आईपीएल 2020: मैदान पर कदम रखते ही विराट ने रचा इतिहास, बनाया टी-20 में खास रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क। रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली गुरुवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैदान पर कदम रखते ही इतिहास रच दिया। उन्होंने टी-20 में अपने नाम बेहद खास उपलब्धि हासिल की।टॉस होते ही विराट कोहली किसी एक टीम के लिए 200 टी-20 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी…
सुप्रीम कोर्ट ने यूपीआई ट्रांजैक्शंस को लेकर केंद्र, गूगल, अमेजन और फेसबुक को भेजा नोटिस
नई दिल्ली (एजेंसी)। उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को सीपीआई सांसद बिनॉय विश्वम द्वारा दायर याचिका पर केंद्र, गूगल, अमेजन और फेसबुक/ व्हाट्सऐप को नोटिस जारी किया। अदालत ने यूपीआई पर किए गए लेनदेन के डाटा को सुरक्षित करने की भी मांग की है। याचिका में उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी…
BJP की ट्रैक्टर रैली में किसान की मौत, बेटे ने लगाया हत्या का आरोप
अंबाला (हरियाणा) (एजेंसी)। हरियाणा के अंबाला में कृषि कानूनों के समर्थन में बुधवार को भाजपा द्वारा निकाली गई ट्रैक्टर रैली के दौरान एक 72 वर्षीय बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। रैली का नेतृत्व केंद्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया और भाजपा के कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सैनी कर रहे थे।मृतक…
भारत से संबंध सुधारना चाहता है नेपाल, पीएम ओली ने बड़बोले रक्षा मंत्री ईश्वर पोखरेल को हटाया
काठमांडू (एजेंसी)। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने बुधवार को कैबिनेट फेरबदल में देश के उपप्रधानमंत्री ईश्वर पोखरेल से रक्षा मंत्रालय का कार्यभार वापस ले लिया है। इस मामले से परिचित लोगों ने बताया कि माना जा रहा है कि यह कदम पड़ोसी देश भारत के साथ संबंधों को…
लोजपा आज भी मोदी सरकार के साथ, बिहार में नेतृत्व बदलने की जरूरत : चिराग
पटना (एजेंसी)। बिहार में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सभी पार्टियों ने मतदाताओं को लुभाना शुरू कर दिया है। भाजपा और जनता दल यूनाइडेट (जदयू) जहां मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं राजद के नेतृत्व में महागठबंधन ने भी ताल ठोक दी है।इसके अलावा केंद्र में भाजपा के घटल दल…
कारगिल को कश्मीर से जोडऩे वाली जोजिला टनल का काम शुरू, परिवहन मंत्री गडकरी ने किया शुभारंभ
श्रीनगर (एजेंसी)। लद्दाख के कारगिल इलाके को कश्मीर घाटी के साथ जोडऩे वाली जोजिला टनल के निर्माण का काम आज से शुरू हो गया है। टनल के निर्माण कार्य की शुरुआत केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पहले विस्फोट के लिए बटन दबाकर की। इस टनल की…
भाजपा महासचिव विजयवर्गीय का ममता सरकार पर बड़ा आरोप, कहा- बांग्लादेश से बुलवा रही हैं शूटर
कोलकाता (एजेंसी)। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ममता सरकार पर बहुत बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा है कि ममता बनर्जी बांग्लादेश से शूटर बुलाकर हमारे कार्यकर्ताओं की हत्या करवा रही है। उन्होंने कहा कि ये केवल आरोप नहीं हैं मेरे पास इसके सबूत हैं। भाजपा नेता ने…
पबजी पर अंजान युवकों से दोस्ती महंगी पड़ी नाबालिग को…. मिलने के बहाने किया सामूहिक दुष्कर्म…. तीन आरोपी गिरफ्तार
भोपाल (एजेंसी)। पबजी पर अंजान युवकों से दोस्ती करना यहां की एक नाबालिक को महंगा पड़ गया। मिलने के बहाने बुलाकर तीन युवकों ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मामला राजधानी के अशोका गार्डन इलाके का है। पुलिस के मुताबिक पीडि़त नाबालिग के लिए पब्जी गेम सामूहिक दुष्कर्म का…
भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में सामने आए 67708 नए मामले…. कुल संक्रमितों का आंकड़ा 73 लाख के पार
नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या गुरुवार को 73 लाख के पार पहुंच गई। कोरोना के दैनिक मामलों में कुछ दिनों तक गिरावट देखी गई, लेकिन एक बार फिर इसमें बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि कोरोना से होने वाली दैनिक मौतों में आज गिरावट…
केन्द्र के कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब लाएगा कानून, 19 अक्टूबर को विधानसभा का विशेष सत्र
चंडीगढ़ (एजेंसी)। केन्द्र के कृषि कानूनों को काउंटर करने के लिए पंजाब सरकार 19 अक्टूबर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर एक कानून लाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में बुलाई गई राज्य कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। सरकार की तरफ से जारी…
मोरेटोरियम पर सुनवाई 2 नवंबर तक के लिए टली, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से कहा- लोगों की दुर्दशा समझिए
नई दिल्ली (एजेंसी)। सुप्रीम कोर्ट ने लोन मोरेटोरियम की सुनवाई 2 नवंबर तक के लिए टाल दी है। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को सरकार को जमकर फटकार लगाई है। कोर्ट ने सरकार से कहा कि आम लोगों की दुर्दशा को आप समझिए और सही फैसले के साथ आइए। कोर्ट…
प्रदूषण नियंत्रण समिति का बड़ा फैसला, कल से नहीं कर सकते जेनरेटर का उपयोग
नई दिल्ली (एजेंसी)। राजधानी में बढ़ते प्रदूषण को लेकर दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने बुधवार को बड़ा फैसला लिया है। गुरुवार से आवश्यक या आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर डीजल, पेट्रोल या केरोसिन से चलने वाले सभी क्षमताओं के जेनरेटर सेट के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
केंद्रीय कैबिनेट ने दी स्टार्स प्रोजेक्ट को मंजूरी, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को 520 करोड़ का पैकेज
नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और नरेंद्र सिंह तोमर ने आज बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसलों को लेकर प्रेसवार्ता की। यहां जावड़ेकर ने कहा कि शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के तहत केंद्र प्रायोजित नई…
केंद्र का बड़ा फैसला: सभी मंत्रालयों व पीएसयू के लिए अनिवार्य हुई बीएसएनएल व एमटीएनएल की सेवाएं
नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्र सरकार ने अपने सभी मंत्रालयों, सार्वजनिक विभागों और सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों के लिए सरकारी दूरसंचार कंपनियों भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) और महानगर संचार निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) की सेवाओं के उपयोग को अनिवार्य कर दिया है। दूरसंचार विभाग (डीओटी) द्वारा जारी एक ज्ञापन में कहा गया…
कांग्रेस में शामिल हुईं शरद यादव की बेटी सुभाषिनी राज राव, लड़ सकती हैं बिहार विधानसभा चुनाव
नई दिल्ली (एजेंसी)। पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोकतांत्रिक जनता दल के प्रमुख शरद यादव की बेटी सुभाषिनी राज राव और लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के महासचिव काली प्रसाद पांडे बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। पांडे पहले ही बिहार के कुचायकोट निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में…


