CG Goverment

Latest CG Goverment News

सीएम साय की पहल पर संवरेंगे बिलासपुर, जगदलपुर व अंबिकापुर एयरपोर्ट, मिली 23 करोड़ 64 लाख की मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर एयरपोर्ट के विकास कार्यों के लिए वित्त विभाग ने 23.64 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। इससे एयरपोर्ट के इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा से संबंधित कार्य किए जाएंगे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इन कार्यों की स्वीकृति…

Breaking News : एलपीजी के दामों में बढ़ोत्तरी, मोबाइल कंपनियां कर रही इस नियम में बदलाव… जानिए आज से क्या क्या बदला

भिलाई। हर माह की एक तारीख को सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण बदलाव किए जाते हैं। एक दिसंबर को भी कई बदलाव हुए हैं। इनमें से मुख्य रूप से एलपीजी व पेट्रोल डीजल के दाम मुख्य रूप से शामिल है। इसके अलावा बैंकिंग व क्रेडिट कार्ड के नियमों में भी परिवर्तन…

वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने किया ‘महतारी शक्ति ऋण योजना’ लॉन्च, माताओं-बहनों के आर्थिक सशक्तिकरण की नई पहल

रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने महतारी शक्ति ऋण योजना का अपने निवास कार्यालय से लांचिंग की। इस अवसर पर राज्य ग्रामीण बैंक के चेयरमैन विनोद अरोरा भी उपस्थित थे। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, "यह योजना माताओं और बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त…

Breaking News : छत्तीसगढ़ में ई-बस संचालन का रास्ता साफ, सुडा नोडल एजेंसी… चार शहरों में चलेंगी 240 बसें

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा – लोगों को मिलेगी इको-फ्रेंडली, किफायती, भरोसेमंद और सुगम परिवहन की सुविधा रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोगों को सुगम परिवहन देने के लिए ई-बस संचालन का रास्ता साफ हो गया है। प्रदेश के चार शहरों रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई और कोरबा में नागरिकों को जल्द ही…

CG Breaking : शराबी युवक ने मां व भाभी पर किया टंगिया से वार, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, आरोपी गिरफ्तार

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शराबी युवक ने अपनी बुजुर्ग मां व भाभी पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्परता से कार्रवई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।…

छत्तीसगढ़ में 60 लाख के पार हुई भजपा सदस्यता, सीएम साय ने कहा- ये उपलब्धि है बेमिसाल

रायपुर। विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता संख्या 60 लाख पार कर गई है। छत्तीसगढ़ में 60 सदस्यता का लक्ष्य रखा गया लेकिन यह उससे भी आगे निकल गई है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सदस्यता 60 लाख पार होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा…

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सोमन्ना ने की सीएम साय से मुलाकात, बोले- 2027 तक एयरपोर्ट की तर्ज पर बनेगा रायपुर रेलवे स्टेशन

रायपुर। केन्द्रीय रेल एवं जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान शाम को मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से उनके निवास में पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री सोमन्ना का छत्तीसगढ़ में स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह व शॉल भेंट…

छत्तीसगढ़ में धान की खरीदी :अब तक 18.09 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी

धान खरीदी के एवज में 3.85 लाख किसानों को 3706.69 करोड़ रुपए का भुगतान रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान की खरीदी की जा रही है। छत्तीसगढ़ में धान 14 नवम्बर सें शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से…

छत्तीसगढ़ में अब यात्रियों को घर बैठे मिलेगा बस का टाइम टेबल, मुख्यमंत्री साय ने किया ’बस संगवारी एप’ लॉन्च

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में सुशासन की अवधारणा पर अमल करते हुए यात्रियों की यात्रा को सुगम और सरल बनाने के लिए ’बस संगवारी एप’ लॉन्च किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग की इस पहल की सराहना…

छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक : सीएम साय बोले- दुर्घटनाओं को रोकने सड़क सुरक्षा का कड़ाई से हो पालन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास कार्यालय में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में प्रदेश के सड़क सुरक्षा परिदृश्य, सड़क दुर्घटना के नियंत्रण के उपायों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने बैठक में कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के नियंत्रण के लिए दुपहिया वाहन चालकों के…

Breaking News : सरेंडर नक्सली व नक्सल पीड़ित परिवारों को मिलेंगे आवास, सीएम साय की पहल पर केन्द्र ने दी 15000 आवासों की स्वीकृति

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल पीड़ित परिवारों के पुनर्वास के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत 15,000 आवासों की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि नक्सल…

गांव कठिया की नागेश्वरी हाउस वाईफ से बनी लखपति दीदी, 500 मुर्गियों से कमा रही सालाना एक लाख

रायपुर। कभी आम गृहिणी थी नागेश्वरी, लेकिन आज है लखपति दीदी। ग्राम कठिया की रहने वाली नागेश्वरी वर्मा आज से 5 साल पहले सामान्य गृहिणी थी। जो घर के चूल्हा-चौके तक ही सीमित थी, लेकिन आज वह अपने पैरों पर खड़ी और घर गृहस्थी संभालने के साथ ही सालाना डेढ़…

साय सरकार की पहल : तिलहन उत्पादन और वितरण पर अनुदान राशि 500 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ोत्तरी, किसानों को राहत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की सरकार ने किसानों के लिए एक और पहल की है। इसबार दाल व तिलहन की पैदावार करने वाले किसानों को राहत देते हुए अनुदान राशि में प्रति क्विंटल 500 रुपए की बढ़ोत्तरी की है। कृषक समग्र विकास योजना के तहत अक्ती बीज संवर्धन योजना…

वनमंत्री केदार कश्यप का ऐलान : छत्तीसगढ़ में अब ई-नीलामी से होगी ईमारती लकड़ी, बांस, बल्ली एवं जलाऊ लकड़ी की बिक्री

रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि अब वनमंडलों के काष्ठागार-बांसागार में ईमारती लकड़ी, बांस, बल्ली एवं जलाऊ का लकड़ी की बिक्री ई-नीलामी के माध्यम से किया जाएगा। यह प्रक्रिया 09 दिसम्बर 2024 से ई-नीलामी के माध्यम से किया जाएगा। इसकी शुरूआत धमतरी काष्ठागार से होगी।…

Breaking News : सीजीपीएससी का रिजल्ट जारी, सफल अभ्यर्थियों को सीएम साय ने दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। पीएससी 2023 के लिए कुल 703 अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल हुए थे। 242 पदों पर ली गई परीक्षा में मेरिट लिस्ट जारी कर दी गयी है। प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा के लिए 3597 अभ्यर्थियों का…