आतंकी साजिश: सीमापार से सुरंग के रास्ते दहशतगर्द भेजने की कोशिश, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मिली टनल
कठुआ (एजेंसी)। गणतंत्र दिवस से ठीक पहले भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे करोल कृष्णा बॉर्डर आउटपोस्ट के नजदीक सुरंग मिली है। सुरक्षा एजेंसियां इस बात की तस्दीक करने में जुटी है कि यह सुरंग नई है या पुरानी। सूत्रों के अनुसार टनल अंतरराष्ट्रीय सीमा के 200 मीटर भीतर पाई गई…
बड़ा फैसला: सभी मंत्रालयों की अहम बैठकों में स्मार्टवॉच और स्मार्टफोन पर रोक, व्हाट्सएप-टेलीग्राम के साथ एलेक्सा-सीरी भी बैन
नई दिल्ली (एजेंसी)। राष्ट्रीय संचार सुरक्षा नीति के दिशा-निर्देशों और अधिकारियों द्वारा सरकार के निर्देशों का बड़े पैमाने पर उल्लंघन करने और कई सूचनाओं के लीक होने के बाद खुफिया एजेंसियों ने संचार को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नए निर्देश में सभी सरकारी अधिकारियों को गोपनीय जानकारी साझा…
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: वसीयत किए बगैर पिता की मृत्यु होने पर भी बेटियों को संपत्ति में हक
नई दिल्ली (एजेंसी)। सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा है कि यदि किसी हिंदू व्यक्ति की बगैर वसीयत किए मृत्यु हो जाती है तो उसकी स्वअर्जित व अन्य संपत्तियों में उसकी बेटियों को हक मिलेगा। बेटियों को पिता के भाइयों के बच्चों की तुलना में संपत्ति में वरीयता…
कोरोना का उत्पात जारी : 3.47 लाख नए केस, 703 की मौत, एक्टिव केस 2 मिलियन पार
नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में बीते 24 घंटे में 3,47,254 नए कोरोना केस मिले। इस दौरान 703 मरीजों की मौत हुई। बीते दिन 2,51,777 लोग रिकवर हुए। इस तरह अब तक ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 3,60,58,806 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के…
लाहौर में जोरदार धमाका, एक बच्चे समेत दो की मौत, 25 लोग घायल
इस्लामाबाद (एजेंसी)। पाकिस्तान से गुरुवार को धमाके की खबर आई। बताया जा रहा है कि लाहौर के लोहारी गेट के पास गुरुवार दोपहर तेज धमाका हुआ। धमाके में अब दो लोगों के जान जाने की खबर है। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। धमाके में कम से कम…
निर्भया को न्याय दिलाने वाली वकील सीमा कुशवाहा की राजनीति में एंट्री
लखनऊ (एजेंसी)। दिल्ली के निर्भया मामले की वकील रही सीमा कुशवाहा गुरुवार को बहुजन समाजवादी पार्टी में शामिल हो गईं। निर्भया मामले में सीमा पीडि़त पक्ष की वकील थीं और उन्होंने कानून लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाया। महिला अधिकारों की मुखर वकालत करने वाली कुशवाहा ने नर्भिया मामले में निचली…
कोरोना की रफ्तार और हुई तेज,सामने आए 3.17 लाख मरीज, 491 लोगों की मौत
नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत के साथ-साथ दुनिया के कई देशों में कोरोना का कहर लगातार जारी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़े के अनुसार पूरी दुनिया में एक सप्ताह में कुल 1.80 करोड़ लोग संक्रमित हो गए हैं। यानी कि एक सप्ताह में कुल संक्रमितों की संख्या में 20 फीसदी…
क्रुज मिसाइल: भारत ने सुपरसोनिक ब्रह्मोस के नए संस्करण का किया सफल परीक्षण
नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत ने गुरुवार को सुपरसोनिक ब्रह्मोस क्रुज मिसाइल के नए संस्करण का सफल परीक्षण किया। ओडिशा के बालासोर तट से इस मिसाइल को दागा गया। रक्षा सूत्रों ने बताया कि इस ब्रह्मोस मिसाइल में नई प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया गया है। डीआरडीओ के सूत्रों ने बताया कि…
नकली शराब पीने से 4 लोगों की मौत, तीन गंभीर
भिंड (एजेंसी)। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के इंदुर्खी गांव में नकली शराब पीने के बाद दो सगे भाइयों समेत चार लोगों की मौत का मामला सुर्खियों में है। वहीं 3 लोग अभी भी गंभीर रूप से ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में भर्ती है। एक दिन पहले इस मामले में…
सपा-कांग्रेस को झटका, अखिलेश के मौसा और कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य भाजपा में शामिल
लखनऊ (एजेंसी)। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। अपर्णा यादव के बाद आज अखिलेश यादव के मौसा प्रमोद गुप्ता ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। प्रमोद औरैया के बिधूना विधानसभा सीट से पूर्व विधायक भी हैं। वहीं, महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका मौर्या ने…
कांग्रेस एमएलए अदिति सिंह ने विधायकी और पार्टी से दिया इस्तीफा
लखनऊ (एजेंसी)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में पार्टी को आखिर वह झटका लग ही गया, जो पहले ही तय ह गया था। रायबरेली सदर से कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और विधायकी से इस्तीफा दे दिया है। वह पहले ही भारतीय…
आतंकी हमला: अनंतनाग में सीआरपीएफ बंकर पर फायरिंग, हमलावरों को पकडऩे के लिए घेराबंदी
श्रीनगर (एजेंसी)। अनंतनाग के केपी रोड पर बने सीआरपीएफ बंकर पर आतंकियों में हमला कर दिया। सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर जमकर फायरिंग की गई। इससे आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस…
घर के अंदर महिला और उसके 4 बच्चों के शव मिले, इलाके में मचा हड़कंप
नई दिल्ली (एजेंसी)। राजधानी दिल्ली के शाहदरा इलाके में एक महिला और उसके चार बच्चों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी…
पुलवामा में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, हथियार और अन्य सामग्री बरामद
श्रीनगर (एजेंसी)। पुलवामा जिले में आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर दिया गया है। सुरक्षाबलों को बांदरपोरा कोइल इलाके में आतंकियों के मौजूद होने की जानकारी मिली। इसके बाद सुरक्षाबलों के संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इस बीच एक खाली बाग में आतंकी ठिकाना मिला। इसमें से सुरक्षाबलों को हथियार और अन्य सामग्री…
गणतंत्र दिवस: परेड में नहीं होगा कोई विदेशी चीफ गेस्ट, कोरोना के चलते किसी राष्ट्राध्यक्ष को न्योता नहीं
नई दिल्ली (एजेंसी)। इस साल गणतंत्र दिवस की परेड में किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष को मुख्य अतिथि नहीं बनाया जाएगा। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि केंद्र सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते यह अहम फैसला लिया है। बताया गया है कि इस…


