National

Latest National News

फिर बढ़े कोरोना के मामले, कल के मुकाबले आज 44 फीसदी का इजाफा, सक्रिय मरीज 61 हजार के करीब

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना के नए मामलों में बुधवार को एक बार फिर तेजी दर्ज की गई है। मंगलवार के मुकाबले आज नए मामलों में 44 फीसदी का इजाफा हुआ है। हालांकि, सक्रिय मामलों की संख्या में गिरावट जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार…

बड़ी उपलब्धि: शहरी आवास योजना में उल्लेखनीय कार्य के लिए छत्तीसगढ़ पुरस्कृत, सौमिल रंजन ने ग्रहण किया पुरस्कार

नई दिल्ली । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन में छत्तीसगढ़ राज्य ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में बड़ी उपलब्धि हासिल की है । दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव श्री मनोज जोशी ने छत्तीसगढ़ को आवास निर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के…

Big News : देश को मिली पहली वाटर मेट्रो, पीएम मोदी ने किया शुभारंभ, केरल को पहली वंदेभारत की भी सौगात

कोच्चि Kocchi. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को केरल की जनता पर सौगातों बौछार कर दी। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने केरल को पहली वंदेभारत ट्रेन की सौगात दी। यही नहीं पीएम मोदी ने देश की पहली वाटर मेट्रों का भी शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने तिरुवनंतपुरम में डिजिटल साइंस…

कोरोना के सक्रिय और नए मामलों आई गिरावट, घटकर रह गए 63,380 केस

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत में सक्रिय और नए मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को बीते 24 घंटे में छह हजार से अधिक नए मामले सामने आए। जबकि यह आंकड़ा सोमवार को सात हजार से अधिक था। वहीं सक्रिय…

Big News: सीएम को मिली जान से मारने की धमकी, ‘डायल 112’ पर आया मैसेज

लखनऊ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद लखनऊ में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मंगलवार को लखनऊ पुलिस ने यह जानकारी दी। धमकी 'डायल 112' (आपातकालीन सेवाओं के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया…

सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच संघर्ष जारी, भारतीयों की वापसी के लिए आपरेशन कावेरी शुरू

नई दिल्ली (एजेंसी)। सूडान में सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच पिछले कई दिनों से जारी संघर्ष रुकने का नाम नहीं ले रहा है। दो बलों की हिंसक झड़प में अब तक 400 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, 3000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इस…

हिंदुस्तान जिंक बनी विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी चांदी उत्पादक कंपनी

नई दिल्ली (एजेंसी)। सिल्वर इंस्टीट्यूट द्वारा वल्र्ड सिल्वर सर्वे 2023 के अनुसार, हिंदुस्तान जिंक, भारत का अग्रणी जिंक-लेड-सिल्वर उत्पादक, दुनिया में 5वें सबसे बड़े चांदी उत्पादक बन गया है। इसके बाद भारत का स्थान शीर्ष 20 चांदी उत्पादक देशों में है। इससे पहले, कंपनी 6वीं सबसे बड़े चांदी उत्पादक थी,…

अतीक-अशरफ मर्डर केस: सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज की अध्यक्षता में जांच कमेटी के गठन की मांग, 28 को सुनवाई

नई दिल्ली (एजेंसी)। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उस याचिका पर सुनवाई के लिए हामी भर दी, जिसमें अतीक और अशरफ की हत्या की जांच के लिए सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व जज की अध्यक्षता में एक कमेटी के गठन की मांग की गई थी। कोर्ट ने इस मामले को 28…

कोरोना के सक्रिय मामलों में करीब दो महीने बाद आई गिरावट, घटकर रह गए 65,683 केस

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत में दो महीने से अधिक समय बाद आज सक्रिय मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। जबकि कोरोना के नए मामलों का ग्राफ हर दिन बदल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को सात हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं।…

देश की पहली वाटर मेट्रो होगी शुरू, पीएम मोदी 25 अप्रैल को करेंगे उद्घाटन… जानिए किस राज्य में शुरू हो रही है यह सेवा

नईदिल्ली New Delhi. देश में पहली बार वाटर मेट्रो चलने जा रहा है। पटरी की बजाय पानी पर चलने वाली इस वाटर मेट्रो का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 अप्रैल को उद्घाटन करने वाले हैं। देश की पहली वाटर मेट्रो केरल राज्य के कोच्चि शहर से शुरू होने जा रही है।…

Big accident : 31 टन चीनी से भरी मल्टीव्हील ट्रक लग्जरी बस से टकराया, 4 की मौत, 18 घायल

पुणे Pune. महाराष्ट्र के पुणे में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात बड़ा हादसा हो गया। यहां एक मल्टी व्हील कार्गो ट्रक हाइवे पर जा रही बस से टकरा गई जिससे चार लोगों की मौत हो गई। यही नहीं बस में सवार 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के…

खालिस्तानी समर्थक भगौड़ा अमृतपाल गिरफ्तार, 36 दिन से काट रहा था फरारी… पंजाब पुलिस ने गुरुद्वारे से पकड़ा

नईदिल्ली New delhi. खालिस्तान समर्थक भगोड़ा अमृतपाल आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। अमृतपाल पिछले 36 दिनों से पुलिस की आंख में धूल झोंककर फरारी काट रहा था। मोगा पुलिस ने रोड़ेवाल गुरुद्वारे से अमृतपाल को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस की ओर से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी…

कोरोना के बढ़ते मामलों पर बोले अदार पूनावाला- वैक्सीन की 50-60 लाख डोज उपलब्ध

मुंबई (एजेंसी)। देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बीच सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा है कि उनकी कंपनी ने पहले से ही कोवावैक्स वैक्सीन की 50-60 लाख डोज बनाकर रखी हैं। उन्होंने ये भी कहा कि कोरोना के मामले बढ़…

संसद सदस्यता जाने के बाद राहुल गांधी ने खाली किया सरकारी बंगला, बोले- सच बोलने की चुकाई कीमत

नईदिल्ली। सांसद सदस्यता जाने के बाद कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी ने सरकारी बंगला खाली कर दिया है। उन्होंने 12, तुगलक लेन बंगले की चाबी अधिकारियों को सौंप दी है। वो बीते 19 साल से इस घर में रह रहे थे। बंगला खाली करने के बाद राहुल गांधी ने…

इसरो ने सिंगापुर की दो सैटेलाइट टेलीओएस-2 और ल्यूमलाइट-4 को किया लॉन्च

विशाखापटट्नम. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शनिवार दोपहर को PSLV-C55 रॉकेट से सिंगापुर के दो सैटेलाइट टेलीओएस -2 और ल्यूमलाइट-4 सफलतापूर्वक लॉन्च किए। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से इन सैटेलाइटों को पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित किया गया। इन दोनों सैटेलाइट के साथ…