रोजगार की मांग को लेकरी प्रदर्शन: अयोध्या पहुंचे मो शाहिद बेरोजगारों की ताली थाली कार्यक्रम में हुए शामिल
भिलाई। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व यूपी प्रभारी मो शहिद अपने उत्तर प्रदेश के दौरे में युवा कांग्रेस के कार्यक्रम ताली थाली कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके माध्यम से बेरोजगारों को रोजगार देने की मांग की गई। सोई हुई सरकार को जगाने युवा कांग्रेस ने यह अनोखा प्रदर्शन…
कोविड सेंटर कचांदुर में घटिया खाना व व्यवस्था को लेकर मरीजों का हंगामा, मरीजोंं का आरोप दो दिन में एक बार आ रहे डॉक्टर
भिलाई। दुर्ग जिले में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच कोविड सेंटर कचांदुर में बड़ी लापरवाही सामने आई है। मरीजों को घटिया भोजन परोसे जाने की शिकायत को लेकर यहां आज सुबह जमकर हंगामा हुआ। कोविड सेंटर में भर्ती मरीजों ने अस्पताल में नारेबाजी करते हुए जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं…
रिसाली निगम के नए परिसिमन के आधार पर 18 वार्डों की नामावली तैयार… जल्द किया जाएगा सूची का प्रकाशन
रिसाली। रिसाली निगम में महापौर परिषद का गठन करने चुनाव प्रस्तावित है। इसके लिए प्रारंभिक चरण का कार्य शुरू हो चुका है। नए परिसिमन के आधार पर 40 वार्डों में 18 वार्ड का नामावली तैयार किया जा चुका है। प्रभारी अधिकारी ने बताया कि परिसिमन के बाद नामावली तैयार करने…
जिला कांग्रेस भिलाई ने महान शिक्षक सर्वपल्ली राधाकृष्णन को किया याद…. कोहका स्कूल में मनाया शिक्षक दिवस
भिलाई। शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई शहर द्वारा कोहका स्थित शासकीय स्कूल में महान शिक्षक व पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई गई। इस मौके पर भिलाई शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर…
कोहका स्वास्थ्य केन्द्र में किट की कमी से जांच प्रभावित: भिलाई शहर जिला अध्यक्ष तुलसी साहू ने सीएचएमओ से चर्चा कर कराई व्यवस्था
भिलाई। कोरोना संक्रमण काल में संदिग्धों की जांच के लिए कोहका स्वास्थ्य केन्द्र में जांच किट की कमी के कारण मरीजों को लौटाया जा रहा था। इसकी सूचना मिलने पर भिलाई शहर जिला अध्यक्ष तुलसी साहू स्वास्थ्य केन्द्र पहुंची और वस्तुस्थिति का जायजा लिया। उन्होंने तनिक भी देरी न करते…
भिलाई शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष तुलसी साहू की पहल का असर: कोविड मरीजों के इलाज के लिए बीएसपी प्रबंधन ने दी सहमति
भिलाई। कोरोना संक्रमण के बीच लोगों के लिए राहत की खबर है। भिलाई शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष तुलसी साहू की रंग लाई और बीएसपी प्रबंधन ने कोविड संक्रमितों के इलाज के लिए सहमति दे दी है। आज इस संबंध में कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे ने बीएसपी प्रबंधन से चर्चा की। चर्चा…
अब सेक्टर 9 में भी कोरोना मरीजों का इलाज….. गंभीर मरीजों को मिल सकेगी आइसीयू की सुविधा
भिलाई। कोरोना की त्रासदी से निपटने के लिए अविलंब निर्णय प्रशासन द्वारा लिए जा रहे हैं। आज सेक्टर 9 हॉस्पिटल में भी कोविड यूनिट आरम्भ करने का निर्णय लिया गया। इसमें 25 बेड होंगे। इसमें आईसीयू एवं एचडीयू की सुविधा भी होगी। इस संबंध में इस संबंध में कलेक्टर डॉ.…
जिला मुख्यालय में प्रभारी मंत्री अकबर ने ली बैठक…. विधायक वोरा ने जनहित के कार्यों में विभागीय लेटलतीफी का उठाया मुद्दा
दुर्ग। कलेक्टोरेट में प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक ली। जिसमें जिला मुख्यालय में दुर्ग शहर से संबंधित जनहित के कार्यों को लेकर विधायक अरुण वोरा ने शासकीय विभागों से संबंधित कोविड-19 रोकथाम, नगर निगम व लोकनिर्माण विभाग के द्वारा पूर्व की स्वीकृत राशि के बावजूद विकास…
कोरोना का कहर: विद्युत लोको शेड़ में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीज, 10 दिनों के लिए शेड बंद करने की मांग को लेकर कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन
भिलाई। चरोदा स्थित विद्युत लोको शेड में शुक्रवार को रेलवे कर्मियों ने काम बंद कर दिया। यहां लगातार कोरोना संक्रमण के मामले आने से कर्मी चिंतित हैं और प्रबंधन से 10 दिनों के लिए शेड को बंद करने की मांग कर रहे हैं। लगातार मांग के बाद भी कर्मियों की…
छत्तीसगढ़ में कोरोना के कुल संक्रमितों का आंकड़ा 38 हजार के करीब …. रायपुर, राजनांदगांव व दुर्ग में कोरोना विस्फोट
भिलाई। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले में लगातार भारी उछाल दर्ज किया जा रहा है। पिछले 24 घंटों में प्रदेशभर से 2284 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। रोज की तरह इस बार भी राजधानी रायपुर से सर्वाधिक मामले दर्ज किए गए वहीं राजनांदगांव व दुर्ग में भी कोरोना…
कचांदुर स्थित कोविड सेंटर का हाल: खाने की गुणवत्ता सही लेकिन यह क्या… टायलेट इतने गंदे व टूटे फूटे ….. क्या हाल होगा मरीजों का?
भिलाई। कचांदुर स्थित कोविड सेंटर में इन दिनों यहां के मरीज गंदगी से काफी परेशान हैं। वार्डों में टायलेट गंदे होने के साथ ही कमोड टूट फूट गए हैं जिससे यहां के मरीजों को काफी दिक्कतोंं का सामना करना पड़ रहा है। कोविड सेंटर में खाने की गुणवत्ता पर तो…
कचांदुर स्थित कोविड सेंटर पहुंचे कलेक्टर, एसपी व आयुक्त सहित महापौर देवेन्द्र….. मरीजों के लिए बना खाना खाकर जांची गुणवत्ता ….. संक्रमण के रोकथाम पर हुई चर्चा
भिलाई। कोरोना संक्रमण के बीच आज कचादुंर स्थित चंदुलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज में बने कोविड सेंटर का कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे, एसपी प्रशांत ठाकुर, आयुक्त ऋतुरााज रघुवंशी एवं महापौर व विधायक विधायक देवेन्द्र यादव ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान कोविड सेंटर में मरीजों के लिए बने भोजन की…
66 एमएलडी का पानी हुआ पीने योग्य….. पीएचई की जांच में सब कुछ मानक स्तर का….. टंकी और डिस्ट्रीब्यूशन लाइन से सप्लाई के लिए कराई गई सैंपल की जांच
भिलाई। नेहरू नगर क्षेत्र के बटालियन के समीप निर्मित 66 एमएलडी फिल्टर प्लांट के क्लीयर वाटर (शिवनाथ नदी के उपचारित जल) को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग की प्रयोगशाला से हरी झंडी मिल गई है। जांच में प्लांट से पाइप लाइन के जरिए सर्विस में होने वाली सप्लाई को पीने…
पुरानी रंजिश में युवक को चाकू से गोदा… इलाज के दौरान मौत…..सेक्टर-6 एलआईसी कॉलोनी के पास की घटना…. मोहल्ले वालों ने घेरा थाना
भिलाई। सेक्टर-6 एलआईसी कॉलोनी के पास बीती शाम एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते विवाद के बाद चाकु से ताबड़तोड़ वार हुआ। दो युवकों द्वारा इस वारदात को अंजाम दिया गया। इसके बाद मौके से वे फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को उसके बड़े पिता सेक्टर-9…
दुर्ग- अंबिकापुर सहित रायपुर रेल मंडल की तीन ट्रेनें पटरी पर….. 30 सितंबर तक मिली संचालन की अनुमति
भिलाई। कोरोना संक्रमण के कारण पिछले पांच माह से बंद पड़ी रेल सेवा फिर पटरी पर लौट रही है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल 4 सितंबर से तीन ट्रेनों का परिचालन शुरू करने जा रहा है। इसमें रायपुर-कोरबा, दुर्ग-अंबिकापुर इंटरसिटी और रायपुर-केवटी डेमू शामिल हैं। इन ट्रेनों को…


