Latest Chhattisgarh News

युक्तियुक्तकरण नीति से प्रदेश के दूरस्थ अंचलों में शिक्षा की नई रोशनी, बच्चों को मिल रही नियमित और गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई

शिक्षक विहीन विद्यालयों को मिले शिक्षक रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर लागू शाला-शिक्षक युक्तियुक्तकरण नीति ने प्रदेश के शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव की नई इबारत लिखी है। इस नीति के तहत प्रदेशभर के शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षकों का संतुलित वितरण सुनिश्चित किया गया है, जिससे अब…

सीएम साय ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले को दी 186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, बोले – जन सुविधाओं का सतत विस्तार हमारी प्राथमिकता

मुख्यमंत्री साय की घोषणा: भारत माता चौक से कोसीर चौक तक 5 करोड़ से बनेगा गौरव पथ, सारंगढ़ में 3 करोड़ में बनेगा पीजी कॉलेज भवन रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला अंतर्गत सारंगढ़ के शासकीय लोचन प्रसाद पांडे महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 96 करोड़ रुपये के…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में राजधानी रायपुर के पुलिस मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। बस्तर जिला मुख्यालय में केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, बिलासपुर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव तथा दुर्ग में उप मुख्यमंत्री…

राजधानी में दिन दहाड़े लूट, कारोबारी की कार रुकवाकर चाकू-कट्टा अड़ाया, अंगूठी व कैश लूट ले गए बदमाश

रायपुर। राजधानी रायपुर में सोमवार को दिन दहाड़े कारोबारी से लगभग 15 लाख की लूट हो गई। बदमाशों ने कारोबारी की कार रुकवाई और चाकू-कट्टा अड़ाते हुए तीन अंगूठियां उतरवाई और बैग लेकर रफूचक्कर हो गए। सुनसान जगह पर दिन दिहाड़े हुई इस लूट के बाद पुलिस महकमें हड़कंप मच…

बीएसएफ के अफसरों व जवानों ने निकाली तिरंगा यात्रा, हर-घर तिरंगा अभियान के तहत किया मार्च

भिलाई। सामरिक मुख्यालय महानिरीक्षक सीमा सुरक्षा बल (स्पेशल-ऑपरेशन) छत्तीसगढ़ द्वारा सोमवार को भिलाई में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2025’ के अंतर्गत ‘तिरंगा यात्रा और पब्लिक मार्च’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, जवानों सहित स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। तिरंगा…

प्रेमप्रकाश पाण्डेय के एक पत्र से भिलाई के दो वार्डों को बड़ी सौगात, 1.40 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की मिली स्वीकृति

भिलाई। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय के एक पत्र से भिलाई विधानसभा क्षेत्र के दो वार्डों में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की स्वीकृति प्राप्त हुई है। नगरीय निकाय विभाग द्वारा विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों के लिए ₹1.40 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। श्री पाण्डेय…

छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने वाली स्वच्छता दीदियों का पद-प्रक्षालन कर होगा सम्मान, नगरीय निकाय भी होंगे सम्मानित

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 260 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा बिलासपुर में 12 अगस्त 2025 को आयोजित होने वाले ‘स्वच्छता संगम-2025’ में, छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने वाली स्वच्छता दीदियों का…

डिजिटल मानसिक स्वास्थ्य पर हुई कार्यशाला, राज्यपाल डेका ने कहा- तकनीक का उपयोग करें लेकिन उस पर निर्भरता से बचें

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने युवाओं का आव्हान किया है कि डिजिटल तकनीक का उपयोग नवाचार और रचनात्मकता के लिए करें लेकिन उस पर निर्भरता से बचें। उन्होंने पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर में सोमवार को डिजिटल मानसिक स्वास्थ्य विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप…

अभियान चलाकर रोकें उर्वरक की कालाबाजारी कलेक्टर का निर्देश- कृषि विभाग के साथ एसडीएम व तहसीलदार भी करें छापेमारी

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार भाटापारा जिले के कलेक्टर दीपक सोनी ने सोमवार को जिले के सहकारी समितियों में उर्वरक भण्डारण एवं वितरण तथा क़ृषि सेवा केंद्रों द्वारा निर्धारित दर पर विक्रय को लेकर समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देशित किया कि किसानों को उर्वरक लेने में किसी प्रकार की समस्या का…

प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना से सुनीत लाल का बिजली बिल हुआ जीरो, सरकार से मिली थी 78 हजार की सब्सिडी

रायपुर। प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाते हुए सुंदर नगर, गौरेला-पेण्ड्रा-मारवाही जिले के निवासी सुनीत लाल ने अपने घर पर सोलर रूफटॉप सिस्टम लगवाया है। सुनीत लाल ने बताया कि संयंत्र चालू होते ही उनके घर में बिजली उत्पादन शुरू हो गया और पहले ही महीने उनका बिजली बिल…

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद मिनीमाता की पुण्यतिथि पर उनके अविस्मरणीय योगदान को किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और महान समाजसेविका स्वर्गीय मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका जीवन निस्वार्थ सेवा, अटूट साहस और सामाजिक परिवर्तन का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मिनीमाता जी ने वंचित वर्गों, महिलाओं, दलितों…

विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर वेदांता एल्युमीनियम ने कालाहांडी के रूपान्तरण पर डाली रोशनी, यह ज़िला आदिवासी नेतृत्व में विकास के अनुकरणीय मॉडल के रूप में उभरा

शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, स्थायी विकास, गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विकास, खेल एवं संस्कृति के प्रोत्साहन- को बढ़ावा देते हुए वेदांता एल्युमीनियम ने आदिवासी ज़िले कालाहांडी को समावेशी एवं सतत प्रगति के प्रतीक के रूप में उभरने में मदद की है।रायपुर/ विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर भारत में एल्युमीनियम…

राजस्व विभाग में पटवारी की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 15 लाख की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र भेजा

दूसरा नियुक्ति पत्र मिलने पर ज्वॉइनिंग की बात पर हुआ ठगी का अहसास, शिकायत पर अपराध दर्ज भिलाई। राजस्व विभाग में पटवारी के पद पर सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा देकर एक महिला व पुरुष ने युवक से 15 लाख रुपए ठग लिया। इतना ही नहीं बल्कि स्पीड पोस्ट से…

दक्ष वैद्य ने किए जनसेवा के कार्य, लिया बुजुर्गों से आशीष, युवा ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वृद्धाश्रम में बड़े बुजुर्गों के साथ मनाया अपना जन्मदिन

भिलाई। भाजपा युवा नेता एवं हिन्द सेना युवा ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष दक्ष वैद्य ने अपना जन्मदिन वृद्धाश्रम में जाकर बड़े बुजुर्गों के संग मनाया। उन्होंने बुजुर्गों के चरण स्पर्श कर उनसे आशीर्वाद लिया। हिन्द सेना युवा ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष दक्ष वैद्य के जन्मदिन को लेकर छात्रों एवं युवाओं तथा उनके…

गृहमंत्री विजय शर्मा ने नारायणपुर में ली अधिकारियों की बैठक, बोले- अबुझमाड़ के विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्ध

नारायणपुर। जिले में नक्सल उन्मूलन और विकास कार्यों की प्रगति को लेकर आज जिला पंचायत सभाकक्ष में एक अहम बैठक हुई, जिसमें प्रदेश के गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नेतृत्व किया। बैठक में जिले के…