केजरीवाल के 4 बड़े एलान: बिना कार्ड मिलेगा राशन, अनाथ बच्चों की शिक्षा मुफ्त, मुआवजा भी देगी सरकार
नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोविड पीडि़तों के लिए बड़े एलान किए हैं। उन्होंने कहा है कि दिल्ली में जिन्हें जरूरत है लेकिन उनके पास कार्ड नहीं है तो भी उन लोगों को राशन मिलेगा। हर जरूरतमंद को महीने में 10 किलो राशन मिलेगा। वहीं ऐसे…
सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट: जुलाई में जारी होंगे परिणाम, सीबीएसई ने विद्यालयों को दिए निर्देश
नईदिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा जुलाई में कक्षा दसवीं के परिणाम जारी किए जाएंगे। मंगलवार यानी 18 मई को सीबीएसई द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर सभी को आंतरिक मूल्यांकन के 20 अंक और मूल्यांकन कमेटी द्वारा 80 में से तय किए जाने वाले अंकों को…
सीएम विजयन की कैबिनेट में नए चेहरों की एंट्री, केके शैलजा समेत पुराने मंत्रियों का पत्ता कटा
नई दिल्ली (एजेंसी)। केरल में कोविड नियंत्रण को लेकर चर्चा में रहीं स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा को नए कैबिनेट विस्तार में जगह नहीं मिली है। इतना ही नहीं, केरल में किसी भी पुराने मंत्री को कैबिनेट विस्तार में जगह नहीं मिली है। सिर्फ मुख्यमंत्री पी विजयन ही पुराने चेहरे के…
शहरों के बाद गांवों में जिंदगियां लील रहा कोरोना संक्रमण, कई जगह खत्म कर दिए परिवार
नई दिल्ली (एजेंसी)। देश के बड़े शहरों में तबाही मचाने के बाद कोरोना संक्रमण अब ग्रामीण इलाकों में जिंदगियां लील रहा है। सबसे अधिक आबादी के मामले में चीन को पीछे छोडऩे जा रहे देश के गांवों में अधिकांश आबादी रहती है, लेकिन अधिकतर गांवों में संक्रमण से बचाने वाला…
सिंगापुर वाला कोरोना वेरिएंट भारत में ला सकता है तीसरी लहर, बच्चों के लिए खतरनाक-अरविंद केजरीवाल
नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को सिंगापुर में मिले कोरोनावायरस के नए वैरिएंट को लेकर केंद्र सरकार को चेताया और यह भी कहा कि यह वैरिएंट भारत में संक्रमण के तीसरी लहर का कारण हो सकती है। केजरीवाल ने वायरस को बेहद खतरनाक बताता हुए…
कोरोना: अक्टूबर तक दूसरे देशों को वैक्सीन नहीं देगा भारत
नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना की दूसरी लहर के कारण भारत में मचे हाहाकार के बीच टीकाकरण अभियान में तेजी लाई गई है लेकिन कई राज्य टीके की कमी का दावा कर रहे हैं। विपक्षी पार्टियां केंद्र पर आरोप लगा रही हैं कि देश में टीकाकरण अभियान को तवज्जो न देते…
महामारी पर सियासत तेज: भाजपा बोली- कांग्रेस का बर्ताव गिद्ध जैसा, पीएम की छवि को धूमिल करने की कोशिश
नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन, आईसीयू बेड और वैक्सीनेशन की कमी को लेकर कई मामले सामने आए। इन खबरों को आधार बनाते हुए कांग्रेस लगातार प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार पर हमलावर हो रही है। लेकिन आज भारतीय जनता पार्टी ने इसका पलटवार…
कोरोना का कहर: दूसरी लहर के दौरान 269 डॉक्टरों की गई जान, सबसे ज्यादा बिहार में हुई मौत
नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने एक चौंकाने वाला आंकड़ा जारी किया है। आईएमए के मुताबिक, कोरोना की दूसरी लहर के दौरान अबतक 269 डॉकटरों की जान जा चुकी है। आईएमए ने सभी राज्यों का आंकड़ा जारी किया है। हालांकि, पहली लहर की तुलना में दूसरी लहर में…
कांग्रेस विधायक पर महिला को खुदखुशी के लिए उकसाने का आरोप, मामला दर्ज
भोपाल (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक और पूर्व वन मंत्री उमंग सिंघार पर भोपाल पुलिस ने सोमवार की देर रात खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, एक दिन पहले ही भोपाल में उनके निवास पर उनकी महिला मित्र सोनिया भारद्वाज ने फांसी लगा ली थी।…
गेटवे ऑफ इंडिया से कैसे लहरो ने टकरा कर मचाया हाहाकार, देखें वायरल वीडियो
नई दिल्ली (एजेंसी)। गेटवे ऑफ इंडिया की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा रहा है कि समुद्र से निकला पानी इसकी दीवारों को पार कर रहा है। ताउते चक्रवात ने सोमवार देर रात गुजरात के तटीय क्षेत्रों को पार किया, इससे…
यूपी में कोविड प्रबंधन पर हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी, कहा- राम भरोसे चल रही है उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था
प्रयागराज (एजेंसी)। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश के छोटे शहरों, कस्बों व ग्रामीण इलाकों में संक्रमण तेजी से बढऩे तथा मरीजों के इलाज में हो रही लापरवाही पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा है कि सूबे की स्वास्थ्य व्यवस्था राम भरोसे चल रही है। इसमें तत्काल सुधार की आवश्यकता है।कोर्ट ने…
भारत में कोरोना से हो रही मौतों से दहशत: पिछले 24 घंटों में रिकार्ड 4329 लोगों की गई जान… 4 लाख से अधिक मरीज हुए स्वस्थ्य… 2.63 लाख से ज्यादा नए मामले
नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में भले ही कोरोना के दैनिक मामलों से राहत मिल रही हो लेकिन मौत का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 2.63 लाख से ज्यादा मामले सामने आए, वही पहली बार देश में 4329 मरीजों ने…
गुजरात तट से टकराया ताऊ ते: 185 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवाएं…. पश्चिमी तट के पांच राज्यों में मची भारी तबाही
अहमदाबाद (एजेंसी)। पिछले 7 दिनों से अरब सागर में सक्रिय चक्रवात ताऊ ते सोमवार मध्यरात्रि गुजरात तट से टकराया। ताऊ ते तूफान ने लक्षद्वीप के दक्षिण दिशा में विकसित होने से लेकर गुजरात के पास दीव तट पर टकराने तक करीब 1200 किलोमीटर का सफर तय किया। तुफान ताऊ ते…
केंद्र सरकार ने राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 20 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराक दी नि:शुल्क… अगले तीन दिनों में तीन लाख अतिरिक्त खुराक देने का लक्ष्य
रायपुर (पीआईबी)। देशव्यापी टीकाकरण अभियान के मद्देनजर केंद्र सरकार मुफ्त कोविड वैक्सीन देकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की मदद कर रही है। इसके अलावा केंद्र सरकार टीका उत्पादन और आपूर्ति के काम में तेजी ला रही है।महामारी की रोकथाम और बचाव के लिये टीकाकरण की अहम हिस्सेदारी है। इसके…
भारत में कोविड टीकाकरण के बाद रक्तस्राव और थक्के जमने की घटनाएं बेहद कम…. राष्ट्रीय एईएफआई समिति ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट
रायपुर (पीआईबी)। राष्ट्रीय एईएफआई (टीकाकरण के बाद प्रतिकूल घटना) समिति की ओर से स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में कोविड टीकाकरण के बाद रक्तस्राव और थक्के जमने के मामले बहुत कम हैं और यह देश में ऐसी स्थितियों के सामने आने…


