कोरोना की उत्पत्ति की जांच करने चीन पहुंची डब्ल्यूएचओ की टीम, दो हफ्ते के लिए किया गया क्वारंटीन
वुहान (एजेंसी)। वैश्विक शोधकर्ताओं की एक टीम गुरुवार को चीन के उस शहर में पहुंची, जहां कोरोना वायरस महामारी का पहली बार पता चला था। टीम वायरस की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए जांच करेगी। टीम यह भी पता करेगी कि क्या चीन ने वायरस से संबंधित खोजों को…
बिहार में बर्ड फ्लू का खतरा : मुजफ्फरपुर में मुर्गी के बाद मरे कौवे और कबूतर, दहशत में लोग
मुजफ्फरपुर (एजेंसी)। कोरोना संकट के बीच देश में बर्ड फ्लू का कहर बरस रहा है। देश के कई राज्यों की तरह अब बिहार पर भी बर्ड फ्लू का खतरा मंडराने लगा है। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में गुरुवार को मुर्गियों के मरने के बाद अब खेत में कौवे और कबूतर…
भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में 16,946 नए मामले सामने आए, 198 लोगों की गई जान
नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी का दौर जारी है। पिछले दो दिनों से कोरोना के मामलों में मामूली बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16,946 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 198 मरीजों की कोरोना वायरस की चपेट में आकर मृत्यु हो…
सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट: कल से शुरू होगा नए संसद भवन का निर्माण कार्य
नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत नए संसद भवन का निर्माण कार्य 15 जनवरी से शुरू होगा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया, मकर संक्रांति के बाद की पहली सुबह को निर्माण कार्य शुरू करने के लिए शुभ माना गया है। केंद्रीय लोकनिर्माण विभाग ने टाटा…
उप पुलिस अधीक्षकों को डीजीपी ने किया संबोधित, कहा- पुलिस अधिकारी नैतिक मूल्यों को रखें बरकरार
रायपुर। पुलिस अधिकारी अपने नैतिक मूल्यों को बनाकर रखें। जीवन में ईमानदारी आपकी सबसे बड़ी संपत्ति है। आपको असेट बनना है या लायबिलिटी, ये आपको तय करना है। आपकी ईमानदारी समाज में मिसाल बननी चाहिये। उक्त बातें डीजीपी श्री डीएम अवस्थी ने आज 2013 बैच के उप पुलिस अधीक्षकों से…
जिले में वाहन चालकों के लिए बनेगा यलो कार्ड…. एक कार्ड में होगी सारी जानकारी… आईजी सिन्हा व एसपी ने किया शुभारंभ
भिलाई। स्मार्ट सिटी के स्मार्ट ट्रॉफिक बनाने के लिए यातायात कार्यालय गुरूद्वारा चौक नेहरू नगर में स्मार्ट एप्पस ( MY TRAFFIC MY SAFETY ) एवं ( MY SMART E-VERIFICATION ) का शुभारंभ किया गया। स्थाई रूप से स्मार्ट कार्ड सेवा प्रदान करने वाला प्रदेश का पहला एवं देश 15वां जिला…
नई राष्ट्रीय पर्यटन नीति लाने की तैयारी में सरकार, 100 पर्यटक स्थल बनाए जाएंगे स्मार्ट
नई दिल्ली (एजेंसी)। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर देश में पर्यटन क्षेत्र को गति देने के लिए वैश्विक सुविधाओं के साथ 20 अति विशिष्ट पर्यटक स्थलों (आइकॉनिक साइट) का मॉडल के तौर पर विकास किया जाएगा। इसके अलावा देशी-विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए 100 स्मार्ट पर्यटक स्थल भी…
RBI ने किया कार्य समूह का गठन, डिजिटल ऋण गतिविधियों के सभी पहलुओं का होगा अध्ययन
बिजनेस डेस्क (एजेंसी). भारतीय रिजर्व बैंक ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और मोबाइल एप के माध्यम से ऋण देने सहित डिजिटल उधार पर एक कार्य समूह का गठन किया है। यह वित्तीय क्षेत्र के साथ-साथ सभी अनरेगुलेटेड खिलाड़ियों द्वारा डिजिटल ऋण गतिविधियों के पहलुओं का अध्ययन करेगा। डिजिटल उधार में वित्तीय उत्पादों और…
वायुसेना की ताकत बढ़ाएंगे 83 तेजस विमान, 48 हजार करोड़ रुपये के स्वदेशी रक्षा खरीद सौदे को मंजूरी
नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता वाली सीसीएस ने बुधवार को भारतीय वायुसेना के बेड़े के 83 अतिरिक्त स्वदेशी एडवांस तेजस जेट के लिए लगभग 48,000 करोड़ रुपये के सबसे बड़े स्वदेशी रक्षा खरीद सौदे को मंजूरी दे दी है। यह सौदा भारतीय रक्षा विनिर्माण में आत्मनिर्भरता के लिए एक…
लो छत्तीसगढ़ में भी पहुंच गया कोरोना वैक्सीन…. अफसरों ने उतारी आरती…. नारियल भी फोड़ा… जाने कितने डोज पहुंचे छत्तीसगढ़
रायपुर। कोरोना महामारी को रोकने के लिए देशभर में 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू हो रहा है। देशभर में इन दिनों कोरोना वैक्सीन की खेप भेजी जा रही है। इसी कड़ी में सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड पहली खेप छत्तीसगढ़ पहुंच गई है। बुधवार दोपहर बाद मुंबई से रायपुर आई…
BJP से मुकाबले को बंगाल में महागठबंधन? TMC का कांग्रेस-लेफ्ट को न्योता
कोलकाता (एजेंसी)। तृणमूल कांग्रेस ने बुधवार को वाम मोर्चे और कांग्रेस से भाजपा की सांप्रदायिक एवं विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ लड़ाई में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का साथ देने की अपील की है। राज्य की 294 विधानसभा सीटों पर अप्रैल-मई में चुनाव होने हैं। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ…
18 जनवरी से खुलेंगे 10वीं-12वीं के स्कूल, अभिभावकों की सहमति से ही जाएंगे बच्चे
नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली में 18 जनवरी से 10वीं और 12वीं के बच्चों के लिए स्कूल खुल जाएंगे। हालांकि इसके लिए अभिभावकों की मंजूरी जरूरी होगी। बिना अभिभावकों की अनुमति के स्कूल बच्चों को नहीं बुला सकेंगे। दिल्ली सरकार ने अपने आदेश में कहा है कि प्री-बोर्ड परीक्षाएं और प्रायोगिक…
एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, 233 यात्रियों को लेकर जा रहा इंडिगो का विमान बर्फ से टकराया
श्रीनगर (एजेंसी)। श्रीनगर अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जब इंडिगो का विमान रनवे पर बर्फ से टकरा गया। इस विमान में 233 यात्री सवार थे जो दिल्ली की तरफ जा रहे थे। उन्हें विमान से तुरंत उतार लिया गया। इस घटना में कोई…
मंत्रिमंडल का विस्तार: उमेश कट्टी समेत सात नए विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
बंगलुरु (एजेंसी)। कर्नाटक मंत्रिमंडल का विस्तार बुधवार को 7 नए विधायकों के शपथ लेने के साथ पूरा हो गया। इन विधायकों में एमटीबी नागराज, उमेश कट्टी, अरविंद लिम्बावली, मुरुगेश निरानी, आर शंकर, सीपी योगेश्वर, अंगारा एस ने मंत्री पद की शपथ ली। बता दें कि कर्नाटक मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत 27 मंत्री…
गरिमापूर्ण तरीके से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस…. कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए आयोजित होंगे कार्यक्रम
रायपुर। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी का आयोजन पूरे राज्य में गरिमापूर्ण तरीके से किया जाएगा। राज्य शासन के निर्णय अनुसार इस वर्ष किसी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नही किया जाएगा। समारोह में विशेष रूप से कोरोना वारियर्स डॉक्टरों, पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं स्वच्छताकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन के…


