छत्तीसगढ़ के ऑनलाईन पेंशन मैनेजमेंट सिस्टम को मिला राष्ट्रीय एलेट्स इनोवेशन अवार्ड… ई-गवर्नेंस इनिशिएटिव फॉर गवर्नमेंट सर्विस डिलिवरी श्रेणी में मिला सम्मान
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग द्वारा राज्य के पेंशनरों के पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए संचालित आनलाईन पेंशन मैनेजमेंट सिस्टम 'आभार आपकी सेवाओं का' राष्ट्रीय स्तर पर एलेट्स एनोवेशन अवार्ड (Elets Innovations Award) से सम्मानित किया गया है। एलेट्स टेक्नोमीडिया प्राईवेट लिमिटेड द्वारा 'ई-गवर्नेंस इनिशिएटिव फॉर गवर्नमेंट…
छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा के साथ-साथ अब व्यवसायिक शिक्षा की अभिनव शुरूआत… मुख्यमंत्री कल पाटन से रोजगारोन्मुखी शिक्षा पाठ्यक्रम की करेंगे शुरुआत
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप प्रदेश में छात्र-छात्राएं अब स्कूली शिक्षा के साथ-साथ व्यवसायिक पाठ्यक्रम का लाभ भी उठा सकेंगे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कल 17 सितम्बर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में रोजागारोन्मुखी शिक्षा पाठ्यक्रम का शुभारंभ पाटन से करेंगे। रोजागारोन्मुखी शिक्षा पाठ्यक्रम स्कूल शिक्षा विभाग…
पैंगोलिन के अवशेष के साथ सीआईएसएफ अधिकारी गिरफ्तार, रायपुर एयरपोर्ट में थी तैनाती
रायपुर (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में वन विभाग ने वन्य प्राणी पैंगोलिन की शल्क (खाल) की तस्करी के आरोप में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के अधिकारी को गिरफ्तार किया है। वन विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि रायपुर शहर के जय स्तंभ चौक से विभाग ने सीआईएसएफ…
समस्या: भोरमदेव मंदिर की दीवारों से रिस रहा बारिश का पानी, एक ओर से धंस गई जमीन
कवर्धा (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिला में स्थित भोरमदेव मंदिर के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। मंदिर की दीवारों से बारिश का पानी रिस रहा है। यह रिसाव इतना ज्यादा है कि मंदिर के गर्भगृह तक पहुंच गया है और पुजारियों को थाली बाटी और बाल्टी से पानी निकालना…
विशेष लेख: मिलने लगा है गरीबों को आवास, सरकार के प्रति बढ़ रहा विश्वास… 86 हजार से अधिक आवास का हो चुका है निर्माण
रायपुर। कोई इंसान गरीब हो या अमीर, अपना खुद का एक घर हो यह सपना सबका होता है। सम्पन्न परिवार वाले अपना घर का सपना कभी भी पूरा कर लेते है, लेकिन गरीब और जरूरतमंद परिवार चाह कर भी अपना खुद का एक घर नहीं बना पाता। वह जैसे-तैसे कच्चे…
बड़ी खबर: गांजा और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने सीमावर्ती जिलों में लगेंगे चेकपोस्ट… सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी… सीएम बघेल ने दिए निर्देश
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर गांजा, अवैध मादक पदार्थों एवं अन्य अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु प्रदेश के सीमावर्ती स्थानों में चेकपोस्ट लगाये जाएंगे। डीजीपी श्री डीएम अवस्थी ने इस तारतम्य में सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी करते हुये कहा है कि प्रदेश के सीमावर्ती…
चार दिन बाद फिर बढ़े कोरोना के दैनिक मामले: बीते 24 घंटों के दौरान 30 हजार ज्यादा नए केस…. मृतकों की संख्या भी बढ़ी
नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में चार दिनों की राहत के बाद गुरुवार को एक बार फिर से कोरोना के नए मामले 30 हजार से अधिक आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 30,570 नए मामले सामने आए हैं और 431 लोगों की मौत हो गई।…
मुख्यमंत्री बघेल ने ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव नागेन्द्र नाथ सिन्हा से मुलाकात के दौरान कहा- छत्तीसगढ़ में चार हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़कों की दी जाए मंजूरी
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनेे निवास कार्यालय में भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव नागेन्द्र नाथ सिन्हा सेे मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ की विशेष भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए लगभग चार हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़कों की मंजूरी देने और ग्रामीण विकास योजनाओं के लिए छत्तीसगढ़ को अधिक…
शराब पीकर बोतल फोडऩे से मना करना युवक को पड़ा भारी… शराब पी रहे युवकों ने इतना पीटा की हो गई मौत… ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
बिलासपुर। शराब पीकर बोतल फोड़ रहे नशेडिय़ों को मना करना युवक को भारी पड़ गया। शराबियों ने उस युवक से बुरी तरह मारपीट की। अधमरे हालात में युवक को थाने के सामने फेंक कर भाग गए। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने…
हिन्दी दिवस: हिन्दी हैं हम, वतन है हिन्दोस्तां हमारा कार्यक्रम में शामिल हुए संस्कृति मंत्री भगत…. कहा- सबको करना चाहिए राष्ट्रभाषा का सम्मान
रायपुर। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत आज हिंदी दिवस के अवसर पर महंत घासीदास संग्रहालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित हिंदी हैं हम, वतन है हिंदोस्तां हमारा कार्यक्रम में शामिल हुए। श्री भगत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमें गर्व है की हम हिंदुस्तान में जन्म लिये हैं और…
वार्ड दौरे के दौरान खुले मैदान में मिली थी असामाजिक तत्वों की शिकायत… विधायक की पहल पर अब 40.50 लाख की लागत से सेक्टर 6 मैदान का होगा सौदर्यीकरण
भिलाई। सेक्टर 6 के खाली मैदान का जल्द ही सौदर्यीकरण किया जाएगा। करीब 40.50 लाख की लागत से सौंदर्यकरण किया जाएगा। इसके लिए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की है। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है,अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इस खाली मैदान में…
मुख्यमंत्री बघेल ने नवा रायपुर में विश्वस्तरीय बैडमिंटन अकादमी का किया शुभारंभ… कहा- खेल अकादमियों के प्रारंभ होने से छत्तीसगढ़ में बनेगा खेलों के लिए अच्छा वातावरण
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। अच्छी खेल सुविधाएं, कोच और प्रशिक्षण की सुविधा मिलने से छत्तीसगढ़ में भी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार होंगे। छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों ने अनेक अवसरों पर राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की खेल स्पर्धाओं…
टला बड़ा हादसा: रायपुर से दिल्ली जाने वाले विमान से टकराया पक्षी, केंद्रीय मंत्री भी थीं सवार
रायपुर (एजेंसी)। एयर इंडिया की फ्लाइट ने जैसे ही दिल्ली के लिए उड़ान भरी वैसे ही एक पक्षी उससे टकरा गया जिससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में फ्लाइट से सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया। छत्तीसगढ़ के रायपुर एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी…
छत्तीसगढ़ कोरोना के दैनिक मामलों में मामूली बढ़त… 38 नए केस… 14 जिलों में एक भी नया मामला नहीं
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए मामलों में मामूली बढ़त देखने को मिली है। बीते 24 घंटों में प्रदेशभर से कुल 38 नए मामले सामने आए। इस दौरान 26 हजार 311 सैंपलों की जांच की गई। खासत बात यह है कि प्रदेश में कोरोना से बीते 24 घंटों में एक…
वर्धा की तर्ज पर नवा रायपुर में स्थापित होगा 21 वीं सदी का सेवा-ग्राम… मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 75 से 100 एकड़ जमीन चिन्हित करने के दिए निर्देश
रायपुर। आजादी के 75वें वर्ष में आजादी की लड़ाई के मूल्यों, सिद्धांतों, आदर्शों तथा महात्मा गांधी की ग्राम-स्वराज की संकल्पना को अक्षुण्ण रखने के लिए नवा-रायपुर में भी वर्धा की तर्ज पर सेवा-ग्राम की स्थापना की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इसके लिए नवा-रायपुर 75 से 100 एकड़ की…


