Latest Chhattisgarh News

धान के अवैध कारोबार पर कड़ी नजर,  सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 76.75 लाख का 2476 क्विंटल धान जब्त

रायपुर। धान अवैध परिवहन और भंडारण पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीते दिनों सख़्त निगरानी अभियान चलाया। जिला प्रशासन एवं मंडी विभाग के संयुक्त प्रयासों से सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अब तक 76.75 लाख रुपये मूल्य का कुल 2476 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है। राजस्व विभाग, खाद्य…

Breaking News :  छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या… आपसी विवाद में हसिया से किया वार… पति-पत्नी गिरफ्तार

भिलाई। दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के पुरैना में छोटे भाई ने बड़े भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। सुबह से दोनों भाइयों के बीच विवाद चचल रहा था। शाम को विवाद बढ़ा और छोटे…

सुहेला में मुख्यमंत्री ने दिखाई विकास की झलक, अन्नदाताओं का किया सम्मान, पीएम आवास योजना के 10 हितग्राहियों को सौंपी चाबियां

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुहेला में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। वहां विभागीय स्टॉलों के अवलोकन के दौरान किसानों के प्रति सम्मान का अनोखा उदाहरण देखने को मिला। सहकारिता विभाग द्वारा मुख्यमंत्री साय का धान से वजन कर अन्नदाताओं की उपज और परिश्रम को सलाम किया गया। मुख्यमंत्री ने…

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बोले- सफलता के लिए निरंतर सीखना, कौशल निखारना और आत्मविकास अनिवार्य

रायपुर। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह का आयोजन गुरुवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल रमेन डेका ने की। अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विशिष्ट अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव तथा उच्च शिक्षा मंत्री…

चोरी की बाइक में घूम रहा था युवक, ट्रैफिक पुलिस की जांच में पकड़ाया

भिलाई। दुर्ग यातायात पुलिस की जांच में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चोरी की बाइक चलाने वाले युवक को हिरासत में लिया है। डीपीएस चौक पर ट्रैफिक पुलिस की रूटीन जांच के दौरान युवक की बाइक को रोका गया। सशक्त एप की मदद से जांच करने पर गाड़ी में लगे नंबर…

कोण्डागांव में वाटरशेड महोत्सव 2025 के तहत सोशल मीडिया प्रतियोगिता

कोण्डागांव। वाटरशेड महोत्सव 2025 के अंतर्गत “सोशल मीडिया” प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता  31 दिसंबर 2025 तक जलग्रहण विकास घटक प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (WDC-PMKSY 2.0) तथा केंद्र और राज्य सरकार की अन्य जलग्रहण विकास योजनाओं के तहत जल संचयन संरचनाओं, बागवानी और कृषि वानिकी वृक्षारोपण जैसे…

पर्यटन विभाग छत्तीसगढ़ की एक और उपलब्धि, आईआईटीटीएम ग्वालियर में प्रशिक्षण प्राप्त कर छत्तीसगढ़ के 45 युवा बने गाइड

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी प्रशिक्षणार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं रायपुर। पर्यटन विभाग छत्तीसगढ़ के सौजन्य से भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान आईआईटीटीएम ग्वालियर में 45 युवाओं ने सफलतापूर्वक गाइड प्रशिक्षण का कार्यक्रम पूरा कर लिया है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रशिक्षणार्थियों को…

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत 157 लाख से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन

रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े गुरूवार को मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत सूरजपुर जिले के विभिन्न ग्रामों में आयोजित विकास कार्यों के भूमि पूजन कार्यक्रमों में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण अवसंरचना को सुदृढ़ करने हेतु स्वीकृत कुल 157.34 लाख रुपये की लागत वाले…

धान के अवैध भंडारण पर हुई कार्रवाई, 264 क्विंटल से अधिक धान जब्त

रायपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अवैध धान के क्रय-विक्रय और भंडारण पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन मुगेली द्वारा कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में राजस्व विभाग, खाद्य विभाग एवं मण्डी की संयुक्त टीम द्वारा आविदा फूड ग्रेन्स सारधा में दबिश दी गई। लोरमी एसडीएम…

जंगली सूअर मारने जंगल में बिछाई खुली तार की चपेट में आने से शख्स की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

जशपुर। छत्तीसगढ़ में जशपुर जिले में खुले करंट की तार की चपेट में आने से मौत हो गई। जंगली सूअर को मारने के लिए यह तार बिछाई गई थी। इस मामले में जशपुर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर बीएनएस की धारा 105 के तहत…

धान के अवैध परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई जारी, अब तक पकड़ाया 64 लाख का अवैध धान

रायपुर। खरीफ विपणन वर्ष के तहत कबीरधाम जिले में चल रही धान खरीदी प्रक्रिया के बीच अवैध धान परिवहन की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन की लगातार कार्रवाई जारी है। अब तक संयुक्त टीमों द्वारा 34 विभिन्न प्रकरणों में 2091 क्विंटल से अधिक अवैध धान जप्त किया गया है, जिसकी…

छात्रवृत्ति स्वीकृति निर्धारित समयसीमा में हो संपन्न : आयुक्त डॉ. सारांश मित्तर

रायपुर। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के आयुक्त डॉ.सारांश मित्तर ने गुरूवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जिलों में पदस्थ सहायक आयुक्तों की  बैठक लेकर काम काज की समीक्षा की। उन्होंने  बैठक में कहा कि सभी जिलों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में वर्गवार छात्रवृति स्वीकृति की प्रक्रिया…

वर्षों बाद खेल मैदान में लौटीं महिलाएं, बस्तर ओलंपिक बना जड़ों से जोड़ने का माध्यम

जगदलपुर। बस्तर ओलम्पिक 2025  का आयोजन इस वर्ष कई महिलाओं को अपनी जड़ों से दोबारा जुड़ने का अवसर मिला है, ऐसी ही महिलाओं में शामिल हैं सरोज पोडियाम, जो विवाह और पारीवारिक जिम्मेदारियों के चलते वर्षों से खेल से दूर थीं। तीन वर्ष की बच्ची की मां होने के बावजूद…

कृषक दिनेश ने आसानी से बेचा अपना धान, खरीदी केन्द्र की बेहतर व्यवस्था पर जताई खुशी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में धान खरीदी प्रक्रिया सुचारू एवं पारदर्शी रूप से जारी है। इसी क्रम में जशपुर जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। जशपुर विकासखंड के धान खरीदी केन्द्र…

ऑपरेशन अंकुश : दुष्कर्म के आरोपी को गोवा से ढूंढ लाई पुलिस…. भेजा जेल

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले बदमाश को पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार किया गया है। दुष्कर्म के कारण नाबालिग प्रैग्नेंट हो गई थी जिससे यह पूरा मामला खुला। इसके बाद से ही आरोपी फरार था। लंबी तलाश के बाद आरोपी का सुराग मिला और…