Latest Chhattisgarh News

बीजापुर में तीन नक्सली गिरफ्तार, टिफिन बम व विस्फोटक सहित अन्य सामान बरामद

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को एक और सफलता हाथ लगी है। जिले के आवापल्ली इलाके में बायगुड़ा के जंगल से जवानों ने तीन नक्सलियों को पकड़ा है। उनके कब्जे से विस्फोटक सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार आवापल्ली थाना व सीआरपीएफ की संयुक्त…

धमतरी में रुद्री बैराज में गिरी युवती, मोबाइल पर बात करते फिसला पैर… दो युवकों ने बचाई जान

धमतरी। छत्तीसगढ़ धमतरी जिले के रुद्री बैराज मुख्य नहर में गुरुवार को युवती ने गिर गई। बताया जा रहा है कि युवती मोबाइल पर बात कर रही थी इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गिर गई। युवती को गिरता देख वहां नहा रहे दो युवकों ने उसकी जान…

कबीरधाम में जब्त वाहनो की होगी खुली नीलामी, 22 अप्रैल को पुलिस परेड ग्राउंड में लगेगी बोली

कवर्धा। कबीरधाम जिले में नशीले पदार्थों की रोकथाम के तहत एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में जप्त एवं न्यायालय द्वारा राजसात किए गए कुल 24 वाहनों की खुली नीलामी की जाएगी। इन वाहनों को जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति द्वारा नीलामी योग्य पाया गया है। यह नीलामी आगामी 22 अप्रैल 2025,…

वाहनों में हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाने का काम होगा तेज, कंपनियां लगाएंगी शिविर, काउंटर की संख्या भी बढ़ाएगा परिवहन विभाग

रायपुर। वाहनों में हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाने के कार्य में तेजी लाने के लिए अनुबंधित कम्पनियों द्वारा शिविर लगाये जाएंगे। कम्पनियों की यूनिटों में कार्यबल बढ़ाया जाएगा। साथ ही हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाने की सुविधा जिला परिवहन कार्यालयों में भी उपलब्ध होगी। परिवहन सचिव एवं आयुक्त एस. प्रकाश…

यूएस रिटर्न समीर रंजन भिलाई में शुरू करेंगे छत्तीसगढ़ का पहला एआई लैब, एक साल में 25 सेंटर खोलने का है लक्ष्य

भिलाई। आम जीवन में बढ़ती एआई तकनीक को लेकर हर किसी में उत्सुकता है। भिलाई में प्रतिभा की कमी नहीं है। शहर साथ ग्रामीण युवाओं को भी एआई तकनीक से पारंगत करने की इच्छा रखने वाले समीर रंजन भिलाई में छत्तीसगढ़ का पहला एआई लैब शुरू करने वाले हैं। गुरुवार…

नेपाल में चमके छत्तीसगढ़ के सितारे : कबीरधाम के चार होनहार युवाओं ने लहराया भारत का परचम

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के चार होनहार खिलाड़ियों ने नेपाल के पोखरा शहर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग एवं वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ और देश का परचम लहराया है। अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त भारतीय खेल संघ द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में भारत, नेपाल, पाकिस्तान, भूटान, श्रीलंका, बांग्लादेश और…

पोषण पखवाड़ा अंतर्गत जागृति शिविर, आंगनबाड़ी में गोदभराई और अन्नप्राशन

भिलाई। एकीकृत महिला एवं बाल विकास परियोजना भिलाई-2 के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-2 गांधी नगर भिलाई-3 में 17 अप्रैल को पोषण पखवाड़ा के तहत जागृति शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और एक बच्चे का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। वहीं गर्भवती व स्तनपान कराने वाली…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन का नतीजा, फॉर्म भरते ही छात्रवृत्ति मिलने से विद्यार्थीयो में हर्ष-दक्ष वैद्य

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकास के आयाम गढ़ रहे हैंसुशासन तिहार का आनंद पूरे छत्तीसगढ़ में,महतारी बंधन योजनाओं से माता बहने लाभान्वितभिलाई। भाजपा युवा नेता एवं हिन्द सेना समाजसेवी संगठन युवा ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ तेजी से…

साय कैबिनेट का फैसला : सीजीपीएससी की परीक्षा देने वालों का शुल्क वापस करेगी सरकार, व्यापारियों का वैट होगा माफ

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में गुरुवार को यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्रिपरिषद की बैठक में परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के हित में निर्णय लिया गया। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल एवं…

सीएम साय ने राजधानी में 18 नए अग्निशमन वाहनों को दिखाई हरी झंडी, बोले- आपदा प्रबंधन को बना रहे हैं सशक्त

नवा रायपुर में अग्निशमन केंद्र सह आवासीय परिसर का किया लोकार्पण रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के माना कैंप स्थित नगर सेना केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 18 नवीन अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने सेक्टर-13, नवा…

भिलाई विद्यालय में हुई रोबोटिक्स पर कार्यशाला, छात्र-छात्राओं ने देखी इलेक्ट्रानिक्स मॉडल प्रदर्शनी

भिलाई। डॉ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर एटीएल द्वारा "सामुदायिक सप्ताह" का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 16 अप्रेल 2025 को बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-10 की प्राचार्या सुमिता सरकार एवं एटीएल प्रभारी वरिष्ठ व्याख्याता तरुण कुमार साहू के नेतृत्व में पांच छात्रों की टीम…

राजधानी में होगा 200 कुण्डीय धर्म रक्षा महायज्ञ एवं दो दिवसीय सनातन संस्कृति महासम्मेलन… 19 व 20 अप्रैल को आयोजन

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रांतीय आर्य प्रतिनिधि सभा के तत्वावधान में महर्षि दयानंद सरस्वती की 200 वीं जयंती एवं आर्य समाज के 150वें स्थापना दिवस के अवसर पर होगा 200 कुण्डीय धर्म रक्षा महायज्ञ एवं दो दिवसीय सनातन संस्कृति महासम्मेलन होने जा रहा है। 19 एवं 20 अप्रैल को पंडित दीनदयाल उपाध्याय…

छत्तीसगढ़ में अस्थायी बिजली कनेक्शन के लिए ऑनलाइन सिस्टम लागू, व्यवसायियों को मिलेगी राहत

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने व्यवसायों के लिए अस्थायी बिजली कनेक्शन प्राप्त करने की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और सरल बना दिया है। स्टेट सिंगल विंडो पोर्टल के माध्यम से शुरू की गई इस ऑनलाइन प्रणाली का उद्देश्य नियमों में सुधार करना और कठिन प्रक्रियाओं को सरल बनाना है। इस…

Breaking News : भिलाई निगम मुख्यालय के पीछे मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

भिलाई। सुपेला थाना अंतर्गत नगर निगम भिलाई के पीछे वाले हिस्से में गुरुवार की सुबह युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सब्जी मंडी के लोगों ने सबसे पहले देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस व फोरेंसिक की टीम पहुंची। शुरुआती जांच के बाद शव को…

छत्तीसगढ़ बन रहा निवेश का नया हब, इस साल अब 218 परियोजनाओं में 1.63 लाख करोड़ का निवेश

सीएम साय के नेतृत्व में राज्य बढ़ रहा औद्योगिक क्रांति की ओर सर्वाधिक निवेश वाले टॉप टेन राज्यों में शामिल है छत्तीसगढ़ रायपुर। छत्तीसगढ़ ने वित्तीय वर्ष 2025 में औद्योगिक निवेश के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रोजेक्ट टूडे सर्वे द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में…