Featured

Latest Featured News

एकतरफा प्यार में सनकी ने की नर्सिंग छात्रा की हत्या, आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने किया सीन रिक्रिएट

भिलाई। वैशाली नगर थाना क्षेत्र के रामनगर में एक दिन पहले 19 साल की नर्सिंग छात्रा खुशी साहू की हत्या करने वाला बदमाश पुलिस की गिरफ्त में आ गया। आरोपी बलौदा बाजार निवारी पिंटू साहू है जो कि छात्रा से एक तरफा प्यार करता था। जबकि छात्रा उसे पसंद नहीं…

अबूझमाड़ का नया सवेरा: डोंडरीबेड़ा से कटेर की सड़क ने मिटाया दशकों का सन्नाटा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर (Bastar) अंचल में हुए एक विशिष्ट सड़क  विकास से दशकों तक कटा रहा। दुर्गम आदिवासी क्षेत्रों (जैसे डोंडरबेड़ा और कटेर) को मुख्य मार्गों से जोड़कर आवागमन की बाधाओं, पलायन और सामाजिक-आर्थिक पिछड़ेपन के अंधकार को मिटा रही है। ये पक्की सड़कें न केवल दशकों का सन्नाटा…

बस्तर की जैविक खेती को मिलेगा वैश्विक बाजार, यूरोप तक पहुंचेंगे जैविक उत्पाद- विजय शर्मा

रायपुर। बस्तर संभाग के जैविक उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बड़े बाजारों तक पहुंचाने तथा किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि सुनिश्चित करने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। उप मुख्यमंत्री तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने शुक्रवार को नवा रायपुर अटल…

सीएम साय ने जारी की महतारी वंदन योजना की 29वीं किश्त, बोले- आर्थिक स्वावलंबन की बन रही नई पहचान

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से महतारी वंदन योजना की 29वीं किश्त जारी करते हुए प्रदेश की 66 लाख से अधिक माताओं-बहनों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से 626.25 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की। इस अवसर…

डिप्टी सीएम का बड़ा फैसला : छत्तीसगढ़ में एआई तकनीक से होगा पीएमजीएसवाई सड़कों का निरीक्षण

हर माह वीडियो आधारित निरीक्षण से गड्ढों, दरारों और पॉटहोल की होगी पहचान, त्वरित मरम्मत की बनेगी कार्ययोजना रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत बनी ग्रामीण सड़कों के रखरखाव और उनकी गुणवत्ता को सुधारने के लिए राज्य सरकार अब एक क्रांतिकारी कदम उठाने जा रही है।…

राजस्व कार्यों में लापरवाही पर 8 तहसीलदारों को नोटिस, सरकार ने मांगा तीन दिन में जवाब

रायपुर। राजस्व कार्यों, एग्रीस्टेक पोर्टल पर किसान पंजीयन और समय-सीमा बैठक में सौंपे गए कार्यों के क्रियान्वयन में उदासीनता बरतने के मामले में सारंगढ़-बिलाईगढ़ कलेक्टर  पद्मिनी भोई साहू ने आठ तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जिन…

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू, प्रतिभाशाली बच्चों से 31 जुलाई तक मांगे गए नामांकन

रायपुर। देश के बच्चों की असाधारण प्रतिभा और अद्वितीय उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 तय की गई है। यह भारत…

उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, सरकार के निर्णय का सीजी ओलम्पिक एसोसिएशन ने किया स्वागत

मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात कर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए जताया आभार रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से शुक्रवार को उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन के महासचिव विक्रम सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने राज्य सरकार…

नवा रायपुर के विकास को मिलेगी नई गति: मंत्रिपरिषद् ने OTS योजना-2026 को दी मंजूरी

ब्याज एवं अधिभार में राहत, लंबित प्रकरणों के समाधान और रुकी परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद् की बैठक में नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण (एनआरडीए) द्वारा आबंटित भूखंडों एवं निर्मित परिसरों के आबंटितियों के लिए वन टाइम सेटलमेंट (OTS) योजना-2026…

रायपुर में 250 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के लिए मिलेगी अतिरिक्त होमिंग सुविधाएं, केन्द्र ने 175 करोड़ के प्रोजेक्ट को दी स्वीकृति

रायपुर। भारतीय रेलवे ने लोकोमोटिव रखरखाव अवसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसके अंतर्गत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) के अंतर्गत रायपुर स्थित हाई हॉर्स पावर (एचएचपी) डीजल शेड में 250 थ्री फेज इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के लिए अतिरिक्त होमिंग सुविधाएं बनाने 175 करोड़ रुपए…

कोलकाता में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर में पैवेलियन बना आकर्षण

रायपुर। देश के पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने वाले प्रतिष्ठित ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (टीटीएफ)-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने प्रभावी और आकर्षक सहभागिता दर्ज कराते हुए राज्य की पर्यटन संभावनाओं को वैश्विक मंच पर सशक्त रूप से प्रस्तुत किया है। 10…

मानसून की मेहरबानी से महानदी का गंगरेल बांध लबालब, सिंचाई और पेयजल का संकट टला

धमतरी के चारों प्रमुख जलाशयों में पानी की भारी आवक, गंगरेल में 74% से अधिक जलभराव ​रायपुर।  छत्तीसगढ़ में सक्रिय मानसून की झमाझम बारिश से महानदी परियोजना (MRP कॉम्प्लेक्स) के जलाशयों के दिन बहुर गए हैं। धमतरी जिले में स्थित प्रदेश के लाइफ-लाइन माने जाने वाले गंगरेल (रविशंकर सागर), मुरूमसिल्ली,…

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ में रिकॉर्ड तोड़ बारिश… जानिए बाकी जिलों में बारिश का हाल

रायपुर।  छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, राज्य में 1 जून से 10 जुलाई 2026 तक औसत रूप से कुल 256.0 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जो कि इस अवधि की सामान्य औसत वर्षा (287.4 मि.मी.) का 89.1 प्रतिशत है।…

भिलाई में नर्सिंग छात्रा की हत्या, बेमेतरा से आकर पीजी में रह कर रही थी पढ़ाई

भिलाई। दुर्ग जिले के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिन दहाड़े नर्सिंग छात्रा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बेमेतरा से भिलाई में आकर पीजी में रहकर पढाई कर रही छात्रा की हत्या उसके कमरे में घुसकर कर दी गई। बताया जा रहा है कि छात्रा की…

महासमुंद की छात्रा रागनी साहू का इंटरनेशनल मून मिशन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चयन

देशभर से चुनी गईं 20 प्रतिभाएं मिशन शक्ति सेट के तहत बनाएंगी चंद्र उपग्रह महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के शासकीय आशीबाई गोलछा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, महासमुंद की छात्रा रागनी साहू का चयन अंतर्राष्ट्रीय चंद्र मिशन शक्तिसैट के लिए नेशनल फाइनलिस्ट के रूप में हुआ है। इस प्रतिष्ठित सूची…