हवा में उड़ान के दौरान अचानक फेल हो गया एयरक्राफ्ट का इंजन, पायलट की सूझ-बूझ से टला हादसा
अमेठी (एजेंसी)। अमेठी जिले के फुरसतगंज स्थित इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी से उड़े एयरक्राफ्ट की पूरे काले मजरे तेंदुआ गांव में इमरजेंसी लैंडिंग की गई। घटना में प्रशिक्षु पायलट बाल-बाल बच गया है। हालांकि विमान क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तहसीलदार पुलिस बल के साथ…
खुलते ही औंधे मुंह गिरा बाजार, सेंसेक्स 1400 अंक फिसला, निवेशकों के छह लाख करोड़ डूबे
बिजनेस डेस्क/नई दिल्ली (एजेंसी)। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार खुलने के साथ ही धड़ाम हो गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स जहां 1200 अंक टूटकर खुला, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 16,000 के स्तर के नीचे कारोबार शुरू किया। फिलहाल,…
नेपाल बॉर्डर के रास्ते भारत में अवैध तरीक से घुसे दो चीनी नागरिक, 15 दिनों तक आराम से नोएडा में घूमे, पुलिस-सुरक्षा एजेंसियों को नहीं लगी भनक
नोएडा (एजेंसी)। नेपाल बॉर्डर के रास्ते भारत में अवैध रुप से घुसे दो चीनी नागरिक 15 दिनो तक नोएडा में रहे, मगर इसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को कोई भनक नही लगी। शनिवार को नेपाल बॉर्डर के रास्ते वापस जाते समय एसएसबी टीम ने दोनो को पकड़ा है। जिसके…
National Herald Case: राहुल से पूछताछ जारी, सीएम गहलोत-बघेल समेत कई सांसद पुलिस हिरासत में
नई दिल्ली (एजेंसी)। राहुल गांधी से नेशनल हेराल्ड केस में ईडी ऑफिस में एक घंटे से अफसर पूछताछ कर रहे हैं। राहुल के साथ पैदल मार्च करके कांग्रेस मुख्यालय से निकले कांग्रेस नेताओं को एक किमी पहले रोक लिया गया तो वह सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। पुलिस…
नुपुर शर्मा के समर्थन में मुस्लिम छात्र ने लिखी पोस्ट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुंबई (एजेंसी)। भाजपा से निलंबित नुपुर शर्मा का मामला ठंडा होता नहीं दिख रहा है। अब महाराष्ट्र के भिवंडी से एक मुस्लिम युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि युवक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नुपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट किया था। उसने कहा था- वह…
हादसा: अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार की चार महिलाओं की मौत
थल/पिथौरागढ़(एजेंसी)। डीडीहाट से थल की ओर आ रही कार पमतोड़ी के पास अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में हल्द्वानी निवासी पूर्व शिक्षक की मां, पत्नी, छोटे भाई की पत्नी और भाई की साली की मौत हो गई। पूर्व शिक्षक और उनके छोटे भाई घायल हो…
चार माह बाद कोरोना संक्रमण दर 3 फीसदी पार, 8084 नए केस, 10 मरीजों की मौत
नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 8084 नए केस सामने आए और 10 मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही दैनिक संक्रमण दर बढ़कर 3.24 फीसदी हो गई है। बढ़ती संक्रमण दर चिंताजनक है। यह 5 फीसदी से ज्यादा होने पर नई लहर का…
चिकित्सा टीम मौके पर, राहुल जल्द ही सकुशल हमारे बीच होगा-भूपेश बघेल
जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक गांव में बोरवेल में 80 फीट नीचे फंसे 11 साल के राहुल साहू को 60 घंटे बाद भी नहीं निकाला जा सका है। उसे रोबोट से निकालने के प्रयास विफल हो गए हैं। एनडीआरएफ व अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीम उसे निकालने के…
कोविड से निपटने में फेल हुआ बीजिंग, चीनी योद्धा की बेटी ने जिनपिंग सरकार को लताड़ा
बीजिंग (एजेंसी)। भारत और चीन में 1962 में हुए युद्ध के दौरान चीफ ऑफ जॉइंट स्टाफ रहे चीनी जनरल की बेटी ने अपने ही देश की सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। कोविड 19 को संभालने को लेकर उन्होंने चीनी सरकार की आलोचना की। लुओ रुइकिंग की छोटी बेटी लुओ…
टीवी-डिजिटल के लिए बोली 42 हजार करोड़ के पार, भारत में आईपीएल के एक मैच की कीमत 100 करोड़ से ज्यादा
स्पोर्ट्स डेस्क/मुंबई (एजेंसी)। आईपीएल मीडिया राइट्स के लिए ई-नीलामी मुंबई में रविवार (12 जून) को शुरू हुई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) वर्ष 2023 से 2027 तक के लिए मीडिया राइट्स बेच रहा है। रिपोट्र्स के मुताबिक, टीवी और डिजिटल अधिकार के लिए बोली 42 हजार करोड़ को पार कर…
पूर्व सीएम बादल की तबीयत बिगड़ी, मोहाली के निजी अस्पताल में भर्ती
मोहाली (एजेंसी)। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता प्रकाश सिंह बादल की शनिवार रात तबीयत खराब हो गई है। उन्हें मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।जानकारी के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री बादल ने रात में कई बार उल्टी की, हालांकि अब उनकी…
सोनिया गांधी की तबियत बिगड़ी, कोविड संबंधी परेशानी के बाद गंगाराम अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक उन्हें कोविड संबंधी दिक्कत थी। फिलहाल उन्हें अस्पताल में ही रखा गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने इस बारे में जानकारी…
थम नहीं रही कोरोना की रफ्तार, आज फिर 8500 से ज्यादा मामले आए सामने
नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 8582 मामले दर्ज किए गए हैं। यह संख्या कल की तुलना में…
युद्ध पर चीन का ‘बुद्ध’ ज्ञान, कहा- शांति स्थापित करने के लिए भारत के साथ मिलकर कर रहे काम
सिंगापुर (एजेंसी)। चीन का दोहरा चरित्र फिर दुनिया के सामने आया है। एक तरफ भारत के साथ सीमा विवाद को लेकर स्थिति पहले से तनावपूर्ण है। ऊपर से लद्दाख सेक्टर में चीन आक्रामक नीतियों के चलते लगातार संघर्ष वाली स्थितियां उत्पन्न कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ वैश्विक मंचों पर…
भारत बायोटेक के शीर्ष 10 देशों के समूह में पहुंचने से बहुत दूर नहीं : पीएम मोदी
नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रगति मैदान में बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो-2022 का उद्घाटन किया। उन्होंने बायोटेक उत्पाद ई-पोर्टल भी लॉन्च किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, डॉ. जितेंद्र सिंह, बायोटेक क्षेत्रों के हितधारक, विशेषज्ञ, विषय-वस्तु विशेषज्ञ, निवेशक उपस्थित थे। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री…


