सर्वोच्च अमेरिकी सम्मान लीजन ऑफ मेरिट से नवाजे गए पीएम मोदी…. भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने दिया गया यह सम्मान
नईदिल्ली (एजेंसी)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वोच्च अमेरिकी सम्मान लीजन ऑफ मेरिट से नवाजा है। पीएम मोदी को यह सम्मान भारत-अमेरिका की रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने और भारत को वैश्विक शक्ति के रूप में उभरने के लिए दिया गया। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट…
6 माह बाद देश में कोरोना के दैनिक मामले 20 हजार से कम… सक्रिय मामलों की संख्या भी हुई तीन लाख से कम
नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत में करीब छह महीने बाद 24 घंटे की अवधि में सामने आए कोविड-19 के नए मामलों की संख्या 20 हजार से कम रही। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या भी अब तीन लाख से कम हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी…
दर्दनाक हादसा, कंटेनर में जा घुसी कार, पांच लोग जिंदा जले
आगरा (एजेंसी)। यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार तड़के सुबह एक दर्दनाक हादसे में पांच लोग की मौत हो गई। आगरा के पास खंदौली थाना क्षेत्र के झरना नाले पर मंगलवार तड़के सुबह पौने पांच बजे आगरा से नोएडा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार कंटेनर के डीजल टैंक…
घर तक आई सियासी लड़ाई: पत्नी सुजाता के टीएमसी में शामिल होने से नाराज सांसद सौमित्र खान भेजेंगे तलाक नोटिस
कोलकाता (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले दल-बदल की शुरुआत हो गई है। भाजपा सांसद सौमित्र खान की पत्नी सुजाता मंडल खान ने सोमवार को राजधानी कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का दामन थाम लिया। वहीं, कुछ मीडिया रिपोट्र्स में कहा जा रहा है कि भाजपा…
पाकिस्तान ने ड्रोन से भेजे 11 ग्रेनेड, अंडे की तरह की गई थी पैकिंग, तलाशी अभियान में बरामद
गुरदासपुर (पंजाब)। पंजाब पुलिस को पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए भेजे गए 11 ग्रेनेड बरामद करने में सफलता मिली है। पंजाब के गुरदासपुर में भारत पाकिस्तान सरहद पर स्थित कस्बा दोरांगला के गांव सलाच से यह ग्रेनेड बरामद किए गए। ग्रेनेड सरहद से करीब पौना किलोमीटर की दूरी…
कोरोना के नए रूप से हड़कंप, भारत ने ब्रिटेन से आने वाली सभी उड़ानों पर लगाई रोक
नई दिल्ली (एजेंसी)। ब्रिटेन में सामने आए कोरोना वायरस के एक नए रूप के चलते भारत सरकार सतर्क हो गई है। सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए ब्रिटेन से आने वाले विमानों पर 31 दिसंबर तक रोक लगा दी है। इस नए वायरस के चलते ब्रिटेन में राजधानी लंदन समेत…
भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में मिले 24337 कोरोना संक्रमित, 96 लाख के पार हुई स्वस्थ्य होने वालों की संख्या
नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी और गिरावट का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में 24,337 मामले रिपोर्ट किए गए हैं, वहीं रविवार को 26,624 संक्रमित मिले थे। देश में कोरोना से संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या 96 लाख को पार कर गई है। सक्रिय…
किसान आंदोलन के बीच बोले हरियाणा के मुख्यमंत्री- एमएसपी पर आंच आने से पहले छोड़ दूंगा राजनीति
चंडीगढ़ (एजेंसी)। कंपकंपाती ठंड में 25 दिन से किसान आंदोलन जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी लगातार कह रही है कि इन कानूनों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कोई आंच नहीं आएगी, लेकिन किसान कृषि कानूनों को रद्द करने की बात पर अड़े…
ब्रिटेन में बेकाबू हुआ कोरोना का नया स्ट्रेन, सऊदी अरब ने निलंबित कीं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें
नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना वायरस से दुनिया में लगातार लोग प्रभावित हो रहे हैं। इसी कारण से दुनिया के कई देश फिर से पाबंदियां लगा रहे हैं। सऊदी अरब ने कोरोना वायरस के एक नए प्रकार (स्ट्रेन) के सामने आने और उसके तेजी से बढ़ते मामलों के मद्देनजर अस्थायी रूप…
केंद्र सरकार ने दी चेतावनी, कहा- स्थायी कर्मचारी को अनुबंध पर नहीं बदल सकती कंपनियां
नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना वायरस महामारी ने हजारों लाखों की नौकरी को प्रभावित किया। सरकार के पैकेज देने के बाद भी कंपनियों से छंटनी की खबरें आती रही। लेकिन नौकरीपेशा लोगों को यह खबर खासा खुश कर सकती है। केंद्र सरकार ने कंपनियों को चेतावनी दी है कंपनी स्थायी नौकरी पर…
भारत-जापान संवाद सम्मेलन में बोले पीएम मोदी- नीतियों के मूल में रखनी चाहिए मानवता
नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए छठवें भारत-जापान संवाद सम्मेलन को संबोधित किया। अपने संबोधन की शुरुआत में प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं भारत-जापान संवाद को निरंतर समर्थन देने के लिए जापान सरकार का धन्यवाद करना चाहूंगा। उन्होंने एक पारंपरिक बौद्ध साहित्य के…
कुत्ते-बिल्लियों के लिए बन रहा श्मशान घाट, अंतिम संस्कार के लिए वजन के हिसाब से देना होगा शुल्क
नई दिल्ली (एजेंसी)। दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) कुत्तों के लिए सार्वजनिक श्मशान घाट बना रहा है। इसमें कुत्तों के अंतिम संस्कार के बाद उनकी अस्थियों को 15 दिनों तक रखने का इंतजाम होगा। पालतू कुत्तों के अंतिम संस्कार के लिए वजन के हिसाब से शुल्क देना होगा। आवारा कुत्तों…
आज एक-दूसरे के बेहद पास दिखेंगे गुरु और शनि, ऐसे देखें वृहस्पति और शनि का महा मिलन
नई दिल्ली (एजेंसी)। खगोलीय घटनाओं के दीवाने लोगों को बीत रहा साल अद्भुत नजारे का तोहफा देने जा रहा है। नासा के अनुसार, 1623 के बाद यानी करीब 400 साल बाद 21 दिसंबर 2020, दिन सोमवार को आसामन में दो ग्रहों वृहस्पति और शनि का संयोजन दिखेगा। भारतीय ज्योतिष में…
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पर किताब में खुलासा: कारगिल युद्ध के दौरान नवाज शरीफ से 5 बार की थी बात
नई दिल्ली (एजेंसी)। कारगिल युद्ध के बारे में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का मानना था कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने इसे लेकर नवाज शरीफ को धोखे में रखा था। भारत-पाकिस्तान के बीच 1999 में उपजे इस तनाव को खत्म करने के मकसद से युद्ध के दौरान ही वाजपेयी ने शरीफ…
बड़ा हादसा टला: संबलपुर डिविजन में हाथी से टकरा कर पटरी से उतरी पुरी-सूरत एक्सप्रेस… कोई हताहत नहीं
भुवनेश्वर (एजेंसी)। ओडिशा के संबलपुर डिविजन में सोमवार तड़के पुरी-सूरत एक्सप्रेस ट्रेन एक हाथी से टकराने के बाद पटरी से उतर गई। यह हादसा हटिबारी और मानेश्वर रेलवे स्टेशनों के बीच रात 2.04 बजे हुआ। हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जिस समय हादसा हुआ…


