CG Goverment

Latest CG Goverment News

डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया नगरीय प्रशासन विभाग का पोर्टल लॉन्च, योजनाओं की भौतिक और वित्तीय प्रगति की मिलेगी जानकारी

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मुंगेली के डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के नए विभागीय पोर्टल www.cguadfinance.in को लॉन्च किया। उन्होंने पोर्टल का शुभारंभ करते हुए कहा कि इससे शहरी प्रशासन और विकास के कार्यों को ज्यादा पारदर्शी बनाने, निर्माण कार्यों…

महतारी वंदन योजना : एक ही परिवार की तीन पीढ़ी को मिल रहा योजना का लाभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और आर्थिक संबल का एक बड़ा जरिया बन गया है, छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में महतारी वंदन योजना से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बल मिल रहा है। कबीरधाम जिले के बोडला विकासखंड के ग्राम भोंदा निवासी मरार पटेल…

नशीली दवा बेचने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, डिप्टी सीएम विजय शर्मा बैठक लेकर अफसरों को दिए निर्देश

रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि प्रदेश में नशीली दवाओं के सेवन एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण हो यह सुनिश्चित किया जाए। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने मंत्रालय महानदी भवन में प्रदेश में नशीली दवाओं के विक्रय एवं सेवन पर वैधानिक कार्यवाही करने और नशीली दवाओं की बिक्री रोकने…

सीएम साय कैबिनेट का फैसला : सेंट्रल नोडल सीड एजेंसी से सीधे बीज खरीद सकेंगे छत्तीसगढ़ के किसान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के किसानों को नवीन उन्नत किस्म के बीजों की उपलब्धता उचित मूल्य पर सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंत्रिपरिषद ने मंगलवार को महत्वपूर्ण फैसला लिया। इसके तहत भारत सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं में इम्पैनल्ड सेंट्रल नोडल सीड एजेंसी से आवश्यकतानुसार सीधे बीज क्रय किया जा…

संविधान दिवस पदयात्रा : सीएम साय ने कहा- संविधान भारत की सदियों पुरानी संस्कृति, इतिहास और परंपराओं का आइना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार सुबह संविधान दिवस पदयात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए।  संविधान दिवस पदयात्रा पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय सभागृह से प्रारंभ होकर अंबेडकर चौक पर समाप्त हुई। मुख्यमंत्री ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस पदयात्रा में उप मुख्यमंत्री…

CG Breaking : सरायपाली धान खरीदी केंद्र में पाया गया 531 बोरा अतिरिक्त धान, जांच टीम ने किया जब्त

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में रिसेकेला सरायपाली के धान खरीदी केंद्र का अनुविभागीय अधिकारी (आईएएस) नम्रता चौबे के नेतृत्व में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यहां 531 बोरी अतिरिक्त धान की बोरियां पाई गई। संबंधित धान के बोरों को मंडी अधिनियम के तहत जब्त कर लिया गया। निरीक्षण…

छत्तीसगढ़ में 8.95 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी, किसानों को 1575.16 करोड़ रुपए का भुगतान

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का सिलसिला अनवरत जारी है। 14 नवम्बर से शुरू हुए धान खरीदी अभियान में अब तक 8.95 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी हो चुकी है। राज्य में अब तक 1.91 लाख किसानों ने अपना धान बेचा है। धान…

छत्तीसगढ़ में होगी एकलव्य विद्यालयों की राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता, एजेंसियो से रूचि की अभिव्यक्ति आमत्रित

रायपुर। नई दिल्ली स्थित जनजातीय कार्य मंत्रालय के राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (NESTS) द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की चतुर्थ राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के सफल संचालन हेतु क्रियान्वयन एजेंसी के चयन की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई…

Breaking News : छत्तीसगढ़ में 2019 के पहले रजिस्टर्ड वाहनों पर अब एचएसआरपी चिन्ह लगाना अनिवार्य… जानिए क्यों है जरूरी

छत्तीसगढ़ में मेसर्स रीयल मेजॉन और रोजमेर्टा सेफ्टी एचएसआरपी चिन्ह लगाने अधिकृत रायपुर। छत्तीसगढ़ में अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत सभी श्रेणी के मोटर वाहनों पर वाहन स्वामी द्वारा 120 दिवस के भीतर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रीकरण चिन्ह (एचएसआरपी) लगवाया जाना अनिवार्य किया गया है। इस संबंध में परिवहन विभाग द्वारा…

Transfer Breaking : कबीरधाम के एसपी राजेश अग्रवाल सहित चार अफसरों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 4 आईपीएस की तबादले का आदेश जारी हुआ है। राज्य सरकार ने कबीरधाम एसपी राजेश अग्रवाल का तबादला कर उन्हें सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पुलिस मुख्यालय भेज दिया है। राजेश अग्रवाल की जगह धर्मेंद्र सिंह छवई को कबीरधाम का नया एसपी नियुक्त किया है। आईपीएस…

डबल इंजन की सरकार में तेज रफ्तार से चल रही है छत्तीसगढ़ में विकास की रेल – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ में अब तेज रफ्तार से विकास की रेल चल रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कल रायपुर से बिलासपुर तक की अपनी ट्रेन यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ के तेजी से विकास के संकल्प को पुनः दोहराया। …

श्री रामलला दर्शन योजना: राजधानी रायपुर के 850 श्रद्धालु अयोध्या के लिए रवाना, मंत्री टंकराम ने दिखाई हरी झंडी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर शुरू की गई श्री रामलला दर्शन योजना के तहत चलाई जा रही विशेष ट्रेन आज रायपुर रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-07 से रवाना हुई। राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस विशेष ट्रेन से 850 श्रद्धालुओं…

वैशाली नगर के 1200 लोगों ने देखी “द साबरमती रिपोर्ट” फिल्म, विधायक रिकेश ने किया था आह्वान

भिलाई। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने अपनी विधानसभा क्षेत्र में 35 हजार से अधिक भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बनाए हैं। उनकी आईडी से भाजपा के सदस्य बनने वाले लोगों सहित उन्होंने इच्छुक आमजनों को साबरमती फ़िल्म निःशुल्क दिखाने की आज से शुरुआत की है। भिलाई के चंद्रा मौर्या…

संविधान के 75वें वर्ष पूर्ण होने पर 26 नवंबर को राजधानी में संविधान दिवस पदयात्रा का होगा आयोजन

मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, मंत्रीमण्डल के सहयोगी, विधायक और लोग होंगे शामिल रायपुर। भारतीय संविधान के 75वें वर्ष पूर्ण होने पर 26 नवंबर 2024 को सुबह 9.30 बजे राजधानी रायपुर में पदयात्रा का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…

उद्योग मंत्री लखन लाल बोले- डीएमएफ फंड के पाई–पाई का जनकल्याण में हो रहा उपयोग

कोरबा।जिले मेंडीएमएफ फंड के एक–एक रुपए का उपयोग जनकल्याणकारी कार्यों में किया जा रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों के स्कूलों, आँगनबाड़ी व अस्पतालों की व्यवस्था बेहतर करने लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। उक्त बातें कोरबा नगर विधायक और वाणिज्य,उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने वार्ड…