मुख्यमंत्री साय ने हेलमेट लगाकर चलायी स्कूटर, बोले- वाहन चलाते समय यातायात नियमों का करें पालन
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात जागरूकता रैली का किया गया आयोजन रायपुर। प्रदेश में मनाये जा रहे 36वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हेलमेट लगाकर स्कूटर चलाते हुए प्रदेशवासियों को हेलमेट लगाने और यातायात के नियमों के नियमों का पालन करने का…
एआईसीसी ने जेल में बंद विधायक देवेन्द्र पर जताया विश्वास, नगरीय निकाय चुनाव के लिए 18 सदस्यीय समिति में दी जगह
भिलाई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी)और प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जेल में बंद भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव पर विश्वास जताया है और प्रदेश में होने वाली आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है। बता दें कि विधायक यादव, 17 अगस्त से केन्द्रीय जेल रायपुर में…
छत्तीसगढ़ जूनियर बालक एवं बालिका टीम की घोषणा, महाराष्ट्र नागपुर में खेलेंगे राष्ट्रीय चैंपियनशिप
भिलाई। छत्तीसगढ़ जूनियर बालक एवं बालिका टीम की गुरुवार को घोषणा की गई। यह टीम 69वीं जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता 2024-25 बालक एवं बालिका दिनांक 17 से 21 जनवरी 2025 तक नारखेर, नागपुर, महाराष्ट्र में आयोजित की जा रही है। यह प्रतियोगिता भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ एवं महाराष्ट्र बॉल…
कांग्रेस ने किया नगरीय निकाय चुनाव और घोषणा पत्र समिति का ऐलान, पूर्व सीएम भूपेश से लेकर देवेन्द्र यादव तक का नाम
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस पार्टी ने कमर कस ली है। नगरीय चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने दो समितियों की घोषणा की है। दिल्ली में बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत की प्रदेश…
यह है छत्तीसगढ़ का खूबसूरत वाटर फॉल, 100 फीट की ऊंचाई से बहता झरना, पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में स्थित रमदहा जलप्रपात अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। यह जलप्रपात मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के जनकपुर ब्लॉक से करीब 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बहरासी वन परिक्षेत्र में बनास नदी की गोद में बसा यह स्थल हर साल…
शादी कराने के नाम पर दुर्ग में लाखों की ठगी, सात लोगों ने मिलकर दिया झांसा… इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
भिलाई। दुर्ग सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने व्यवसायी के बेटे की शादी कराने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने मध्यप्रदेश कं इंदौर से गिरफ्तार किया है। शादी के नाम पर इन लोगों ने 17 लाख से ज्यादा की ठगी की।…
Breaking News : ईवीएम से होंगे नगरीय निकाय चुनाव, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पंचायत चुनाव को लेकर यह है अपडेट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनावों को लेकर सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि बैलेट पेपर की जगह ईवीएम से ही चुनाव कराए जाएंगे। पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से होंगे। राज्य सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना प्रकाशित कर दी है। अधिसूचना में मतपत्र का प्रावधान विलोपित कर EVM…
छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ ‘स्वस्थ माता-तंदुरुस्त बच्चा’ अभियान का शुभारंभ, सीएम साय बोले- उत्तम स्वास्थ्य समृद्धि का आधार
रायपुर। माताओं एवं बच्चों का उत्तम स्वास्थ्य प्रदेश की उन्नति और समृद्धि का आधार बनेगा। माताओं एवं बच्चों का उत्तम स्वास्थ्य छत्तीसगढ़ के लोककल्याणकारी राज्य की सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आईआईटी बॉम्बे के सहयोग से आईआईटी…
शराब घोटाले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा गिरफ्तार, रायपुर में ईडी की बड़ी कार्रवाई
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को ईडी दफ्तर पहुंचने के बाद ईडी ने लंबी पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वहीं उनके बेटे हरिश लखमा को गिरफ्तार नहीं किया गया है। गिरफ्तारी के…
पूंजीगत व्यय में छत्तीसगढ़ ने देश में बनाई अलग पहचान, केन्द्र सरकार से मिलेगा 1874 करोड़ का अतिरिक्त आबंटन
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी जनहितैषी नीतियों एवं कार्यक्रमों से न केवल प्रदेश में अपनी एक अलग पहचान बनाई है, अपितु राज्य के बजट और केंद्र सरकार से मिलने वाली राशि का जनहित में सदुपयोग सुनिश्चित कर केंद्र सरकार से सराहना और प्रोत्साहन…
आईएनएस सूरत, आईएनएस नीलगिरि और आईएनएस वाघशीर को राष्ट्र को समर्पित, पीएम मोदी बोले- समुद्री शक्ति के रूप में उभर रहा भारत
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में नौसेना के तीन अग्रणी लड़ाकू जहाजों आईएनएस सूरत, आईएनएस नीलगिरी और आईएनएस वाघशीर को राष्ट्र को समर्पित किया। पीएम मोदी ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 15 जनवरी का दिन सेना दिवस के रूप में…
ट्रक की चपेट में आने से सड़क पार कर रही वृद्धा की मौत… सिरसा गेट चौक पर हुआ दर्दनाक हादसा
भिलाई। फोरलेन सड़क पर भिलाई-3 के सिरसा गेट चौक में आज दोपहर ट्रक की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका ललिता बाई सोनवानी पति पति गेंदालाल सोनवानी ( 69 वर्ष ) भिलाई - चरोदा नगर निगम के वार्ड 37 सिरसा कला…
रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में पाइपेक तकनीक से शुरू हुई उपचार की सुविधा, पेट की झिल्ली के कैंसर का किया सफल इलाज
लेप्रोस्कोपिक प्रक्रिया के जरिये महिला मरीज के पेट में सीधे पहुंची कीमोथेरेपी, उपचार के बाद महिला की स्थिति पहले से बेहतर रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार सशक्तिकरण हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के अथक प्रयासों से राज्य की…
एचआईवी पीड़ितों का राज्य स्तरीय सम्मेलन, स्वास्थ्य मंत्री ने किया मनेंद्रगढ़ में लिंक एआरटी केंद्र का शुभारंभ
रायपुर। सर्किट हाउस रायपुर में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा एचआईव्ही के साथ जी रहे लोगों का राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मनेंद्रगढ़ में लिंक एआरटी केंद्र…
IPS शशिमोहन सिंह का SSP प्रमोशन, सीएम साय ने स्टार-रिबन लगाकर दी बधाई
जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के एसपी शशिमोहन सिंह को एसएसपी के पद पर पदोन्नत होने के अवसर पर बैच और स्टार पहनाकर बधाई दी। दरअसल, यह आयोजन बगिया स्थित मुख्यमंत्री के निजी निवास पर बीती रात 11 बजे पीपींग सेरेमनी के तहत संपन्न हुआ। शशिमोहन सिंह 1997 बैच…


