत बेकाबू, कई लोगों की गई जान, NDRF ने 20 राज्यों में 120 टीमों को किया तैनात
नई दिल्ली (एजेंसी)। देश के उत्तरी और पूर्वोत्तर हिस्सों में हो रही बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ से कई राज्यों में आफत आ गई है। वहीं लाखों लोगों को आपदा का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, बाढ़ से बिहार और असम में हालत बेकाबू हो गए हैं। असम…
घर में खुदाई के दौरान एक के बाद एक निकले कोबरा के 17 बच्चे, कई अंडे भी मिले
बिहार/मधुबनी (एजेंसी)। बिहार के मधुबनी जिले में खौफनाक वाकया सामने आया है। दरअसल जिले में एक घर में खुदाई के दौरान एक के बाद एक कर कोबरा के 17 बच्चे निकले। इस दौरान सांप के कई अंडे भी मिले। घटना बिहार के मधुबनी जिले के झंझारपुर प्रखंड में हैंठीबाली गांव…
राजस्थान के स्पीकर अब जाएंगे सुप्रीम कोर्ट, कहा- विधायकों को अयोग्य ठहराने का पूरा अधिकार
जयपुर। राजस्थान में सियासी ड्रामा लगातार जारी है। इस बीच विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी हाईकोर्ट के आदेश पर तिलमिला गए हैं। विधायकों को अयोग्य ठहराने के लिए नोटिस मामले पर हाईकोर्ट की रोक को स्पीकर जोशी बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। सीपी जोशी ने कहा है कि किसी विधायक…
कोरोना ब्रेकिंग: पिछले 24 घंटे में देशभर से सामने आए 37724 नए मामले, अकेले महाराष्ट्र मिले 8 हजार से ज्यादा
नई दिल्ली (एजेंसी)। देशभर में कोरोना संक्रमण रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। देशभर में मिलने वाले आंकड़ों को देखें तो अकेले महाराष्ट्र की भागीदारी इसमें अधिक है। हालांकि इन दिनों दक्षिण भारत के राज्यों में भी मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में एक बार फिर…
डीआरडीओ ने सेना को दिए अत्याधुनिक ‘भारत ड्रोन’, सीमा पर होगी सटीक निगरानी
नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद के बीच डीआरडीओ (रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन) ने भारतीय सेना को स्वदेश में विकसित 'भारत' ड्रोन उपलब्ध कराए हैं। पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर ये ड्रोन अधिक ऊंचाई वाले इलाकों और पर्वतीय क्षेत्रों में सटीक निगरानी…
दर्दनाक: कोरोना संक्रमित मां की अर्थी को दिया था कंधा, पांच बेटों की हुई मौत
धनबाद (एजेंसी)। कोरोना से संक्रमित मां की अर्थी को कंधा देने वाले उसके बेटों में भी कोविड-19 का संक्रमण दिखा और स्थिति इतनी खराब हुई कि पांच बेटों की हालत गंभीर हो गई और इलाज के दौरान पांचों की मौत हो गई। पांचवें बेटे को रिम्स रांची अस्पताल में भर्ती कराया…
क्या इस साल आ जाएगी कोरोना वैक्सीन? ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की डिवलेपर ने दिया बड़ा अपडेट
लंदन (एजेेंसी)। कोरोना वैक्सीन कब तक आएगी, इसपर दुनियाभर की नजरें हैं। कोरोना के बढ़ते खौफ के बीच करोड़ों लोग वैक्सीन की ज्यादा से ज्यादा जानकारी चाहते हैं। अब कोरोना वैक्सीन को लेकर ऑक्सफोर्ड की डिवेलपर ने बताया है कि वैक्सीन कब तक आएगी। डिवेलपर ने कहा है कि ऑक्सफोर्ड…
राजोरी में बारूदी सुरंग में विस्फोट, सेना के दो जवान घायल
जम्मू (एजेंसी)। राजोरी में बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से सेना के दो जवान घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए सेना के अस्पताल उधमपुर में भर्ती कराया गया है।अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि राजोरी जिले के नौशरा क्षेत्र में एक बारूदी सुरंग में विस्फोट हो गया। इस…
राम मंदिर की आधार शिला के लिए ज्वैलर्स एसोसिएशन ने भेंट की 33 किलो चांदी की ईंट
अयोध्या (एजेंसी)। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन पांच अगस्त को होगा। इस पर हिंदू समाज ने हर्ष व्यक्त किया है। मंदिर निर्माण के लिए बनाए गए ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास का कहना है कि मंदिर निर्माण के लिए लोगों से सहयोग लिया जाएगा। हालांकि, मंदिर…
पूर्णिया में रसोई गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
पूर्णिया (एजेंसी)। बिहार के पूर्णिया जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां गैस सिलेंडर फटने की वजह से एक परिवार के सात लोग बुरी तरह से झुलस गए, जिसमें से पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोगों को घटना के बाद आस पड़ोस के लोग…


