Featured

Latest Featured News

डिप्टी सीएम साव ने की पीएचई के कार्यों की समीक्षा : समय-सीमा में योजनाएं पूर्ण करने अफसरों को निर्देश

रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मंत्रालय में वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों तथा मैदानी अधिकारियों की बैठक लेकर जल जीवन मिशन के कार्यों, नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्रों की पेयजल योजनाओं एवं प्रदेश में ग्रीष्म काल में…

मंत्री राजेश अग्रवाल ने अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन को दिखाई हरी झंडी

रायपुर। प्रदेश में आधुनिक कानून व्यवस्था और वैज्ञानिक अपराध अनुसंधान को सुदृढ़ करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने अंबिकापुर के पुलिस ग्राउंड में अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस…

जनजातीय गरिमा उत्सव : सारंगढ़ में हैंडीक्राफ्ट मेला, झारा शिल्प और बेलमेटल उत्पाद रहे आकर्षण का केंद्र

​रायपुर। जनजातीय संस्कृति और शिल्प को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'जनजातीय गरिमा उत्सव' के अंतर्गत सारंगढ़ के साहू धर्मशाला में एक भव्य हस्तनिर्मित (हैंडीक्राफ्ट) वस्तु प्रदर्शनी सह विक्रय मेले का आयोजन किया गया। ट्राइबल कोऑपरेटिव मार्केटिंग डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ट्राइफेड) द्वारा आयोजित इस मेले में जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़…

यूपीएससी अभ्यर्थियों को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दीं हार्दिक शुभकामनाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सम्मिलित हो रहे सभी अभ्यर्थियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अभ्यर्थियों के नाम जारी अपने संदेश में वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि यूपीएससी केवल एक प्रतियोगी परीक्षा नहीं है, बल्कि…

उप मुख्यमंत्री अरुण साव कार्यशाला में वर्चुअली हुए शामिल, फॉरेंसिक वैन को दिखाई हरी झंडी

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ के सभी जिलों को अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन उपलब्ध कराई गई है। इसी क्रम में मुंगेली जिले को करीब 65 लाख रुपये लागत की आधुनिक सुविधाओं से लैस मोबाइल फॉरेंसिक वैन प्राप्त हुई है। इस वैन…

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने नवा रायपुर में विकास कार्यों का किया निरीक्षण

रेलवे ओवरब्रिज, आईटी बिल्डिंग, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सहित कई परियोजनाओं की प्रगति का लिया जायजा रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शनिवार को नवा रायपुर में संचालित महत्वपूर्ण विकास कार्यों का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी परियोजनाओं में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा…

प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, 3.94 करोड़ लीटर पेट्रोल व 8.09 करोड़ लीटर डीजल का स्टॉक

नियमित रूप से पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति जारी रायपुर। छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और आम उपभोक्ताओं को घबराकर अतिरिक्त खरीदी या संग्रहण करने की आवश्यकता नहीं है। प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है तथा किसानों और आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता…

मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात: करहीबाजार सहित कई ग्राम पंचायतों के लिए लाखों के विकास कार्यों की घोषणा

रायपुर। क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में अधोसंरचना और विकास को गति देने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ी घोषणाएं की हैं। भाटापारा विकासखंड के ग्राम करहीबाजार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को सांस्कृतिक भवन, सड़कों के जाल और स्कूली भवनों के निर्माण की महत्वपूर्ण सौगातें…

नेशनल हाइवे में निर्माण कार्यों में देरी पर नाराज हुए सचिव, एजेंसी को नोटिस देने का निर्देश

लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग-130ए का किया निरीक्षण कबीरधाम। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने शनिवार को कबीरधाम जिले में निर्माणाधीन पोड़ी-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-130ए का स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं तकनीकी पहलुओं की विस्तृत समीक्षा की।…

मुख्यमंत्री साय ने ‘हम होंगे कामयाब 2.0’ वेब पोर्टल किया लांच, एक क्लिक पर रोजगार का सुनहरा अवसर

पोर्टल पर पंजीयन कर आत्मनिर्भर बनने युवाओं से की अपील रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार अंतर्गत बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के विकासखंड भाटापारा अंतर्गत ग्राम करहीबाजार में आयोजित शिविर में स्टॉल अवलोकन के दौरान जिला प्रशासन द्वारा विकसित ‘हम होंगे कामयाब 2.0’ वेब पोर्टल को लांच किया। इस वेब पोर्टल…

मुख्यमंत्री साय की घोषणा पर अमल : कोसरंगी की दीदियों को मिली 50 निःशुल्क सिलाई मशीनें

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा बीते दिन आरंग विकासखंड के एलआरसी सेंटर, कोसरंगी के अवलोकन किया गया था तथा कोसरंगी में जन चौपाल के दौरान की गई घोषणा पर त्वरित अमल करते हुए आज मीरा एवं राधा ग्राम संगठन, कोसरंगी की महिलाओं को 50 निःशुल्क सिलाई मशीनें वितरित की गईं।…

क्राइम स्पॉट पर हो सकेगी फोरेंसिंक जांच, दुर्ग में मोबाइल फोरेंसिक वैन सेवा का शुभारंभ

भिलाई। दुर्ग जिले में शनिवार को मोबाइल फोरेंसिक वैन सेवा का शुभारंभ क्षेत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला सेक्टर-4 में किया गया। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, सांसद विजय बघेल, कलेक्टर अभिजीत सिंह, आईजी अभिषेक शांडिल्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मोबाइल फोरेंसिक वैन के माध्यम से घटनास्थल पर ही वैज्ञानिक…

स्वामित्व योजना, हितग्राही दिलीप वर्मा बोले ‘अब पक्के मकान का सपना होगा पूरा’

रायपुर। "मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना से मुझे ज़मीन का मालिकाना हक मिल गया है। अब मुझे अपना खुद का पक्का आवास बनाने में बहुत आसानी होगी। इस मदद के लिए छत्तीसगढ़ शासन को मेरा बहुत-बहुत धन्यवाद।" यह भावुक और कृतज्ञता भरे शब्द बलौदाबाजार के करहीबाजार में आयोजित 'सुशासन तिहार' के दौरान…

वनांचल में विकास का नया सवेरा : पहली बार बिजली से जगमगाया कटेमा गांव

रायपुर। जिला प्रशासन और विद्युत विभाग के संयुक्त प्रयासों से खैरागढ़ जिले के वनांचल क्षेत्र के ग्राम कटेमा ने विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। ‘पीएम-जगुआ योजना’ के अंतर्गत आजादी के बाद पहली बार इस सुदूर वनांचल गांव को मुख्य विद्युत ग्रिड से जोड़ा गया है।…

आकाशवाणी रायपुर में “स्वरोत्सव” का आयोजन, संगीत साधकों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

रायपुर। आकाशवाणी की गौरवशाली 90 वर्ष की यात्रा के उपलक्ष्य में आकाशवाणी रायपुर द्वारा उपशास्त्रीय एवं सुगम संगीत समारोह “स्वरोत्सव” का आयोजन किया गया। स्थानीय विनायरा ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में ख्यातिप्राप्त कलाकारों ने अपनी सुरमयी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में संगीत प्रेमियों की उल्लेखनीय…