धान के अवैध परिवहन व भंडारण पर कार्रवाई, 217 कट्टा धान एवं पिकअप वाहन जब्त
महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में बीती रात विभिन्न स्थानों पर संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए कुल 217 कट्टा धान एवं पिकअप वाहन जब्त किया गया।बसना विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम कुरचुंडी में अवैध…
सूरजपुर के रेस्ट हाउस पर अश्लील डांस का मामला, डिप्टी रेंजर और महिला फारेस्टर निलंबित
सूरजपुर। सूरजपुर वन परिक्षेत्र के सरकारी रेस्ट हाउस में अश्लील डांस के मामले में डिप्टी रेंजर और महिला फारेस्टर निलंबित को निलंबित कर दिया गया है। दरअसल सरकारी रेस्ट हाउस में अश्लील डांस का वीडियो वायरल हुआ था। पर्यटन स्थल कुमेली वाटर फॉल स्थित वन विभाग के शासकीय रेस्ट हाउस…
कोरबा में वन विभाग का बड़ा एक्शन, तीन घरों से दो लाख से ज्यादा की लकड़ियां बरामद
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में वन विभाग ने जंगल की लकड़ियों की तस्करी वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। वन मंडल कोरका की टीम ने जिले के ग्राम कुदमुरा में सोमवार को कीमती लकड़ियों के अवैध भंडारण का भांडाफोड़ किया है। तीन घरों में छापा मारकर यहां से 2…
महासमुंद में गैस सिलेंडर से भरे पिकअप वाहन में लगी आग, बीच सड़क मचा हड़कंप
भिलाई। शहर के नेशनल हाईवे पर गैस सिलेंडरों से भरे एक पिकअप वाहन में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी भीषण थी कि सिलेंडर की टंकियां फटने लगीं, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमा हरकत…
सरगुजा नेचुरल ब्रांड : ‘गांव की मिट्टी से आपकी रसोई तक’ स्व-सहायता समूहों के शुद्ध उत्पादों को मिली पहचान
रायपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को सशक्त पहचान दिलाने एवं उनके लिए स्थायी बाजार सुनिश्चित करने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा प्रभावी पहल की जा रही है। इसी क्रम में राज्य स्तर पर 36 कला ब्रांड के माध्यम से प्रमोशन की…
राजिम कुंभ की तैयारियों की समीक्षा, पर्यटन मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश
रायपुर। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज महानदी भवन, नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में राजिम कुम्भ (कल्प) मेला-2026 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। 1 से 15 फरवरी तक गरियाबंद जिले के त्रिवेणी संगम पर लगने वाले इस विशाल धार्मिक आयोजन को पूर्ण गरिमा, दिव्यता एवं भव्यता के…
सीएम साय ने दिलाई राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी में बाल विवाह रोकथाम की शपथ, 20 हजार लोग जुटे…. बनाया विश्व रिकॉर्ड
रायपुर। बालोद के ग्राम दुधली में आयोजित देश की प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति की रोकथाम के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपस्थित रोवर-रेंजरों, स्काउट-गाइड एवं जनसमुदाय को शपथ दिलाई। इस अवसर पर एक साथ…
राष्ट्रीय मंच पर चमका सुकमा : डीएवी राष्ट्रीय खेलों में तीन खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक
मुख्यमंत्री शिक्षा एवं खेल प्रोत्साहन नीति का दिखा प्रभाव सुकमा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लागू मुख्यमंत्री शिक्षा एवं खेल प्रोत्साहन नीति के सकारात्मक परिणाम अब सुदूर वनांचल क्षेत्रों में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगे हैं। इसी कड़ी में हरिद्वार (उत्तराखंड) में आयोजित डीएवी राष्ट्रीय खेल आयोजन-2025 में सुकमा जिले…
छत्तीसगढ़ के 8 युवाओं और एक संगठन को मिला छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
दृढ़ इच्छाशक्ति, परिश्रम और समर्पण से अपने लक्ष्यों की ओर बढ़े युवा – श्री विष्णु देव साय रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्य के आठ युवाओं तथा धमतरी जिले के युवा स्टार सेवा समिति खुरतुली को राष्ट्रीय युवा दिवस पर सम्मानित किया।…
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी का समापन : सीएम साय ने कहा- स्काउट एक जीवन पद्धति है, जो हमें चुनौतियों से जूझना सिखाती है
बालोद। स्काउट जीवन जीने की एक पद्धति है, जो व्यक्ति को कठिन परिस्थितियों में भी आत्मनिर्भर बनना, टीम भावना से कार्य करना और समाज के लिए समर्पित रहना सिखाती है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बालोद जिले के ग्राम दुधली में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी के भव्य समापन समारोह…
बिलासपुर में विजय कौशल महराज के श्रीमुख से शुरू हुई श्रीरामकथा, कलश यात्रा में उमड़ा जन सैलाब
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में रविवार से भव्य श्री राम कथा का आयोजन शुरू हुआ।। संत विजय कौशल जी महराज के श्रीमुख से बिलासपुरवासियों को कथा श्रवण का अवसर मिला। श्रीराम कथा शुरू होने से पहले रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का शुभारंभ श्री जगन्नाथ…
अब बस्तर के गांवों में वीडियो कॉल पर मिलेंगे वकील, टेली-लॉ योजना से घर बैठे सुलभ हुआ न्याय
जगदलपुर। भारत सरकार के कानून एवं न्याय मंत्रालय द्वारा संचालित डिजिटल इंडिया की एक महत्वाकांक्षी पहल अब बस्तर संभाग के दूरस्थ अंचलों में भी न्याय को सरल और सुगम बना रही है। सीएससी टेली-लॉ योजना के विस्तार के साथ ही बस्तर जैसे संवेदनशील और आदिवासी बाहुल्य जिलों के नागरिकों के…
मानव-हाथी द्वंद्व रोकथाम में गरियाबंद जिले को मिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट पुरस्कार, इस तकनीक से जनहानि में आई कमी
सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में नवाचारों से सुरक्षित हुआ ग्रामीण जनजीवन, गरियाबंद मॉडल अब अन्य राज्यों में भी बना उदाहरण गरियाबंद। मानव-हाथी द्वंद्व की प्रभावी रोकथाम एवं जनहानि में उल्लेखनीय कमी लाने के लिए गरियाबंद जिले को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान जिले में…
अनियमितता पर सख्त कार्यवाही : नारायणपुर महिला महाविद्यालय के प्राचार्य सहित सहायक शिक्षक निलंबित
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्यवाही करते हुए शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय, नारायणपुर के छह प्राध्यापकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्यवाही पी.एम. उषा मद से आबंटित राशि के दुरुपयोग तथा शासन के निर्धारित वित्तीय…
आस्था की पहाड़ी पर शिव का वास : मकर संक्रांति पर सिद्ध बाबा धाम बनता है श्रद्धा, परंपरा और पर्यटन का संग
एमसीबी। घने जंगलों, ऊँची-नीची पहाड़ियों और शांत वातावरण के बीच स्थित सिद्ध बाबा धाम आज केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि आस्था, इतिहास और विकास की जीवंत कहानी बन चुका है। मकर संक्रांति के अवसर पर यह स्थल श्रद्धालुओं से गुलजार हो उठता है और पूरा क्षेत्र मेले, भक्ति और उल्लास…


