Delhi

Latest Delhi News

बलरामपुर और रामानुजगंज को जल्द मिलेगी बायपास की सौगात, मंत्री रामविचार नेताम ने केंद्रीय परिवहन मंत्री  गडकरी से की मुलाकात

केन्द्रीय मंत्री ने डीपीआर तैयार करने अधिकारियों को दिए निर्देश, बायपास बनने से यातायात सुगम होने के साथ दुर्घटनाओं पर लगेगा अंकुश रायपुर। छत्तीसगढ़ के आदिम जाति विकास मंत्री एवं रामानुजगंज विधायक रामविचार नेताम ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से सौजन्य मुलाकात…

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों की राष्ट्रीय मंच पर गूंज

बायोफैच इंडिया-2026 में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के विष्णुभोग चावल और केवची के प्राकृतिक शहद ने बटोरी सराहना रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने, महिला स्वसहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने तथा जैविक कृषि को प्रोत्साहन देने के प्रयास लगातार नई सफलताएं प्राप्त कर रहे…

छत्तीसगढ़ की कला को मिला सम्मान, राष्ट्रपति भवन के ‘एट होम’ निमंत्रण में मिली खास जगह

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले राष्ट्रपति भवन के 'एट होम' समारोह के निमंत्रण पत्र में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक ढोकरा और पिटवा कला को स्थान दिया गया है। इस निमंत्रण पत्र में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को विशेष स्थान दिया गया है। छत्तीसगढ़ की कला के साथ गोवा,…

बस्तर के विकास को नई रफ्तार देने की तैयारी: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया भरोसा

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नई दिल्ली। बस्तर जैसे दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास को गति देने के लिए केंद्र सरकार की ओर से सकारात्मक रूख दिखाते हुए केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज…

बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक बिजली पहुंचाने की पहल, केंद्र से विशेष सहायता का आग्रह

मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से की मुलाकात नई दिल्ली। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम से मुलाकात कर धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना के तहत बस्तर संभाग के 7 जिलों के 461 दूरस्थ और पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक ग्रिड बिजली पहुंचाने…

प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री साय ने की मुलाकात, छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष रखा बदलते बस्तर का रोडमैप रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को  संसद भवन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ के समग्र विकास, बस्तर के कायाकल्प तथा राज्य की महत्वपूर्ण अधोसंरचना एवं औद्योगिक परियोजनाओं के संबंध में…

रेलमंत्री वैष्णव ने की सीएम साय की सराहना, बोले- रेल नेटवर्क मजबूती में छत्तीसगढ़ सरकार कर रही बेहतर कार्य

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में  प्रमुख रेल परियोजनाओं को गति देने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की विस्तृत चर्चा रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरूवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर छत्तीसगढ़ में रेलवे अधोसंरचना के विस्तार, नई रेल परियोजनाओं तथा लंबित…

महानदी विवाद नहीं, छत्तीसगढ़-ओडिशा की साझा समृद्धि का आधार बने : मुख्यमंत्री साय

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री  सीआर पाटिल की पहल पर छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच नई दिल्ली में हुई बैठक रायपुर। महानदी जल बंटवारे से जुड़े विषयों के सौहार्दपूर्ण एवं स्थायी समाधान की दिशा में गुरूवार को नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में एक महत्वपूर्ण पहल हुई। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री…

पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त आदेश, नाबालिग व बिना आपराधिक रिकॉर्ड वालों को करें रिहा

नइदिल्ली। नीट पेपर लीक को लेकर पिछले दिनों जंतर मंतर पर छात्र आंदोलनों के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त निर्देश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को इस मामले में अंतरिम आदेश जारी कर कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र के ऐसे छात्र प्रदर्शनकारियों को…

सरकार से बातचीत के बाद सीजेपी ने प्रदर्शन खत्म करने का किया ऐलान

नईदिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा विरोध प्रदर्शन आखिरकार खत्म हो गया है। केन्द्र सरकार से तीसरे दौर की बातचीत के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने शनिवार को अपना आंदोलन तुरंत प्रभाव से वापस लेने का बड़ा एलान किया। केंद्रीय मंत्री जेपी…

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंन्द्र प्रधान का इस्तीफा, चौतरफा विरोध के बाद झुकी केन्द्र सरकार

नईदिल्ली। मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट के पेपर लीक विवाद और उसके बाद उठे विरोध प्रदर्शन के बीच शनिवार को केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। पिछले कुछ हफ्तों से जंतर मंतर पर चले आ रहे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन व विपक्षी नेताओं…

16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

रायपुर। नई दिल्ली में आयोजित 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा शामिल हुए। कार्यशाला में विभिन्न राज्यों के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों तथा नीति-निर्माताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर ग्रामीण स्थानीय…

दिल्ली में अमित शाह से मिले सीएम साय, छत्तीसगढ़ में AIIA की स्थापना का रखा प्रस्ताव

रायपुर। छत्तीसगढ़ को आयुर्वेद चिकित्सा, अनुसंधान और उच्च शिक्षा के राष्ट्रीय केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास, जनकल्याण…

केन्द्र सरकार ने किया जनसांख्यिकीय बदलावों पर उच्च स्तरीय कमेटी का गठन, जस्टिस नावलेकर होंगे अध्यक्ष

नईदिल्ली। केन्द्र सरकार ने जनसांख्यिकीय बदलावों पर एक उच्च-स्तरीय समिति का गठन किया है। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि सेवानिवृत्त सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश प्रकाश प्रभाकर नाओलेकर इस कमेटी के अध्यक्ष होंगे। इस कमेटी के माध्यम से अवैध प्रवासन और अन्य अप्राकृतिक कारणों…

केन्द्रीय मंत्री चौहान की किताब ‘अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े अनुभवों और सार्वजनिक जीवन की आत्मीय यात्रा पर आधारित है केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक नई दिल्ली।  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज नई दिल्ली स्थित पूसा परिसर में आयोजित केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक…