Durg-Bhilai

Latest Durg-Bhilai News

भिलाई के कांग्रेस नेताओं ने निकाली भारत जोड़ो यात्रा, कला मंदिर से लेकर हुडको तक किया पैदल मार्च

भिलाई। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। वे कन्याकुमारी से कश्मीर तक देश की पदयात्रा कर रहे हैं। इसी कड़ी में भिलाई के कांग्रेस नेताओं ने भी रविवार को सांकेतिक भारत जोड़ो यात्रा निकाली। नगर निगम के एमआईसी सदस्य लक्ष्मीपति राजू, एकांश बंछोर,…

चखना सेंटरों पर दुर्ग पुलिस का एक्शन, दर्जनों सेंटरों पर पड़ी पुलिस की रेड

भिलाई। शराब दुकानों के पास चल रहे अवैध चखना सेंटरों पर दुर्ग पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्यवाही की है। दर्जनों चरणा सेंटर पर दुर्ग पुलिस ने कार्यवाही की है। दुर्ग एक्सप्रेस डॉ अभिषेक पल्लव के निर्देश पर जिले के अलग-अलग शराब दुकानों के पास संचालित चखना सैंटरो पर कार्यवाही…

यातायात पुलिस ने फिर बनाया ग्रीन कॉरिडोर : गंभीर मरीज को 45 मिनट में सेक्टर-9 हॉस्पिटल से रायपुर

भिलाई। सेक्टर-09 हॉस्पिटल भिलाई में भर्ती गंभीर मरीज के स्वास्थ्य में सुधार नही होने पर परिजनों के द्वारा रायपुर हॉस्पिटल ले जाने के लिए पुलिस विभाग से सहयोग मांगा गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक दुर्ग  डॉ अभिषेक पल्लव द्वारा तत्काल व्यवस्था करने निर्देशित किये जाने पर डीएसपी यातायात सतीश ठाकुर…

भिलाई में होगा ओलम्पिक खेल महोत्सव का आयोजन… दो दर्जन से ज्यादा खेलों का सजेगा मेला

भिलाई।  दुर्ग जिला ओलम्पिक खेल महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। 7 नवम्बर से 14 नवम्बर तक भिलाई के विभिन्न मैदानों में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में दो दर्जन से ज्यादा खेलों को शामिल किया गया है। इस खेल महोत्सव का शुभारंभ सेक्टर 1 क्रिकेट मैदान से किया…

वैशाली नगर की दो बालिकाओं का भारत को जानो राष्ट्रीय प्रतियोगिता उज्जैन में हुआ चयन

भिलाई। अंचल की शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वैशाली नगर की ग्यारहवी कक्षा की दो बालिका ट्विंकल शर्मा तथा शैलू दलाई का चयन भारत को जानो राष्ट्रीय प्रतियोगिता उज्जैन में हुआ है यह प्रतियोगिता 13 नवंबर को होगा। बालिकाएं भारत को जानो जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम उसके उपरांत कोरबा…

पोते ने किया अपनी ही 82 साल की दादी पर चाकू से जानलेवा हमला, वृद्धा को तड़पते हुए छोड़कर गांव से भागा पोता

राजनांदगांव. डोंगरगढ़ से लगे ग्राम पनियाजोब में एक पोते ने अपनी ही दादी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटना शुक्रवार की है। पोते के हमले से गंभीर रूप से घायल वयोवृद्ध दादी को उपचार के लिए राजनांदगांव के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के…

By @dmin

ट्यूशन टीचर का पिता बच्चियों से करता था छेड़छाड़, शिकायत पहुंची तो अधेड़ हुआ गिरफ्तार

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र में अधेड़ द्वारा मासूम बच्चियों से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। अधेड़ की बेटी यहां बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थी बीच में वह कहीं जाती तो उसका पिता बच्चियों को चॉकलेट देने के बहाने छेड़छाड़ करता था। जब परिजनों को यह बात पता चली…

हर वार्ड के नागरिकों को सुविधाएं मिले यही पहली प्राथमिकता, गृहमंत्री ने किया करोड़ों का भूमिपूजन व लोकार्पण

रिसाली। दुर्ग ग्रामीण के विधायक व गृह एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि उनके लिए रिसाली नगर पालिक निगम के सभी वार्ड समान है। प्रत्येक वार्ड के नागरिकों को सुविधाएं मिले यही पहली प्राथमिकता है। शुक्रवार को गृहमंत्री रिसाली निगम क्षेत्र पहुंचे और 3 करोड़ 11…

सड़क पर कंडम वाहन हटाएगी निगम, निगम आयुक्त ने अफसरों को दिए शख्त निर्देश… दो दिन बाद शुरू होगा महाअभियान

भिलाई। नगर निगम भिलाई द्वारा कंडम वाहनों को सड़क किनारे से हटाने दो दिन बाद बड़ा अभियान चलाया जाएगा। निगम कमिश्नर रोहित व्यास ने शुक्रवार को अफसरों की बैठक में कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि सोमवार से एक संयुक्त अभियान चलाना है जिसके तहत नेशनल हाइवे…

निगम और यातायात पुलिस करने जा रही है संयुक्त कार्रवाई, ट्रैफिक दुरूस्त करने चलेगा यह अभियान

भिलाई। सोमवार से कंडम व कबाड़ वाहनों को हटाने निगम एवं यातायात/पुलिस विभाग दोनों साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाने जा रहे है। आज निगम आयुक्त रोहित व्यास ने अधिकारियों की बैठक लेकर इसके निर्देश दिए। अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने बताया कि नेशनल हाईवे सड़क के किनारे से इस अभियान…

Big action : शहर के 925 जगह से हटाए गए अवैध होर्डिंग एवं पोस्टर, नेशनल हाइवे से लेकर अंधरूनी हिस्सों तक पहुंचा निगम का अमला

भिलाई। नगर निगम भिलाई द्वारा शुक्रवार को अवैध होर्डिंग पोस्टर पर बड़ी कार्रवाई की है। शहर के कुल 925 जगह से निगम ने अवैध होर्डिंग व पोस्टर हटाए हैं। इसके लिए सभी जोन के राजस्व विभाग की टीम मैदान पहुंची। बीते चार-पांच दिनों की बात करें तो 4700 से अधिक…

दुर्ग एसपी का एक्शन : एस आई व एएसआई सहित 123 पुलिस कर्मियों को किया इधर से उधर… देखें पूरी सूची

भिलाई। एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने शुक्रवार को बड़ी संख्या में तबादले किए। एसआई व एएसआई सहित कुल 123 पुलिस कर्मियों का तबादला आदेश जारी किया है। इसमें एसआई व एएसआई रेंज के अफसरों के साथ ही सैकड़ों आरक्षकों को इधर से उधर किया है। डॉ पल्लव द्वारा चार्ज लेने…

दुर्ग पुलिस की अनोखी पहल, अब थाने पहुंचा फरियादी डिजिटल प्लेटफार्म पर कहेगा अपनी बात, एक कोड स्कैन कर दे सकेंगे पुलिस को सुझाव

भिलाई. दुर्ग जिले में पुलिस अब एक अनोखी पहल करने जा रही है। अब थाने पहुंचा फरियादी अपनी बात सीधे डिजिटल प्लेटफार्म Feedback पर कह पाएगा। पुलिस लोगों को अपना अनुभव साझा करने के लिए Feedback के जरिए प्लेटफार्म उपलब्ध कराएगी। यह पहल भिलाईनगर सब डिवीजन के अंदर आने वाले…

By @dmin

गुस्ताखी माफ: चुनावी माहौल ठीक पर संयम भी उतना ही जरूरी

-दीपक रंजन दासआगामी विधानसभा चुनाव से ठीक एक साल पहले प्रदेश का सियासी पारा चढऩे लगा है. फिलहाल यह संग्राम बातों-बतौलेबाजियों तक सीमित है पर टीका टिप्पणियां सीमा को लांघ रही हैं. गुजरात में पटेल की विशाल प्रतिमा खड़ी कर वाहवाही लूटने वाली पार्टी के नेता छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्तियों…

Big News : धोखाधड़ी के केस में भिलाई का कांग्रेस नेता गिरफ्तार, महाराष्ट्र पुलिस ने घर से किया गिरफ्तार

भिलाई। शहर के कांग्रेस नेता ने एनजीओ के नाम पर कई लोगों को लाखों का चूना लगाया। अहिवारा विधानसभा से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ चुके कांग्रेस नेता को महाराष्ट्र पुलिस गिरफ्तार कर ले गई। भिलाई पुलिस की सहायता से महाराष्ट्र पुलिस की टीम कांग्रेस नेता को उसके रुआबांधा…