‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन ‘ के नाम से ग्रीन कॉरिडोर के जरिए होगी देशभर में ऑक्सीजन की आपूर्ति
नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी के बाद कई राज्यों को ऑक्सीजन की कमी का भी सामना करना पड़ रहा है। एक राज्य से दूसरे राज्य में ऑक्सीजन पहुंचने में भी समय लग रहा है। इन सब परेशानियों को देखते हुए ऑक्सीजन पहुंचाने का जिम्मा…
रेलवे ने कोविड केयर कोच में बदले 4 हजार डिब्बे…. 16 जोन में तैनात कर लड़ेंगे कोरोना से जंग
नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में भारतीय रेलवे सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। दरअसल, रेलवे ने देशभर में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अपने डिब्बों को कोविड केयर कोच में परिवर्तित कर दिया है। रेलवे का कहना है कि वर्तमान…
कोरोना के आगे ममता बनर्जी बेबस? पीएम मोदी को चिट्ठी लिख मांगी ये 3 मदद, बढ़ते केसों के लिए जड़ दिया आरोप
नई दिल्ली (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बीच कोरोना केसों में तेजी से वृद्धि हो रही है। राज्य में फैलते संक्रमण के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को लेटर लिखा है। उन्होंने पीएम से वैक्सीन से लेकर रेमडेसिवीर इजेक्शन, ऑक्सीजन और दवाओं की मांग की है।…
कोरोना को कैसे हराया जाए? मनमोहन सिंह ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, दिए सुझाव
नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना संक्रमण से मचे हाहाकार के बीच पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है और वैक्सीनेशन को तेज करने का सुझाव दिया है। कोरोना से हो रही तबाही का जिक्र करते हुए पूर्व पीएम ने वैक्सीनेशन को लेकर 5 सुझाव…
उम्मीद: ऑक्सीजन की कमी से नहीं टूटेंगी सांसें, देश में 162 संयंत्र लगाएगी मोदी सरकार
नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर से हाहाकार मचा है। कोरोना संक्रमण के मरीजों की बेतहाशा बढ़ोतरी के चलते स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। देश भर के अस्पतालों में बेड, वेंटिलेटर, कोरोना के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की भारी किल्लत चल…
दिल्ली में कोरोना: सीएम केजरीवाल ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मांगी मदद, बोले- पॉजिटिविटी रेट 30 फीसदी, अस्पतालों में आईसीयू बेड की कमी
नई दिल्ली (एजेंसी)। राजधानी दिल्ली में कोरोना हर रोज रिकॉर्ड तोड़ रहा है। हालात लगातार बदतर होते जा रहे हैं। इसी बीच रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस वार्ता कर वर्तमान स्थिति के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 24 घंटे में लगभग 25,500 मामले सामने आए…
बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण राहुल गांधी ने रद्द कीं बंगाल की सभी जनसभाएं, कहा कोरोना के बीच जन सभाएं लोगों के हित में नहीं
नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाांधी ने चुनावी कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है। राहुल गांधी ने कहा कि देश में कोरोना की रफ्तार तेजी से फैल रही है। ऐसे में रैली और सभा करना जनहित में उचित नहीं है। उन्होंने सभी दलों के…
उत्तराखंड में भी नहीं होंगी 10वीं की परीक्षाएं…. सरकार ने स्थगित किए 12वीं के एग्जाम
देहरादून (एजेंसी)। देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला लिया है। इस बात की जानकारी उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने दी है। शिक्षा मंत्री…
कोरोना का खौफ: जेईई मेन 2021 के अप्रैल सेशन की परीक्षाएं टलीं, जानें कब होगा नई तारीख का एलान
एजुकेशन डेस्क (एजेंसी)। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को मद्देनजर रखते हुए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा जेईई मेन की अप्रैल माह में प्रस्तावित परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर इस बात की जानकारी दी है। अधिसूचना के मुताबिक 27, 28 और…
हॉट स्प्रिंग्स, गोगरा और देपसांग से पीछे न हटने पर फिर अड़ा चीन, बोला- जितना मिला उतने में खुश रहे भारत
नई दिल्ली (एजेंसी)। बीते साल जून में एलएसी पर शुरू हुआ भारत और चीन का विवाद आज भी नहीं थमा है। बार-बार अपनी ही बात से मुकर जाने वाले चीन ने फिर वही रवैया दिखाया है। दरअसल चीन ने पूर्वी लद्दाख में हॉट स्प्रिंग्स, गोगरा और देपसांग के संघर्ष वाले…
कोविड मरीजों के लिए ऑक्सीजन का संकट….. ऑक्सीजन की कमी से शहडोल मेडिकल कॉलेज में 12 मरीजों की मौत
शहडोल (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के शहडोल मेडिकल कॉलेज में शनिवार देर रात ऑक्सीजन की सप्लाई का प्रेशर कम होने से 12 कोविड मरीजों की मौत हो गई। ऑक्सीजन कम होते ही मरीज तड़पने लगे, इसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। ऑक्सीजन सिलेंडरों की व्यवस्था के लिए अफरा तफरी मच गई।…
खिलवाड़: रेमडेसिविर की शीशी में पैरासिटामोल बेच रहे चार गिरफ्तार, आरटी-पीसीआर रिपोर्ट में भी फर्जीवाड़ा
मुंबई (एजेंसी)। देश में कोरोना के हालात बद से बदतर हो रहे हैं। रोजाना लाखों मामले सामने आने के बीच कई ऐसी खबरें सामने आ रही हैं, जो स्वास्थ्य महकमे की चिंताएं और बढ़ा रही हैं। कई राज्यों से कोरोना की दवा रेमडेसिविर के खत्म होने और कालाबाजारी की खबरें…
एयरपोर्ट पर विमान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, वॉशरूम में मिले टिश्यू पेपर पर लिखा था घटना को अंजाम देने की बात
नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली एयरपोर्ट पर शनिवार दोपहर में एक विमान को बम से उड़ाने की धमकी से सनसनी फैल गई। दरअसल बंगलूरु से दिल्ली आने वाली फ्लाइट में एक यात्री को वाशरूम में एक पर्ची मिली, जिसमें विमान में बम होने और उसके दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचते ही उड़ाने की…
रिश्ते शर्मसार : बेटे ने मां के अंतिम संस्कार से किया इनकार, कचरे वाली गाड़ी से शव पहुंचाया श्मशान
जयपुर (एजेंसी)। राजस्थान के शहर सिरोही से एक ऐसी घटना सामने आई जिसने न केवन रिश्तों को शर्मसार किया बल्कि इंसानियत पर भी सवाल खड़ा कर दिया। ये घटना आबूरोड इलाके की है जहां एक बेटे ने अपनी मां का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। आपको बता दें कि वृद्ध…
ऑक्सीजन आपूर्ति : देश की लाइफ लाइन रेलवे अब जीवन की लाइफ सपोर्ट भी बनेगी
नई दिल्ली (एजेंसी)। देश की लाइफ लाइन रेलवे अब जीवन की लाइफ सपोर्ट भी बनेगी। लॉकडाउन के दौरान कोरोना योद्धा रेल कर्मियों ने खाने-पीने की वस्तुओं को एक जगह से दूसरे जगह पहुंचाने में सहयोगी बने तो कोरोना की दूसरे लहर में ऑक्सीजन पहुंचाकर जीवन के लिए जरूरी ऑक्सीजन देने…


