Latest Chhattisgarh News

Bhilai Breaking : खुर्सीपार में चला कटर और तलवार, चार घायल… एक की हालत गंभीर

भिलाई। शहर में इन दिनों चाकूबाजी व कटर से हमले की वारदातें आम हो गई हैं। बीती रात खुर्सीपार में मामूली विवाद में तलवार व कटर चल गया। इस घटना में 4 लोग घायल हो गए हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसे शंकराचार्य मेडिकल…

बीएसपी में कर्मचारियों व भारी वाहनों के प्रवेश के लिए बनेगी अलग व्यवस्था, पार्किंग की समस्या होगी दूर

दुर्ग पुलिस ने ली बीएसपी प्रबंधन, सीआईएसएफ व ट्रांसपोर्टरो की बैठक, कई मुद्दों पर बनी सहमति भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के बोरिया गेट, रोलिंग मिल, मरोदा गेट की ओर पार्किंग व्यवस्था को सुधारने के संबंध में सोमवार को दुर्ग पुलिस व यातायात विभाग के अधिकारियों ने एक बैठक आयोजित की।…

ऑल इंडिया पुलिस आर्म रैसलिंग में भिलाई के सिपाही ने जीता सिल्वर, एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने किया सम्मान

भिलाई। 73 वीं ऑल इंडिया पुलिस आर्म रैसलिंग प्रतियोगिता 2024 में भिलाई के सिपाही ने सिल्वर मैडल जीतकर दुर्ग जिला व छत्तीसगढ़ प्रदेश का नाम रोशन किया है। केडी सिंह बाबू स्टेडियम और सांई स्टेडियम लखनऊ में आयोजित इस प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों की पुलिस तथा पैरा मिलिट्री…

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस : कल सियान सम्मान कार्यक्रम में शिरकत करेंगे मुख्यमंत्री साय

रायपुर। राज्य स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 01 अक्टूबर के अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा सियान सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सूरजपुर जिले के अग्रसेन स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल कार्यक्रम की अध्यक्षता…

सांसद विजय बघेल ने किया नशा-मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ, प्रचार रथ को दिखाई हरी झण्डी

आनंद सरोवर प्रजापिता ब्रम्हकुमारी आश्रम बघेरा में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम भिलाई। नशा-मुक्त भारत अभियान के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन सांसद विजय बघेल के मुख्य आतिथ्य में सोमवार को आनंद सरोवर प्रजापिता ब्रम्हकुमारी आश्रम बघेरा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने…

कमिश्नर की जानकारी के बिना भिलाई निगम का खजाना खाली, MLA रिकेश ने लिखा CM साय को पत्र लिख की कार्रवाई की मांग

25 लाख सड़क मरम्मत, 14 लाख पेय जल के नाम पर निकले, वेतन सहित अन्य भुगतान लटकने पर खुला राज भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई में तात्कालीन आयुक्त की जानकारी के बिना निगम मद से सड़क मरम्मत सहित कुछ ऐसे काम का भुगतान कर दिया गया है जिससे गंभीर भ्रष्टाचार…

लेजेंडरी एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के अवार्ड की घोषणा, छत्तीसगढ़ के सीएम साय ने कह दी यह बात

रायपुर। लेजेंडरी एक्टर और डिस्को डांसर के रूप में फेमस मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक्टर को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा करते हुए एक्स पर पोस्ट किया। मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब…

Bhilai Breaking : शास्त्री नगर में चाकूबाजी करने वाले बदमाशों का पुलिस ने निकाला जुलूस, मांफी मांगते दिखे आरोपी

भिलाई। शास्त्री नगर कैंप-1 में बीती रात दो भाइयों को चाकू मारकर घायल करने वाले आरोपियों को सोमवार को छावनी पुलिस ने जुलूस निकाला। जिस जगह पर बदमाशों ने चाकूबाजी की थी वहां सीन रीक्रिएट करने के साथ ही चारों आरोपियों को पूरे शास्त्री नगर में पैदल घुमाया गया। इस…

गडकरी ने छत्तीसगढ़ को दी 10 हजार करोड़ की सौगात, सड़कों के बुनियादी ढांचे को मिलेगी मजबूती

रायपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ को 10,000 करोड़ रुपये की बड़ी सौग़ात दी है। इस राशि से राज्य में 4 नई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी। इन परियोजनाओं से राज्य में सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और…

साइंस कालेज में दिखेगा भारतीय सेना का शौर्य, सैन्य प्रदर्शनी में देख सकेंगे युद्धक टैंक व उन्नत उपकरण, सीएम साय ने जताई खुशी

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित साइंस कालेज में आगामी 5 व 6 अक्टूबर को भारतीय सेना का शौर्य और पराक्रम देखने को मिलेगा। यहां सैन्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है, जिसमें युद्धक टैंक व उन्नत सैन्य उपकरण देखे जा सकते हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसकी जानकारी देते हुए बताया…

Railway Breaking : दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों को मिलेगी कन्फर्म सीट, छत्तीसगढ़ से चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें

भिलाई। दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुगम आवाजाही के लिए भारतीय रेल द्वारा इस वर्ष 519 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन 1 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच किया जाएगा। हर साल त्योहारों के अवसर पर रेलवे द्वारा स्पेशल…

Bhilai Breaking : शास्त्री नगर में चाकूबाजी, दो युवकों पर जानलेवा हमला… गंभीर हालत में भर्ती

भिलाई। शास्त्री नगर कैंप-1 में रविवार की आधीरात को चाकू बाजी दो युवक घायल हो गए। दोनों घायलों को सुपेला शास्त्री अस्पताल ले जाया गया। एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे बीएम शाह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस घटना की सूचना के बाद छावनी पुलिस…

ढाबों में परोसी जा रही थी शराब, रायपुर में एसएसपी संतोष सिंह ग्राहक बनकर पहुंचे… फिर पुलिस ने मारा छापा

रायपुर। राजधानी रायपुर में लंबे समय ये ढाबों में शराब परोसे जाने की शिकायतें मिल रही थी। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद रायपुर एसएसपी संतोष सिंह खुद सिविल ड्रेस में यहां के एक ढ़ाबे में पहुंच गए। उन्होंने शराब आर्डर की तो ढाबे पर काम करने वाला लड़का बोतल…

जशपुर में आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को मिल रहा नि:शुल्क प्रशिक्षण, सीएम साय की पहल पर शुरू हुई ट्रेनिंग

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सार्थक पहल से जशपुर जिला प्रशासन के तहत नव गुरुकुल शिक्षण संस्थान में आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य न केवल शिक्षा का स्तर बढ़ाना है, बल्कि छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें व्यावसायिक…

सीएम साय की पहल पर छत्तीसगढ़ में खुला नौकरियों का पिटारा, 3700 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न विभागों में युवाओं की भर्ती का सिलसिला वृहद पैमाने पर शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर अब तक लगभग 8 विभागों में 3737 पदों की भर्ती के लिए वित्त विभाग ने अपनी मंजूरी दे दी है। खाली पदों…