देसी ‘कोवैक्सिन’ का अमेरिका ने भी माना लोहा, कहा- कोरोना के 617 वेरिएंट्स को बेअसर करने में सक्षम
वॉशिंगटन/नई दिल्ली (एजेंसी)। दुनिया खासतौर पर एशिया के कई विकासशील देश कोरोना से जंग के सबसे बड़े हथियार यानी वैक्सीन के लिए दूसरे देशों पर निर्भर हैं, वैसे में भारत ने एक नहीं बल्कि दो वैक्सीन के साथ अपना टीकाकरण अभियान शुरू किया था। हालांकि, उस समय भारत बायोटेक की…
अब सिंगापुर ने बढ़ाया मदद का हाथ, भारत के लिए रवाना किए मेडिकल ऑक्सीजन के दो विमान
नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना की वजह से देश में जारी ऑक्सीजन की किल्लत से निपटने में भारत की मदद करने वाले देशों में अब सिंगापुर भी शामिल हो गया है। सिंगापुर ने बुधवार को ऑक्सीजन सिलेंडरों से भरे दो विमान भारत के लिए रवाना कर दिए हैं। सिंगापुर के विदेश…
आप को छोड़ भाजपा में शामिल कपिल मिश्रा ने सीएम केजरीवाल के खिलाफ पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत…. एफआईआर करने की मांग
नई दिल्ली (एजेंसी)। आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए कपिल मिश्रा ने बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए शिकायत दी है। कपिल मिश्रा ने उन्हें आपराधिक उपेक्षा का आरोपी बताया है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि…
कांग्रेस के पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड़ का कोरोना से निधन, बेटी उद्धव सरकार में है शिक्षा मंत्री
मुंबई (एजेंसी)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड़ का बुधवार सुबह निधन हो गया। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद एकनाथ गायकवाड़ का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा था। एकनाथ गायकवाड की बेटी वर्षा गायकवाड महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री हैं। जानकारी के मुताबिक,…
भारत के साथ आया कनाडा, कोरोना से लडऩे के लिए देगा 10 मिलियन डॉलर
ओटावा/नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है और स्वास्थ्य प्रणाली चरमरा गई है। कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से स्वास्थ्य महकमे पर बहुत बोझ पड़ा, जिसकी वजह से स्थिति ज्यादा खराब हुई। भारत में कई लोगों की मौत सिर्फ इसलिए हो गई…
नमन: कोरोना संक्रमित बुजुर्ग ने युवक के लिए छोड़ा बेड, कहा- मैंने जिंदगी जी ली, इनके बच्चे अनाथ हो जाएंगे
नागपुर (एजेंसी)। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने खतरनाक रफ्तार पकड़ रखी। कोरोना मरीज बढऩे के चलते देश भर के अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन और दवाओं की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र के नागपुर जिले के एक बुजुर्ग मानवता की मिसाल…
दर्दनाक हादसा: बंद झोपड़ी में जिंदा जलकर 4 मासूमों की मौत, कोरोना से बचाव के लिए बच्चों को झोपड़ी में किया था लॉक
पटना (एजेंसी)। बिहार की राजधानी पटना के पुनपुन थाना क्षेत्र के अलाउद्दीनचक गांव में बुधवार की सुबह बेहद दुखद घटना हुई। कोरोना से बचाव के लिए अपने चार बच्चों को झोपड़ीनुमा घर में बंद कर माता-पिता खेत में काम करने चले गये। इस दौरान अचानक झोपड़ी में आग लगने से…
हाईकोर्ट ने खारिज की कोरोना कार्ययोजना…. यूपी सरकार के रवैय्ये पर जताई नाराजगी, कहा- कोरोना नियंत्रण के लिए बनाए सही कार्ययोजना
प्रयागराज (एजेंसी)। कोविड-19 के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की नाकामी पर स्वत: संज्ञान लेकर हुए सुनवाई कर रहे इलाहाबाद हाईकोर्ट ने महामारी से निपटने के लिए राज्य सरकार द्वारा पेश कार्ययोजना को खारिज कर दिया है। सरकार से तीन मई को सुबह 11 बजे अगली सुनवाई पर नई और लागू होने…
मिसाल: जिंदगी और मौत से जूझ रहा था दोस्त, 1300 किमी दूर से ‘संजीवनी’ लेकर पहुंचा बचपन का यार
नई दिल्ली/रांची (एजेंसी)। कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में तबाही मचा दी है। वहीं दूसरी ओर एक-दूसरे की मदद करने वालों की एक से बढ़कर एक कहानियां सामने आई हैं। ऐसी ही मिसाल रांची के देवेंद्र कुमार शर्मा ने पेश की है। देवेंद्र ने अपने दोस्त की जान बचाने के…
हादसा: जर्जर मकान ढहने से बड़ा हादसा, मां-बाप और तीन बेटों की मौत
मिर्जापुर (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक जर्जर मकान ढह गया। जिससे एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। अभी बचाव कार्य जारी है। घटना छोटी गुदरी में हुई। बताया जा रहा है…
इलाज की भीख मांगती रही मां, कोरोना संक्रमित 1 साल के बच्चे ने अस्पताल के बाहर तोड़ा दम
विशाखापट्टनम (एजेंसी)। भारत में कोरोना की दूसरी लहर से खतरा बढ़ता जा रहा है। कई राज्यों में ऑक्सीजन की काफी किल्लत है। अस्पतालों में बेड, वेंटिलेटर और ऑक्सीजन की भारी कमी देखी जा रही है। वहीं कई अस्पतालों ने ऑक्सीजन की कमी के कारण मरीजों को भर्ती करने से भी…
गढ़चिरौली में एनकाउंटर में पुलिस ने दो नक्सलियों को किया ढेर
गढ़चिरौली (एजेंसी)। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस ने दो नक्सलियों को मौत के घाट उतार दिया है। गढ़चिरौली जिले के एटापल्ली इलाके के जंगल में पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान दो नक्सलियों को ढेर किया। यह जानकारी गढ़चिरौली के एसपी अंकित गोयल ने दी है। बता दें कि महाराष्ट्र…
दिल्ली में उपराज्यपाल की मंजुरी के बिना नहीं ले सकती सरकार कोई भी निर्णय…. केंद्र सरकार ने जारी किया नए कानून का नोटिफिकेशन
नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली में केंद्र सरकार ने केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र शासन (संशोधन) कानून 2021 यानी जीएनटीसीडी एक्ट को मंजूरी दिए जाने बाद इसे लेकर अधिसूचना जारी की है। गृह मंत्रालय द्वारा अधिसूचना में कहा गया है, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सरकार (संशोधन) अधिनियम, 2021,…
कोरोना ब्रेकिंग: टूटे अब तक के सारे रिकार्ड…. एक दिन में सामने आए रिकॉर्ड 3.62 लाख नए केस…. पहली बार 3 हजार से अधिक मौतें…. रिकार्ड 2.62 लाख से अधिक हुए स्वस्थ्य
नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत में कोरोना संक्रमण रोजना नए रिकार्ड बना रहा है। एक दिन पहले दैनिक मामलों में कुछ कमी आई थी लेकिन दूसरे दिन फिर से रिकार्ड बढ़ोत्तरी हुई। पिछले 24 घंटों में सामने आए आंकड़ों में संक्रमण से लेकर मौतों व रिकवरी का रिकार्ड बना। देश में…
भूकंप: असम के सोनितपुर-गुवाहाटी-तेजपुर में 6.4 तीव्रता के तेज झटके… बंगाल-बिहार में पड़ा असर
गुवाहाटी (एजेंसी)। असम के गुवाहाटी में बुधवार (28 अप्रैल) सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। वहीं, तेजपुर और सोनितपुर में भी भूकंप के झटके लगने की जानकारी मिली है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मैग्निट्यूड मापी गई। इस दौरान दहशत में लोग घरों से बाहर निकल…


