Latest Chhattisgarh News

बीजापुर में 34 माओवादी कैडरों के समर्पण पर बोले सीएम साय- सरकार के ठोस प्रयासों का परिणाम

रायपुर। बस्तर अंचल में शांति, विश्वास और विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। बीजापुर जिले में 84 लाख के इनामी 34 माओवादी कैडरों ने हिंसा का मार्ग त्यागते हुए भारतीय संविधान में आस्था जताई है और समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। नक्सलियों…

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 35 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, वित्तमंत्री चौधरी बोले- विकास, अनुशासन और भविष्य की मजबूत नींव

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा ₹35,000 करोड़ का अनुपूरक बजट प्रस्तुत कर विकास, वित्तीय अनुशासन और दूरदर्शी शासन की स्पष्ट प्रतिबद्धता प्रदर्शित की है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि यह अनुपूरक बजट केवल संसाधनों की व्यवस्था नहीं, बल्कि निरंतर आर्थिक प्रगति…

बीजापुर में 34 नक्सलियों ने किया सरेंडर, इनमें से 26 पर कुल 84 लाख का था इनाम

बीजापुर। नक्सल उन्मूलन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ में तैनात सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। मंगलवार को बीजापुर जिले में 34 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। सरेंडर नक्सलियों में से 26 पर कुल 84 लाख रुपए का इनाम घोषित था। आत्म समर्पण करने वालों में सात महिला नक्सली भी शामिल हैं।…

CG Crime : 8 साल पुराने हत्या का खुलासा, कबीरधाम में फांसी पर लटका मिला था नाबालिग का शव

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में 8 साल पहले हुए नाबालिग की हत्या के मामला सुलझाने में पुलिस को सफलता मिली है। कबीरधाम पुलिस ने मंगलवार को इस सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुराने मामलों की फिर…

छत्तीसगढ़ में आईएएस ट्रांसफर : 11 अफसरों का तबादला, भोसकर विलास संदिपान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। सामान्य प्रशासन विभाग ने कुल 11 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। सरगुजा जिले के कलेक्टर भोसकर विलास संदिपान को भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के अनुमोदन पर अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के पद पर पदस्थ…

धान से हटकर समृद्धि की राह: जेवरा के किसान दिलीप सिन्हा ने दलहन-तिलहन से कमाए 25 लाख रुपये

रायपुर। जिला बेमेतरा के ग्राम जेवरा के प्रगतिशील कृषक दिलीप सिन्हा ने ग्रीष्मकालीन धान की परंपरागत खेती को छोड़कर दलहन-तिलहन फसलों को अपनाकर कृषि क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की है। वैज्ञानिक खेती, सही फसल चयन और बाजार की समझ के बल पर उन्होंने लगभग 25 लाख रुपये का…

बैंकिंग से खेतों तक: जल संकट में फसल विविधीकरण की नई राह दिखा रहे विवेक धर दीवान

रायपुर। लगभग दो दशकों तक बैंकिंग क्षेत्र में गुजरात, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों पर सेवाएँ देने के बाद विवेक धर दीवान ने जीवन का ऐसा मोड़ लिया, जो आज जल संरक्षण और टिकाऊ खेती की मिसाल बन गया है। रायपुर में उपाध्यक्ष (वाइस प्रेसिडेंट) जैसे वरिष्ठ पद पर…

स्वच्छ ईंधन से मिली राहत, स्वास्थ्य और सम्मानजनक जीवन की नई शुरुआत

रायपुर। बेमेतरा जिला के ग्राम देवरबीजा निवासी द्रोपदी यादव के जीवन में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने एक सकारात्मक बदलाव ला दिया है। भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत उन्हें निःशुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन प्राप्त हुआ, जिससे वर्षों से धुएँ से भरे परंपरागत चूल्हे पर खाना पकाने की मजबूरी…

छत्तीसगढ़ में अब जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनाना हुआ और भी आसान, प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और सुगम बनाते हुए इसे पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया गया है। राज्य में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से जारी किए जा रहे हैं। भारत सरकार के…

ड्रिप तकनीक से बदली खेती की तस्वीर: धान–मिर्ची की फसल से किसान मुकेश चौधरी को सालाना लाखों की आमदनी

रायपुर। सारंगढ-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बरमकेला अंतर्गत ग्राम नवापाली के प्रगतिशील किसान मुकेश चौधरी ने नवाचार और आधुनिक कृषि तकनीक को अपनाकर खेती की पारंपरिक सोच को नई दिशा दी है। ड्रिप पद्धति से धान और मिर्ची की खेती कर वे प्रतिवर्ष लाखों रुपये की आमदनी प्राप्त कर रहे हैं…

स्ट्रीट डॉग से क्रूरता : अधेड़ ने सो रहे कुत्ते पर बरसाए डंडे, बोला- मुझे और मेरे बेटे को काटा था

दुर्ग। मोहन नगर थाना क्षेत्र में स्ट्रीट डॉग को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। अधेड़ ने सो रहे कुत्ते पर बेरहमी के साथ डंडे बरसाए। पिटाई से कुत्ता बुरी तरह से घायल हो गया। यह पूरी घटना सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज वायरल होने…

एम. जे. स्कूल में ड्रॉइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता को मिली अभूतपूर्व सफलता

भिलाई। एम. जे. स्कूल, कोहका भिलाई द्वारा आयोजित ड्रॉइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता को अपेक्षा से कहीं अधिक सफलता प्राप्त हुई। इस प्रतियोगिता में लगभग 2500 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे बच्चों एवं अभिभावकों में रचनात्मक गतिविधियों के प्रति बढ़ते रुझान का स्पष्ट संकेत मिला। प्रतियोगिता में चयनित सभी विजेताओं…

रेत व खनिज के अवैध उत्खनन व परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, अलग-अलग जिलों में 20 गाड़ियां जब्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेत व खनिजों के अवैध उत्खनन व परिवहन के मामले में कड़ी कार्रवाई की जा रही है। अलग अलग जिलों में ऐसे मामलों में सख्ती बरती जा रही है। ताजा मामले में तीन जिलों में जिला प्रशासन व राजस्व खनिज विभाग की टीमों द्वारा 20 वहनों को…

घने कोहरे की मार : यमुना एक्सप्रेस-वे पर टकराई 7 बसें व तीन कार… जिंदा जल गए 6 लोग

मथुरा ए.। उत्तरप्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलावर तड़के घने कोहरे के कारण भीषण हादसा हो गया। घने कोहरे में सात बसें और तीन कारें में टकरा गईं और धमाके के साथ आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए और 40 से ज्यादा घायल…

केबिनेट मंत्री ओपी चौधरी की प्रेस वार्ता : गिनाई आवास एवं पर्यावरण विभाग की उपलब्धियां

रायपुर। प्रदेश के आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ संवाद ऑडिटोरियम में प्रेसवार्ता के दौरान  कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आवास एवं पर्यावरण विभाग ने विगत दो वर्षों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। लोगों को किफायती आवास की उपलब्धता, बेहतर रहवासी सुविधा, आजीविका…