CG Goverment

Latest CG Goverment News

मंदिर को दान में दी गई जमीन का भू-माफिया से कर दिया सौदा, राजस्वमंत्री ने एक हफ्ते में मांगा प्रतिवेदन

रायपुर। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने राजधानी रायपुर की चंगोराभांठा स्थित मंदिर को दान में दी गई भूमि को कूटरचना कर भू-माफिया को बेचने के मामले में एक सप्ताह के भीतर जांच कर कलेक्टर रायपुर को प्रविवेदन प्रस्तुत करने तथा नियमानुसार दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। राजस्व…

छत्तीसगढ़ के विकास और औद्योगिक नीतियों पर सीएम साय की केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ महत्वपूर्ण बैठक आज

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दोपहर 3:45 बजे केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योगमंत्री पीयूष गोयल से वाणिज्य भवन, दिल्ली में मुलाकात करेंगे। इस बैठक में छत्तीसगढ़ की विकास योजनाओं, नई औद्योगिक नीति और राज्य में व्यापार एवं निवेश के अवसरों पर गहन चर्चा की संभावना है। मुख्यमंत्री साय, राज्य…

नक्सलवाद के खिलाफ मुख्यमंत्री साय की रणनीति को केन्द्रीय गृहमंत्री शाह ने जमकर सराहा

नई दिल्ली। देश के नक्सल प्रभावित राज्यों में जारी नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियानों पर एक अहम बैठक आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की, जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और अन्य नक्सल प्रभावित…

पीएम मोदी को मुख्यमंत्री साय ने अपने ही अंदाज में दी बधाई, कहा- पूरी दुनिया में बढ़ाया भारत का मान

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में काम करते हुए आज 23 साल पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें अपने ही अंदाज में बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री साय ने कहा कि मां भारती के लाल,…

एंटी नक्सल ऑपरेशन से गदगद हैं सीएम साय, जवानों का हौसला बढ़ाने मिठाई के साथ मंत्रियों को भेजा

सीएम की मिठाई लेकर जवानों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप और कृषि मंत्री रामविचार नेताम दंतेवाड़ा/नारायणपुर। छत्तीसगढ़ में हुए सबसे बड़े नक्सल ऑपरेशन को लेकर सीएम विष्णुदेव साय गदगद हैं। सीएम साय ने अपने मंत्रियों के हाथों मिठाई भेजकर नक्सल ऑपरेशन में शामिल जवानों…

सीएम साय ने की ई बाल तकनीक की सराहना, विदेशी मेहमानों को भा गई जल सुधार की यह तकनीक

धमतरी। जिले में जल-जगार महा उत्सव के दौरान आयोजित अंतरास्ट्रीय जल सम्मेलन में छत्तीसगढ़ में बने जल शुद्धिकरण की जैविक तकनीक ई-बाल को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सराहा। उन्होंने जल शुद्धिकरण की इस अभिनव तकनीक को आज की आवश्यकता बताया। साथ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में आये विदेशी जल विशेषज्ञों को…

जल जगार महा उत्सव में जल सभा : विधानसभा अध्यक्ष से लेकर मुख्यमंत्री, मंत्री ,नेता प्रतिपक्ष की निभाई भूमिका

सदन में मानवीय सभ्यता और संस्कृति में जल की भूमिका, संकट और भविष्य की दिशा पर गहन चर्चा के बाद बनी आपसी सहमति धमतरी। लोगों को जल से जोड़ने एवं सामुदायिक सहभागिता के उद्देश्य गंगरेल जहां दो दिवसीय जल जगार महा उत्सव मनाया जा रहा है। वहाँ समुदाय का हर…

Breaking News : लैलूंगा नगर पंचायत की सीएमओ ममता चौधरी निलंबित… नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर। बिलासपुर जिले के लैलूंगा नगर पंचायत की मुख्य नगर पालिका अधिकारी ममता चौधरी को निलंबित कर दिया गया है। ममता चौधरी के खिलाफ विभाग में कई शिकायतें लंबित हैं और बार बार नोटिस के बाद इनके आचरण में सुधार नहीं हो रहा था। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा शुक्रवार को…

छत्तीसगढ़ के करीब 25 लाख किसानों के खाते में आई पीएम किसान सम्मान निधि, सीएम साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के वाशिम जिले से देश के लगभग 9 करोड़ 40 लाख से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त के रूप में 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि सीधे उनके खाते में अंतरित की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी…

जल ओलंपिक से हुई जल जगार की शुरूआत, विभिन्न प्रकार की गतिविधियों ने मोह लिया मन, शाम को पहुचेंगे सीएम साय

रायपुर। धमतरी के पंडित रविशंकर जलाशय गंगरेल बांध में प्रदेश के सबसे बड़े जल महोत्सव जल जगार का शुभारंभ हो गया है। बांध के तट पर स्थित बरदिहा लेक रिजॉर्ट में शनिवार सुबह कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी की मौजूदगी में आजीविका महाविद्यालय धमतरी के टूरिस्ट गार्ड सदस्य माधव सिंह ने…

छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ा एनकाउंटर : मुठभेड़ में ढेर हुए 31 नक्सली, सीएम साय ने कहा- नक्सलवाद के खात्मे तक जारी रहेगी लड़ाई

दंतेवाड़ा/नारायणपुर। शुक्रवार को सुरक्षाबलों व पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में अब तक का सबसे बड़ा एनकाउंटर हुआ है। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गये है। पुलिस को सूचना मिली थी कि नारायणपुर और…

मुख्यमंत्री ने युवाओं से किया संवाद, प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का दिलाया भरोसा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बीजापुर स्थित सेन्ट्रल लाइब्रेरी में युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए, यहां उन्होंने युवाओं से सीधा संवाद किया। युवाओं से बातचीत के बीच मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रतिभाशाली युवाओ को आगे बढऩे का पूरा अवसर दिया जाएगा। प्रदेश के युवाओं को अच्छे भविष्य के…

मसेनार और पाहुरनार सम्पूर्ण जैविक ग्राम, सीएम साय ने सौंपे प्रमाण पत्र, महिला समूहों को बस संचालन के लिए सौंपी चाबियां

रायपुर। अपने दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विकासखण्ड दंतेवाड़ा के ग्राम मसेनार एवं विकासखण्ड गीदम के ग्राम पाहुरनार को संपूर्ण जैविक ग्राम का प्रमाण पत्र प्रदान किया। यहां देश के सबसे अधिक रकबे 65 हजार 279 हेक्टेयर एवं 110 ग्रामों में 10 हजार 264 किसानों के द्वारा…

दंतेवाड़ा में सीएम साय ने लगाई विकास कार्यों की झड़ी, 167 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज दंतेवाड़ा जिले के प्रवास के दौरान जिले में 167 करोड़ 21 लाख रुपए के विकास कार्यों की लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें लोकार्पण के तहत जिला दन्तेवाड़ा के विकासखण्ड कुआकोण्डा में शासकीय उपाधि महाविद्यालय में अध्ययनरत् छात्रों हेतु 100 सीटर कन्या छात्रावास भवन…

जल जीवन मिशन पहुंचा लक्ष्य के करीब, 50 लाख के मुकाबले 40 लाख कनेक्शन, महासमुंद ने मारी बाजी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन के तहत घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए नि:शुल्क घरेलू नल कनेक्शन देने का अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 50 लाख 05 हजार 147 परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन दिया जाना है। फिलहाल 39 लाख 50 हजार…